Android 16 अपडेट करने से पहले जान लें सच्चाई, कुछ फोन में इन फीचर्स ने काम करना कर दिया है बंद

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

GOOGLE ने हाल ही में Android 16 अपडेट को लॉन्च किया है, जो फिलहाल Google के Pixel डिवाइसों के लिए रोलआउट किया गया है, और भविष्य में अन्य कंपनी के Android फोन्स में देखने को मिल सकता है। हालांकि, यदि आपके पास भी Google Pixel सीरीज का फोन है, और फोन को Android 16 में अपडेट करना चाह रहे हैं, तो रुक जाएं, क्योंकि Pixel फोन में Android 16 Glitch को लेकर नयी खबरें, सामने आयी है, जिनके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: UPI ट्रांजैक्शन फेल होने से परेशान? अब 15 सेकंड में मिलेगा सॉल्यूशन, NPCI का नया अपडेट

Pixel फोन में Android 16 Glitch की जानकारी सामने आयी

Android 16: Confirmed Features, Release Date, And Everything Else We Know

हाल ही में कुछ Pixel यूजर्स द्वारा Android 16 अपडेट को लेकर काफी कंप्लेंट की गई है, जिसमें उहोंने अपडेट के बाद होने वाली समस्याओं का जिक्र किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजर्स का कहना है, कि फोन को Android 16 में अपडेट करने के बाद नेविगेशन जेस्चर को लेकर काफी समस्या आ रही है।

जब भी वें बाईं ओर स्वाइप कर रहे हैं, या ऊपर को तरफ स्वाइप कर रहे हैं, तो फोन प्रोपर तरीके से रिस्पॉन्स नहीं कर रहा है, साथ ही बॉटम नेविगेश भी काफी धीरे काम कर रहा है। इसके अतिरिक्त, ऐप्स के बीच में स्विच करने और होम पर जाने में भी काफी समस्या हो रही है।

Android 16 Glitch से अटक रहें Pixel फोन

कुछ यूजर्स ने Reddit और X प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी नेविगेशन की समस्या को लेकर कई पोस्ट साझा की हैं। जिनमें नेविगेशन की समस्या तो हो रही है, लेकिन कई बार फोन उपयोग करते समय बीच बीच में अटक रहा है। स्क्रीन पर टैप करने या स्वाइप करने पर वो बिल्कुल अटक जाती है, और फोन किसी प्रकार का रिस्पॉन्स नहीं करता है।

हालांकि, ये परेशानी सभी फोन्स में नहीं हो रही है, सिर्फ कुछ यूजर्स को इसका सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल Google की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं दिया गया है, पर जल्द ही कंपनी इस पर ध्यान दे सकती है, और इस ग्लिच को ठीक किया जा सकता है। तब तक कोशिश करें, कि फोन को Android 16 में अपडेट न करें, यदि करते हैं, और Android 16 Glitch होता है, तो आपको भी इस समस्या का सामना करना पड़ेगा।

ये पढ़ें: DigiPin बनेगा आपके घर की यूनिक आईडी, ऐसे करें पता आयेगा बहुत काम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

ImageAi+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: तेज़ चिप या दो साल के अपडेट, 16 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Ai+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: Ai+ ने अपने नए Ai+ Nova 2 Power 5G की बिक्री Flipkart पर शुरू कर दी है, और इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। 17 हज़ार से नीचे के इस सेगमेंट में कंपनी ने यहाँ MediaTek Dimensity 7100 दिया है, जिसमें चार बड़े …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products