UPI ट्रांजैक्शन फेल होने से परेशान? अब 15 सेकंड में मिलेगा सॉल्यूशन, NPCI का नया अपडेट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

UPI यूजर्स की मौज होने वाली है, क्योंकि NPCI द्वारा नए नियम लागू किए जा रहे हैं, जिसके बाद यूजर्स को UPI भुगतान के समय ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसके अतिरिक्त, यूजर्स की सबसे बड़ी दिक्कत खत्म हो जाएगी, जब पेमेंट फैल होने पर यूजर को इस बात की चिंता बनी रहती थी, कि पैसे वापस उसके अकाउंट में आयेंगे या सामने वाले के अकाउंट में जाएंगे, और इसके लिए उसे उस दुकान, पेट्रोल पंप, या जहां भी भुगतान किया है, वहीं खड़ा रहना पड़ता था। आगे इन NPCI का नया अपडेट क्या है, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: DigiPin बनेगा आपके घर की यूनिक आईडी, ऐसे करें पता आयेगा बहुत काम

UPI भुगतान को लेकर NPCI का नया अपडेट

NPCI का नया अपडेट

UPI भुगतान को लेकर NPCI का नया अपडेट आया है, और इस अपडेट के अनुसार नए UPI नियम का पालन आज से ही किया जाएगा। नए नियम के अंतर्गत अब यूजर्स को भुगतान करने पर जितना समय लगता था उससे राहत मिलेगी, क्योंकि भुगतान के समय को कम कर दिया गया है। इन नए नियम को PhonePe, Google Pay, Paytm के साथ साथ सभी UPI ऐप्स पर लागू कर दिया गया है।

भुगतान में लगेगा पहले के मुकाबले आधा समय

पहले जब भी हम UPI के माध्यम से कोई भुगतान करते थे, तो उसके लिए हमें लगभग 30 सेकंड तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब इस समय को कम करके 15 सेकंड कर दिया गया है। इसका मतलब है, कि अब आप 15 सेकंड में कोई भी UPI पेमेंट प्रक्रिया को पूरा कर पाएंगे, जिससे समय की बचत होगी।

स्टेटस चेक करने में लगेंगे मात्र 10 सेकंड

किसी का पेमेंट आने पर या किसी को पेमेंट भेजने पर जब हमें ट्रांजैक्शन स्टेटस चेक करना होता था, तो पहले इसमें 30 सेकंड का समय लगता था, लेकिन इस प्रक्रिया में लगने वाले समय को कम करके अब 10 सेकंड कर दिया गया है।

नए UPI नियम के बाद ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग के समय में भी मिलेगी राहत

पहले के समय जब हम कोई भुगतान करते थे, तो वो प्रॉसेसिंग में चला जाता था, जिस वजह से हमें उसी जगह खड़े हो कर उसके पूरा होने का इंतजार करना पड़ता था, कि वो वापस हमारे अकाउंट में आएगा या सामने वाले के अकाउंट में जाएगा। इसमें लगभग 90 सेकंड का समय लगता था, और कभी कभी इससे भी ज्यादा लग जाता था, लेकिन इस समय को भी कम करके अब 45 से 60 सेकंड कर दिया गया है।

ये पढ़ें: फोन से तुरंत डिलीट करें ये ऐप्स, चुरा रहें लोगों का व्यक्तिगत डेटा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageUPI पर 15 अक्टूबर से नया चार्ज, आपके पैसे पर क्या असर? ये ज़रूरी बातें जान लीजिए

NPCI ने UPI पर लगने वाले शुल्क की दर आख़िरकार तय कर दी है, और 15 अक्टूबर से दुकानों पर ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा। 2020 में UPI मुफ्त किए जाने के बाद ये पहला मौका है जब इस पर कोई शुल्क तय हुआ है। अगस्त में राष्ट्रपति की मंज़ूरी से …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

Discuss

Be the first to leave a comment.