Google Pixel 9 सीरीज़ का लॉन्च आया नज़दीक – देखें इस बार क्या होगा खास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google ने कुछ ही दिन पहले Made By Google इवेंट की घोषणा कर दी है और ये इवेंट 13 अगस्त, 2024 को होने वाला है। इसका लाइव स्ट्रीमिंग हर टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी रखने वाला व्यक्ति Youtube पर देख सकता है। इस इवेंट में सबसे ख़ास होगी Google Pixel 9 सीरीज़, जिसके लॉन्च की तारीख़ आते ही अफवाहें इंटरनेट पर तेज़ी से फ़ैल रही हैं। इस फ़ोन में कंपनी AI फीचरों से लेकर कैमरा तक, सभी को और बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा इस सीरीज़ में नया Google Tensor G4 प्रोसेसर भी पहली बार नज़र आ सकता है। आइये इस फ़ोन के कुछ ख़ास फीचरों की चर्चा करते हैं, जिनकी जानकारी अभी तक सामने आयी है।

लॉन्च से पहले सामने आयी Google Pixel 9 सीरीज़ से जुड़ी ये जानकारी

डिज़ाइन: Pixel 9 सीरीज़ में एक नया डिज़ाइन देखने को मिल सकता है, जिसमें स्क्रीन कर्व्ड नहीं, बल्कि फ्लैट होगी। इसके अलावा अब तक कैमरा स्ट्रिप जो फ्रेम में मिलती हुई दिखती थी, नयी Pixel 8 सीरीज़ में कैमरा मॉड्यूल भी अलग से लगा होगा। साथ ही इस बार कंपनी कुछ अलग और नए रंग भी पेश कर सकती है।

Google Pixel 9 सीरीज़

डिस्प्ले: इस बार Google Pixel 9 सीरीज़ में कंपनी सैमसंग के नए और बेहतर M14 OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल कर सकती है, जो कि ज़्यादा ब्राइट है और एक लम्बी लाइफ देने में सक्षम है। इस डिस्प्ले के साथ स्क्रीन का अनुभव और बेहतर बन सकता है।

प्रोसेसर: Google की ये नयी स्मार्टफोन सीरीज़, नए Google Tensor G4 प्रोसेसर के साथ आ सकती है। हालांकि Tensor चिपसेट का परफॉरमेंस अब तक अन्य फ्लैगशिप प्रोसेसरों के मुकाबले थोड़ा कम रहा है, लेकिन इस बार ये Samsung Exynos चिप पर आधारित है और साथ में नया Samsung Modem 5400 मॉडम है, जो तेज़ और पावर एफिशिएंट 5G कनेक्टिविटी में मदद करेगा।

कैमरा: Pixel फ़ोन बेहतर कैमरा परफॉरमेंस के लिए ही जाने जाते हैं और Pixel 9 सीरीज़ में ये और भी बेहतर होंगे। आसार हैं कि इस बार प्राइमरी सेंसर और बड़ा होगा और इसमें वेरिएबल अपर्चर मिल सकता है। वहीँ Pro मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा आएंगे, जिनमें इस बार और भी बेहतर अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो लेंस मिलने की सम्भावना है। इसके अलावा, Pixel 8 Pro वाला टेम्परेचर सेंसर भी इसमें आ सकता है।

फिंगरप्रिंट सेंसर: Google अपने नए फोनों के लिए इस बार ऑप्टिकल की जगह अल्ट्रा-सोनिक फिंगरप्रिंट चुन सकता है। रिपोर्ट बताती हैं कि कंपनी Pixel 9 सीरीज़ के लिए Qualcomm के 3D Sonic Gen 2 स्कैनर को चुन सकती है, ये वही सेंसर है, जो Samsung Galaxy S24 Ultra में इस्तेमाल हुआ है।

Pixel Screenshots (पिक्सल स्क्रीनशॉट): ये एक AI टूल है, जो स्क्रीनशॉट में मेटाडेटा (जैसे ऐप वेब लिंक) जोड़ता है और इसमें मौजूद कंटेंट के अनुसार सर्च करने या AI बॉट से उसके बारे में जानकारी हासिल करने की अनुमति देता है। इसमें आप प्राइवेसी को बढ़ाने के लिए AI प्रोसेसिंग को डिसेबल भी कर सकते हैं।

फिलहाल नयी Pixel 9 सीरीज़ के बारे में यही जानकारी सामने आयी है और इसमें से कितनी सही है, ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। Google ने अपने नए फोनों से जुड़ी कोई जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन टीज़र से इतना साफ़ है कि इस बार भी AI की दृष्टि से Pixel 9 सीरीज़ काफी ख़ास होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

ImageiPhone 15 सीरीज़ का खत्म होने वाला है इंतजार, 12 सितंबर को Apple के लॉन्च इवेंट की घोषणा

iPhone की नई डिवाइसों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल, कैलिफोर्निया बेस्ड कंपनी ने iPhone 15 सीरीज़ सहित अपने अन्य गैजेट्स के लॉन्च की तिथि घोषित कर दी है। Apple की ओर से भेजे गए निमंत्रण में बताया गया कि लॉन्च इवेंट 12 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे से …

ImageGoogle Pixel 9 सीरीज़ अगस्त 2024 को लॉन्च हो सकती है; डिज़ाइन और वेरिएंट लीक हुए

हाल ही में Google Pixel 9 सीरीज़ लॉन्च की जानकारी सामने आयी हैं। वैसे तो कंपनी अपने Pixel फ़ोन्स को अक्टूबर के महीने में लॉन्च करती है, लेकिन इस साल किसी कारण से कंपनी आगामी Pixel 9 सीरीज़ को अगस्त में लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज के लॉन्च के साथ ही कंपनी अपने नए …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

Discuss

Be the first to leave a comment.