Google ने की कई घोषणाएं, नए UI के साथ Find Hub भी शामिल, ऐसे करेंगे काम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जल्द ही Google का इस साल का I/O 2025 कॉन्फ्रेंस होने वाला , लेकिन उसके पहले ही Google ने Android इवेंट में कुछ खास घोषणाएं कर दी है, जिसमें Android 16 के साथ साथ Wear OS 6, और Gemini के एडवांस्ड और सिक्योरिटी फीचर्स को उजागर किया गया है। आगे इस Google Android Show की घोषणाओं के बार में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: India e-Passport के साथ आपका डेटा रहेगा सुरक्षित, जानें क्या है, और कैसे करें अप्लाई?

Google Android Show की घोषणाएं

Material 3 Expressive

कंपनी Android 16 के साथ एक नए डिजाइन Material 3 Expressive को पेश कर रही है, जो इतने सालों में एक बड़ा बदलाव है। इस नए डिजाइन में हम ज्यादा रिस्पोंसिव और फ्लूड एनीमेशन की उम्मीद कर सकते हैं। इसका Notification Dismissal फीचर कमाल का है, जिसमें एक नोटिफिकेशन को स्वाइप करने पर अन्य नोटिफिकेशन भी उस जेस्चर पर रिएक्ट करेगी।

इसी के साथ नोटिफिकेशन शेड के बैकग्राउंड में ब्लर इफेक्ट को भी शामिल किया गया है, जिससे एक्टिव ऑप्शंस पर फोकस किया जा सके। System-wide Feedback के साथ रिसेंट एप्स एडजस्टमेंट और वॉल्यूम स्लाइडर, नोटिफिकेशन शेड को नीचे करने जैसी सभी चीजों में समान विजुअल देखने को मिलेंगे। इसमें आप ज्यादा एक्शंस को पिन कर पाएंगे। लाइव अपडेट्स के साथ आप लॉक स्क्रीन पर ही सभी चीजों को आसानी से ट्रैक कर पाएंगे।

GMail और Google Photos जैसे Google कोर एप्स में भी Material 3 Expressive को शामिल किया गया है, जिससे ये सिस्टम की थीम के अनुसार नजर आयेंगे। Material 3 Expressive खास बात है, कि इसे सिर्फ Android 16 ही नहीं बल्कि Wear OS 6 में भी शामिल किया जाएगा, जिससे इसमें नए एनीमेशन, UI एलिमेंट्स, और ग्लांसीबल बटन नजर आयेंगे।

Gemini होगा इन सब में शामिल

Google Ne Gemini को लेकर भी एक खास घोषणा की है। कंपनी ने इसे स्मार्टफोन्स में डिफॉल्ट असिस्टेंट के रूप में शामिल किया था, जिससे कई सारे काम करवाए जा सकते हैं, और अब इसे Wear OS, Google TV, और Android Auto में भी शामिल किया जा रहा है।

इसके साथ आप अपनी स्मार्टवॉच में टाइमर सेट करना, रिमाइंडर सेट करने जैसे कई काम वॉइस कमांड के माध्यम से कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त, Android Auto में भी आपको कई Gemini फीचर्स मिलेंगे। Google TV में इसे आप AI असिस्टेंट के रूप में उपयोग करके नए शो और सीरीज के लिए रिकमेंडेशन ले सकते हैं। Gemini Android XR में भी शामिल किया जाएगा।

Find Hub

Google ने नए सिक्योरिटी फीचर्स पर भी खास ध्यान दिया है, और इसी के साथ Android 16 में बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स को शामिल करने वाला है। अब कंपनी अपने AI मॉडल को बेहतर कर रही है, जिससे स्पैम कॉल और मैसेज को आसानी से डिटेक्ट किया जा सके। इसके साथ एक नया की वेरिफिकेशन इनक्रिप्शन शामिल होगा, जो ये वेरिफाई करने में सक्षम होगा, कि जिससे आप बात कर रहे हैं, वो वो ही व्यक्ति है, जो उसने बताया है।

इसके अतिरिक्त, Find My Device को Find Hub से बदला जा रहा है, जिसमें आप एक ही जगह पर अपने फोन के अलावा अन्य एंड्रॉयड एक्सेसरीज को भी ट्रैक कर पाएंगे। इसमें अल्ट्रा-वाइडबैंड रेडियो वाले डिवाइस के लिए भी सपोर्ट दिया गया है, जिससे ज्यादा सटीक तरीके से ट्रैक किया जा सके। इतना ही नहीं, जब फोन सेल सर्विसेज से कनेक्ट नहीं होगा, तब भी ये फ़ोन की सैटेलाइट कनेक्टिविटी के माध्यम से उसे ट्रैक करने में सक्षम होगा।

ये पढ़ें: True ID V Card: इसके बाद नहीं पड़ेगी आधार और पैन कार्ड की जरूरत, ऐसे करें डाउनलोड

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePoco X8 vs Redmi Note 17 Pro – एक ही फोन, दो नाम और दो कीमतें, आपको कौन सा लेना चाहिए?

Poco ने भारत में अपने दो नए फोन Poco X8 और Poco X8 Power की लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है, और ये दोनों 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे आ रहे हैं। इनमें Poco X8 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh बैटरी है, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस बार दाम भी X-सीरीज़ …

ImageApple ने बताई नए CEO की कमाई, Tim Cook से इतना ज़्यादा होगा John Ternus की सालाना पैकेज

31 अगस्त 2026 को Tim Cook के पद से उतरने के बाद अब 1 सितंबर से John Ternus ने Apple के CEO की कमान संभाल ली है। इसी के साथ कंपनी ने SEC के पास दायर फाइलिंग में उनकी और Tim Cook की कमाई का आंकड़ा भी सामने रखा। इस वित्त वर्ष के लिए Ternus …

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products