Samsung Galaxy F13 मात्र 10,999 रूपए की कीमत पर भारत में लॉन्च हुआ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने आज भारत में पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy F12 का सक्सेसर और बजट Galaxy F-सीरीज़ में नया स्मार्टफोन Galaxy F13 भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में मात्र 12,000 रूपए में 6000mAh की बैटरी जैसे फ़ीचर शामिल हैं। फ़ोन में ओक्टा कोर फुल एचडी+ डिस्प्ले, और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसे स्पेसिफिकेशन भी मौजूद हैं। आइये फ़ोन के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

ये पढ़ें: सावधान रहें ! इन तीन नियमों का उल्लंघन किया तो, यूज़र का Netflix अकाउंट हो सकता बैन

Samsung Galaxy F13 कीमतें और उपलब्धता 

Samsung Galaxy F13 एक बजट स्मार्टफोन है, जिसे दो स्टोरेज मॉडलों में रिलीज़ किया गया है। फ़ोन की सेल 29 जून से शुरू होने वाली है और आप इसे Flipkart से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन को आप नीले, कॉपर और हरे रंगों के विकल्पों में खरीद पाएंगे। 

  • 4GB+64GB – 11,999 रूपए। 
  • 4GB+128GB – 12,999 रूपए।
  • अगर आप ICICI कार्डों द्वारा इसे खरीदते हैं, तो 1,000 रूपए का डिस्काउंट और मिलेगा, यानि इसकी शुरूआती कीमत 10,999 रूपए होगी। 

Samsung Galaxy F13 स्पेसिफिकेशन 

Samsung के इस बजट स्मार्टफोन में 6.6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले आएगी। फ़ोन में साधारण 60Hz की रिफ्रेश रेट और 480 निट्स की ब्राइटनेस दी गयी है। यहां स्क्रीन पर कोई प्रोटेक्शन नहीं, लेकिन इस कीमत पर ये फ़ीचर हटा देना, हम समझ सकते हैं। 

फ़ोन में ओक्टा कोर Exynos 850 चिपसेट के साथ 4GB की रैम और 128GB तक स्टोरेज दी गई है। यहां स्टोरेज को माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ आप अन्य 1TB तक बढ़ा सकते हैं। 

ये पढ़ें: 20,000 रूपए में उपलब्ध बेस्ट 5G स्मार्टफोन 

कैमरा की बात करें तो, Galaxy F13 में भी आजकल के ट्रेंड के अनुसार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप ही दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का है, साथ में 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आप सामने वॉटरड्रॉप में मौजूद 8MP कैमरे का उपयोग कर सकते हैं। 

इस कीमत पर भी आपको कंपनी इस Samsung फ़ोन में 6,000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। हालांकि बॉक्स में आपको चार्जर नहीं मिलेगा। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचरों में ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5, GPS, USB टाइप-सी पोर्ट, शामिल हैं। 

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageIND vs NZ दूसरा टेस्ट देखना है? ऐसे मिलेगा Sony LIV फ्री, ये पैक आएंगे काम

एक नज़र में : भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट 27 नवंबर को भारतीय समय के मुताबिक सुबह 3:30 बजे Christchurch में शुरू होगा। भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर होगी, और Wellington का पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद दो मैचों की ये सीरीज़ अब इसी मुकाबले से तय होगी। Sony …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

Image2023 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

भारत में सरकार द्वारा पिछले साल 5G ऑक्शन (नीलामी) पूरे होने के बाद अब धीरे धीरे Jio, Airtel व Vi पूरे देश में 5G रोलआउट कर रहे हैं। सभी मेट्रो शहरों के साथ और भी बहुत से शहरों में 5G आ चुका है और इस साल के अंत तक ये भारत के कोने-कोने में पहुँच …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

Discuss

Be the first to leave a comment.