अब Flipkart से शॉपिंग करने पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क, जानें Protect Promise fee क्या है?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Flipkart भारत में प्रचलित ईकॉमर्स कंपनी है, जिससे हम घर बैठे कई प्रकार के सामान खरीदते हैं, और इसके लिए कभी फ्री डिलीवरी तो कभी एकत्र डिस्काउंट का फायदा भी मिलता है, लेकिन क्या आपको पता है, कि अब Flipkart से सामान ऑर्डर करने पर आपको अतिरिक्त पैसे खर्च करना होंगे, हालांकि उसमें फायदा आपका ही है। दरअसल, ईकॉमर्स कंपनी ने “Flipkart Protect Promise fee” नाम से एक नया शुल्क जोड़ा है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Vivo V50 लॉन्च की तारीख ऑफिशियली रिवील, इस तारीख को बेहतरीन फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

Flipkart Protect Promise fee क्या है?

दरअसल ये एक तरह का अतिरिक्त शुल्क है, जो इलेक्ट्रॉनिक सामनों पर लगाया जा रहा है। जब भी हम कोई सामान ऑर्डर करते हैं, तो वो कई Flipkart सेंटर्स से हो कर आता है, ऐसे में प्रोडक्ट के टूटने की संभावना भी बनी रहती है।

लेकिन, यदि हम ये Flipkart Protect Promise fee देते हैं, तो हमारे प्रोडक्ट को हम तक सही सलामत पहुंचाने की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की हो जाती है। इसमें पहले से ओपन बॉक्स डिलीवरी की सुविधा देती है, जिसमें डिलीवरी बॉय पहले आपके सामने ही पार्सल को खोल के बताता है, कि उसमें वो सामान है या नहीं, जो आपने ऑर्डर किया था।

कौनसे समानों पर कितना शुल्क देना होगा?

दरअसल, ये एक फिक्स अमाउंट नहीं है, बल्कि सामान के अनुसार आपको कम या ज्यादा शुल्क देना होगा। ज्यादा से ज्यादा ये शुल्क 49 रुपए तक होगा, जिसमें बड़े साइज वाले होम अप्लायंस पर 49 रूपये का शुल्क लगेगा, वहीं साउंड बार जैसे थोड़े मीडियम प्रोडक्ट्स पर 29 रूपये का शुल्क देना होगा। टैबलेट्स प्रिंटर जैसे प्रोडक्ट के लिए 19 रूपये का शुल्क निर्धारित किया गया है, और ऑडियो प्रोडक्ट्स, स्मार्टवॉच, और अन्य प्रोडक्ट्स के लिए मात्र 9 रूपये का अतिरिक्त शुल्क खर्च करना होगा।

इसके अतिरिक्त साउंड बार और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर कंपनी 49 रूपये का अतिरिक्त ऑफर हैंडलिंग शुल्क लगा रही है। वहीं स्मार्टफोन्स के लिए भी ऑफर हैंडलिंग शुल्क 49 रूपये और 59 रुपए का अलग से पैकेजिंग शुल्क रहेगा। जो प्रोडक्ट्स Flipkart Protect Promise fee के अंतर्गत नहीं आते, उन पर 3 रुपए का प्लेटफॉर्म शुल्क लगता है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy F06 जल्द ही यूनिक डिजाइन के साथ 10,000 से कम कीमत पर बाजार में धूम मचाएगा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

Imageअमेरिका और यूरोप से OnePlus की विदाई तय, अब OxygenOS भी हो रहा खत्म, जानें भारत का क्या होगा

पिछले कई हफ्तों से OnePlus को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे, कंपनी ने आखिरकार खुद सामने आकर उन पर मुहर लगा दी है। OnePlus ने एक साथ तीन कम्युनिटी स्टेटमेंट जारी किए हैं, एक अमेरिका के लिए, एक यूरोप के लिए और एक भारत के लिए। इन बयानों से दो बातें अब पूरी …

Imageबड़ी बैटरी की जंग में POCO की एंट्री, POCO M8 Power का टीज़र लाइव, जानें कब होगा लॉन्च

POCO जल्द ही भारत में अपना नया बजट फोन POCO M8 Power 5G पेश करने वाला है, और इसकी तैयारी अब खुलकर सामने आ गई है। Flipkart पर इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, यानी इसका भारत लॉन्च आधिकारिक रूप से कन्फर्म हो गया है। नाम में जुड़ा “Power” शब्द साफ इशारा कर …

ImageWhatsApp ने पेश किया नया Username फीचर, अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, जानें कैसे करें Reserve

WhatsApp पर अब तक किसी से बात शुरू करने का मतलब था अपना फोन नंबर देना। यही चीज़ अब बदलने जा रही है। कंपनी ने Username फीचर पर से पर्दा हटा दिया है, जिसके बाद आप बिना अपना नंबर बताए किसी से चैट कर पाएँगे। फिलहाल 29 जून से इसका सबसे पहला हिस्सा शुरू हुआ …

ImageXiaomi भारत में लाया Mijia सब-ब्रांड, अब घर के बड़े अप्लायंस पर होगा फोकस

एक नज़र में: Xiaomi को भारत में काम करते हुए 12 साल हो गए हैं, और कंपनी ने इसी मौके पर अपना चौथा ब्रांड उतारा है। Mijia उसका ग्लोबल होम और लाइफस्टाइल ब्रांड है, यानी अब यहाँ फोन के अलावा घर के प्रोडक्ट एक अलग नाम से बिकेंगे। इन बारह सालों में कंपनी ने यहाँ …

Discuss

Be the first to leave a comment.