Samsung Galaxy F06 जल्द ही यूनिक डिजाइन के साथ 10,000 से कम कीमत पर बाजार में धूम मचाएगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung जल्द ही बाजार में अपना एक किफायती फोन Samsung Galaxy F06 5G लॉन्च करने वाला है। फोन से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब कंपनी ने इसे आधिकारिक तौर पर टीज करना भी शुरू कर दिया है, जिसमें फोन की कीमत से संबंधित जानकारी भी साझा की गई है। आगे Samsung Galaxy F06 की कीमत और डिजाइन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iPhone SE 4 अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy F06 की कीमत

जैसा कि हमनें बताया Galaxy F06 ऑफिशियल टीजर सामने आया है, जिसमें कीमत की हिंट भी दी गई है। टीजर के अनुसार इस फोन को 10,000 रूपये से कम कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy F06 5G Teaser

जो भी यूजर्स इस किफायती 5G फोन को खरीदना चाहते हैं, वो लॉन्च के बाद इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। फोन के इस महीने के आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है।

Samsung Galaxy F06 डिजाइन और फीचर्स

डिजाइन की बात करें, तो कंपनी इसे काफी आकर्षक डिजाइन के साथ पेश करने वाली है। फोन के बैक पैनल पर पानी जैसा एक आकर्षक टेक्सचर नजर आ रहा है, और बाईं ओर ऊपर की तरफ LED फ्लैश के साथ वर्टिकल डिजाइन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। तस्वीर से समझ आता है, कि इसमें फ्लैट साइड मिलने वाले हैं।

हाल ही में इसे मॉडल नंबर SM-E066B/DS के साथ कंपनी के सपोर्ट पेज पर देखा गया था, जिसके अनुसार इस फोन के 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च होने की उम्मीद की जा सकती है।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.