OnePlus Open 2: पतला, पावरफुल और प्रीमियम – देखें पहला एक्सक्लूसिव लुक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus को अपने पहले फोल्डेबल OnePlus Open के साथ ही काफी अच्छी सफलता मिली, जिससे फोल्डेबल स्मार्टफोन बाज़ार में कंपनी ने अपने कदम मज़बूत कर लिए हैं। OnePlus फैंस को 2023 में लॉन्च हुआ ये फ़ोन काफी पसंद आया और अब लोग इसके सक्सेसर का इंतज़ार कर रहे हैं, यानी OnePlus Open 2। OnePlus Open 2 की अफवाहें कुछ समय से इंटरनेट पर चल रही हैं, लेकिन इन अफवाहों के बीच, इंडस्ट्री के कुछ नामचीनों योगेश ब्रार और Chunvn के साथ साझेदारी में हम आपके लिए इसका पहला और एक्सक्लूसिव लुक लेकर आए हैं।

अंतिम चरण के प्रोटोटाइप होने के कारण ये नए डिज़ाइन रेंडर इस आनेवाले नए फोल्डेबल के डिज़ाइन को काफी बेहतर समझा सकते हैं। इन रेंडरों के अनुसार OnePlus इस बार डिज़ाइन में थोड़ी ताज़गी यानि नयापन लाने वाला है। Open 2, पिछले फ़ोन के मुकाबले में पतला और और आकार में थोड़ा बड़ा होगा। हालांकि रियर पैनल पर बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल देखने में वैसा ही है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरे और Hasselblad की ब्रैंडिंग दिख रही है।

OnePlus Open 2 को फोल्ड करने के बाद इसकी मोटाई 10mm होगी, जिसका मतलब है कि ये अब तक का सबसे स्लिम (पतला) फोल्डेबल फ़ोन भी होगा। इसके अलावा OnePlus Open में IPX4 रेटिंग के मुकाबले में ये IPX8 रेटिंग के साथ आ सकता है और ये भी एक बड़ा अपग्रेड है।

OnePlus Open 2

OnePlus Open 2 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

Open 2 में 8-इंच की 120Hz डिस्प्ले आ सकती है, जिसमें 2K रेज़ॉल्यूशन मिलेगा और ये एक LTPO पैनल होगा। वहीँ बाहरी साइड पर 6.4-इंच की AMOLED स्क्रीन है। ये फ़ोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आ सकता है, जिसमें 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिल सकती है। इस फ़ोन में रियर पैनल पर 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड और 50MP टेलीफ़ोटो लेंस मिल सकता है। वहीँ सेल्फी लेने के लिए कवर और मुख्य स्क्रीन में 32MP और 20MP के कैमरे मिलने के आसार हैं।

OnePlus Open 2
OnePlus Open 2 Unfolded

खबरें हैं कि इस फ़ोन में 5,900mAh की बैटरी आ सकती है और ये OnePlus Open की 4,800mAh की बैटरी के मुकाबले में काफी बड़ी है। वहीँ वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग इसमें 80W की हो सकती है। साथ ही एक और अपग्रेड की उम्मीद की जा रही है, जो है वायरलेस चार्जिंग (ये OnePlus Open में नहीं थी), लेकिन ये कितनी होगी, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। ये फ़ोन OxygenOS 15 स्किन के साथ आएगा जो Android 15 पर आधारित होगी।

Open 2 कब होगा लॉन्च ?

OnePlus Open 2 चीन में 2025 के शुरूआती महीनों में आ सकता है, जिसके बाद ये बाद के छह महीनों में विश्व के अन्य देशों में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन यहां ये ध्यान में रखना ज़रूरी है कि चीन में पहले OPPO Find N5 आएगा, और OnePlus का ये अगला फोल्डेबल इसी फ़ोन का रिब्रांडेड वर्ज़न होगा। OnePlus Open 2 दो रंगों के विकल्प के साथ दो स्ट्रोगे मॉडलों में आ सकता है।

लेकिन हम हम अंत ये ज़रूर कहेंगे कि ये तस्वीरें फाइनल स्टेज के प्रोटोटाइप की हैं, तो लॉन्च से पहले डिज़ाइन में थोड़े बहुत बदलाव की गुंजाइश रहती है। OnePlus Open 2 के डिज़ाइन में नज़र आ रहे इन बदलावों को लेकर आपकी राय क्या है, हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

Imageएक्सक्लूसिव: OnePlus N सीरीज़ हिला देगी भारत का ₹20,000 से कम वाला मार्केट

OnePlus ने प्रीमियम और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में हमेशा नई-नई सीमाएं पार की हैं, लेकिन अब ब्रांड बजट सेगमेंट पर पूरी आक्रामकता के साथ नज़रें गड़ाने को तैयार है। एक एक्सक्लूसिव स्कूप में हमें पता चला है कि OnePlus बजट-कॉन्शियस ग्राहकों के लिए स्मार्टफोनों की एक बिल्कुल नई लाइनअप उतारने की तैयारी कर रहा है, जिसका …

Imageएक्सक्लूसिव: OnePlus Open 2 का ग्लोबल लॉन्च रद्द, अब क्या करेगा OnePlus?

अगर आप OnePlus के अगले फोल्डेबल फोन का इंतज़ार कर रहे थे, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। OnePlus Open 2, जिसे 2026 का सबसे बड़ा फोल्डेबल अपग्रेड माना जा रहा था, अब शायद दुनिया के ज़्यादातर बाज़ारों में लॉन्च ही नहीं होगा। Smartprix को मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी ने इसका ग्लोबल लॉन्च …

ImageOnePlus N6x vs OnePlus N6: चिपसेट एक ही है, तो ज़्यादा पैसे देने पर क्या मिलेगा?

OnePlus N6x vs OnePlus N6: ₹20,000 से कम का सेगमेंट इस समय बड़ी बैटरी वाले फोनों से भरा हुआ है, और अब OnePlus ने यहां अपने दो फोन एक ही महीने के अंतराल पर उतार दिए हैं। OnePlus N6 30 जून को आया था और कंपनी की बजट N-सीरीज़ का पहला नाम बना, जिसकी सबसे …

Imageएक्सक्लूसिव: देखें Nothing Phone (2) का पहला लुक

Nothing कंपनी अपना दूसरा स्मार्टफोन और Nothing Phone (1) का सक्सेसर लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी Nothing Phone (2) को विश्व स्तर पर इन्हीं गर्मियों में लॉन्च करने की घोषणा कर चुकी है। पहले फ़ोन के डिज़ाइन को लोगों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं हैं और इसीलिए इस नए स्मार्टफोन को लेकर भी कंपनी उसी …

Discuss

Be the first to leave a comment.