एक्सक्लूसिव: OnePlus Open 2 का ग्लोबल लॉन्च रद्द, अब क्या करेगा OnePlus?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप OnePlus के अगले फोल्डेबल फोन का इंतज़ार कर रहे थे, तो यह खबर आपको चौंका सकती है।

OnePlus Open 2, जिसे 2026 का सबसे बड़ा फोल्डेबल अपग्रेड माना जा रहा था, अब शायद दुनिया के ज़्यादातर बाज़ारों में लॉन्च ही नहीं होगा।

Smartprix को मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी ने इसका ग्लोबल लॉन्च अंदरूनी तौर पर रोक दिया है। Smartprix को इस मामले से जुड़े एक भरोसेमंद इंडस्ट्री इनसाइडर, योगेश ब्रार, से मिली जानकारी के मुताबिक OnePlus Open 2 का ग्लोबल लॉन्च अब रद्द किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें: Apple का अगला बड़ा दांव, iPhone में 200MP कैमरा लाने की तैयारी

OnePlus Open 2

OnePlus Open 2 का ग्लोबल लॉन्च क्यों रुका?

मिली जानकारी के अनुसार, OnePlus Open 2 को 2026 की तीसरी तिमाही में ग्लोबली लॉन्च किया जाना था। यह OnePlus का अगला बड़ा फोल्डेबल फोन माना जा रहा था, लेकिन अब कंपनी ने इस प्लान को पूरी तरह बदल दिया है।

हालांकि OnePlus ने इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन अंदरूनी तौर पर यह तय किया जा चुका है कि फोन को दुनिया भर में लॉन्च नहीं किया जाएगा। इससे फोल्डेबल सेगमेंट में एक बड़ा खालीपन बनता दिख रहा है, क्योंकि OnePlus को इस कैटेगरी में एक मजबूत विकल्प माना जा रहा था।

हार्डवेयर आएगा, लेकिन नाम बदल जाएगा

दिलचस्प बात यह है कि Open 2 का हार्डवेयर पूरी तरह रद्द नहीं हुआ है। सामने आयी जानकारी के अनुसार, अब ये डिवाइस कुछ चुनिंदा बाज़ारों में Oppo Find N6 के नाम से लॉन्च हो सकता है।

यानि टेक्नोलॉजी ज़िंदा रहेगी, लेकिन OnePlus ब्रांडिंग के साथ नहीं।

OnePlus Open 2 में क्या खास होने वाला था?

OnePlus Open 2 को सिर्फ एक मामूली अपग्रेड नहीं माना जा रहा था, बल्कि यह एक बड़ा जेनरेशन शिफ्ट माना जा रहा था।

  • लगभग 8.12-इंच की बड़ी फोल्डिंग स्क्रीन
  • बाहर की तरफ 6.6-इंच AMOLED डिस्प्ले
  • दोनों डिस्प्ले पर हाई रिफ्रेश रेट
  • दमदार Snapdragon 8 Elite चिपसेट
  • 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • 6000mAh बैटरी के साथ फास्ट और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट

डिज़ाइन के मामले में भी यह फोन प्रीमियम फिनिश और मजबूत बॉडी के साथ आने वाला था।

भारत के यूज़र्स के लिए इसका क्या मतलब है?

फिलहाल, इसका मतलब साफ है कि OnePlus का नया फोल्डेबल फोन भारत में जल्दी देखने को नहीं मिलेगा। अगर Oppo इसे Find N6 के नाम से कुछ बाज़ारों में लॉन्च करता भी है, तो वह रणनीति OnePlus से अलग होगी।

निष्कर्ष: बड़ा फोन, लेकिन अधूरी कहानी

OnePlus Open 2, उन लोगों को निराश करता दिख रहा है, जो OnePlus ब्रैंडिंग का फोल्डेबल चाहते थे या OnePlus फैंस हैं। लेकिन ये फैसला बताता है कि फोल्डेबल फोन अब सिर्फ इनोवेशन का नहीं, बल्कि सही समय और सही बाज़ार का भी खेल बन चुके हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio ने लॉन्च किया Happy New Year 2.0 ऑफर, अब 4G पर भी मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

एक नज़र में : Jio ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए Happy New Year 2.0 ऑफर लॉन्च कर दिया है, जिसमें ₹399 का मंथली और ₹3,999 का सालाना प्लान शामिल है। इनमें अनलिमिटेड डेटा अब सिर्फ 5G पर नहीं, 4G पर भी मिलेगा। यानी 5G फोन न होने पर भी दिन के बीच डेटा खत्म …

ImagePOCO F9 Ultra ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च, अब F-सीरीज़ में मिलेगी 8,050mAh बैटरी और Bose वाला सबवूफर

POCO ने अपनी नई F9 सीरीज़ ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च कर दी है, और इसमें ऊपर वाला मॉडल POCO F9 Ultra इस सीरीज़ का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। कंपनी ने इसमें पहली बार 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया है, साथ ही ऑडियो में इस बार आपको Sound by Bose ट्यूनिंग …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

ImageOnePlus Open 2: पतला, पावरफुल और प्रीमियम – देखें पहला एक्सक्लूसिव लुक

OnePlus को अपने पहले फोल्डेबल OnePlus Open के साथ ही काफी अच्छी सफलता मिली, जिससे फोल्डेबल स्मार्टफोन बाज़ार में कंपनी ने अपने कदम मज़बूत कर लिए हैं। OnePlus फैंस को 2023 में लॉन्च हुआ ये फ़ोन काफी पसंद आया और अब लोग इसके सक्सेसर का इंतज़ार कर रहे हैं, यानी OnePlus Open 2। OnePlus Open …

Discuss

Be the first to leave a comment.