Echo Dot (5th Gen) भारत में हुआ लॉन्च, अब आपका घर बनेगा और भी स्मार्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Amazon Echo Dot (5th Gen) स्मार्ट स्पीकर को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नए एंट्री-लेवल स्मार्ट स्पीकर के फीचर्स को कई नयी टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। कंपनी Alexa के माध्यम से बेहतर साउंड क्वालिटी और बेहतर वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट का वादा करती है। वैश्विक स्तर पर, Amazon Echo Dot (5th Gen) स्पीकर दो वेरिएंट में उपलब्ध है – एक अधिक किफायती मानक वेरिएंट, और दूसरा थोड़ा अधिक महंगा ‘क्लॉक’ वेरिएंट जिसमें फ्रंट में एलईडी क्लॉक डिस्प्ले बनाया गया है। हालांकि, दूसरे वेरिएंट को अभी तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े :- सामने आई Xiaomi 13 Pro की भारतीय कीमत; जानिए बैंक ऑफर्स और अन्य जानकारी यहाँ

Amazon Echo Dot (5th Gen) कीमत और उपलब्धता

Amazon Echo Dot (5th Gen) के मानक संस्करण की कीमत 4,999, रुपये है। इसके दूसरे क्लॉक वेरिएंट की कीमत भारत में 5,499 रुपए हो सकती है, फिलहाल भारत में इसे लिस्ट नहीं किया गया है, लेकिन इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

Amazon Echo Dot (5th Gen) को आप Amazon से खरीद सकते हैं।

Amazon Echo Dot (5th Gen) स्पेक्स

Amazon के Echo Dot (5th Gen) का डिज़ाइन अपने प्रिडिसेसर, Amazon Echo Dot (4th Gen) के ही समान है, जिसमें एक गोल आकार की एक रिंग इंडिकेटर लाइट है। यह स्मार्ट स्पीकर कुछ नए फीचर्स के साथ आता है, जिसमें बिल्ट-इन टेम्परेचर सेंसर, अल्ट्रासाउंड मोशन डिटेक्शन और बेहतर साउंड क्वालिटी का वादा शामिल है।

कनेक्टिविटी के लिए, नया इको डॉट एलेक्सा का उपयोग करके सीधे संगीत स्ट्रीमिंग के लिए वाई-फाई (2.4GHz और 5GHz) का उपयोग करता है, साथ ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का उपयोग स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो प्लेयर जैसे उपकरणों के साथ किया जा सकता है। स्मार्ट स्पीकर में 1.73 इंच का सिंगल स्पीकर सेटअप है, और विभिन्न संचार और ऑडियो स्ट्रीमिंग कार्यों के लिए एलेक्सा ऐप के साथ इसका उपयोग किया जा सकता है। अन्य Echo स्मार्ट स्पीकर की तरह, घर के सभी स्मार्ट उपकरणों को नियंत्रित करने के लिए Echo Dot (5th Gen) का उपयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :-MWC 2023 में Realme GT 3 240W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageGoogle Nest Mini स्मार्ट-स्पीकर इंडिया में हुआ लांच: कीमत सिर्फ 4499 रुपए

Google Nest Mini को गूगल ने भारत में लॉन्च कर दिया है। गूगल का यह स्मार्ट स्पीकर मार्केट में Amazon Echo Dot को कड़ी टक्कर देगा। सर्च इंजन कंपनी गूगल ने पिछले महीने न्यू यॉर्क में Google Nest Mini को Pixel 4 लाइनअप के साथ लॉन्च किया था। गूगल का यह स्मार्टस्पीकर Google Home Mini …

ImageAmazon Echo Dot with Clock का रिव्यु: वेलकम डिस्प्ले फॉर अलेक्सा

हाल ही दिनों में स्मार्ट स्पीकर की तरफ यूजर काफी ज्यादा ध्यान दे रहे है और स्मार्ट होम की शुरुआत के लिए तो ये सबसे जरूरी अवयव साबित होते है। पिछले साल तक इस सेगमेंट में गूगल को अच्छी खासी बढ़त मिली हुई थी लेकिन इस साल ही शुरुआत से ही Amazon ने काफी बेहतर …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.