Do You Wanna Partner: करन जौहर की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ में तमन्ना-डायना का दमदार अवतार, इस OTT प्लैटफॉर्म पर होगी रिलीज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दिग्गज फिल्म निर्देशक और निर्माता Karan Johar (करन जौहर) ने फैन्स को बड़ा तोहफ़ा दिया है। उन्होंने अपनी नई कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज़ ‘Do You Wanna Partner’ का पोस्टर रिलीज़ किया है, जिसमें लीड रोल में तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी नज़र आएंगी। साथ ही उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि ये सीरीज़ कौन से प्लैटफॉर्म पर रिलीज़ की जाएगी। यह सीरीज़ Prime Video new web series के तौर पर 12 सितंबर से स्ट्रीम होगी।

ये पढ़ें: The Bads of Bollywood trailer release: Aryan Khan के धमाकेदार डेब्यू ने सबको चौंकाया, ये है रिलीज़ डेट

Do You Wanna Partner OTT release date – पोस्टर और रिलीज़ डेट का ऐलान

करन जौहर ने इंस्टाग्राम पर इस नयी वेब-सीरीज़ का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में Tamannaah Bhatia (तमन्ना भाटिया) और Diana Penty (डायना पेंटी) स्टाइलिश लुक में दिख रही हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा गया – “Freshly poured, perfectly chilled… Do You Wanna Partner on Prime Video, 12th September.”

इस सन्देश से ये भी साफ़ है कि ये Do You Wanna Partner web series Amazon Prime Video पर 12 सितम्बर से स्ट्रीम होगी।

Do You Wanna Partner की कहानी क्या है?

सीरीज़ में दो बेस्ट फ्रेंड्स शिखा (तमन्ना भाटिया) और अनाहिता (डायना पेंटी) की कहानी दिखाई जाएगी, जो अपना स्टार्टअप सपना पूरा करने के लिए एक craft beer business शुरू करने का फ़ैसला करती हैं। इस पुरुष-प्रधान समाज में ये दोनों कैसे कड़ी चुनौतियों का सामना करती हैं, यही इस वेब शो का मुख्य प्लॉट है।

करन जौहर और प्राइम वीडियो की इस शो पर राय

करन जौहर के अनुसार, Karan Johar web series 2025 “audacious, vibrant और मज़ेदार” होगी। वहीं Prime Video India के हेड निखिल माधोक ने कहा कि ये कहानी दोस्ती, महत्वाकांक्षा और जुगाड़ की भारतीय भावना को दर्शाती है।

ये पढ़ें: BookMyShow इन कार्ड धारकों को दे रहा VIP लाउंज, स्पेशल फ़ूड सर्विस जैसी सुविधाएं

स्टारकास्ट

इस सीरीज़ को अर्चित कुमार और कॉलिन डी’कुन्हा ने डायरेक्ट किया है। इसमें नकुल मेहता, जावेद जाफरी, श्वेता तिवारी, रणविजय सिंह और नीरज काबी जैसी चर्चित हस्तियाँ भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। सीरीज़ का निर्माण Dharmatic Entertainment के बैनर तले करन जौहर, अपूर्व मेहता और आदर पूनावाला ने किया है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageVivo S2 का ऑफिशियल टीज़र जारी, भारत में जल्द होगी वापसी, जानें कब आ सकता है फोन

Vivo ने आखिरकार भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी का इशारा दे दिया है। कंपनी ने हाल ही में X पर Vivo S2 का ऑफिशियल टीज़र जारी किया, जो इस फोन की भारत में एंट्री की पहली आधिकारिक पुष्टि है। भारत में S-सीरीज़ का पिछला फोन Vivo S1 था, जो 2019 में आया था, यानी …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageGame of Thrones के बाद अब Realme का स्पेशल Harry Potter एडिशन भारत आने की तैयारी में

realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition के बाद realme एक और बड़ी सीरीज़ के साथ जुड़ने वाला है, क्योंकि Flipkart पर कंपनी का जो नया टीज़र लाइव हुआ है वो सीधे realme Harry Potter Edition फोन की तरफ इशारा करता है। लेकिन इस बार फोन नया नहीं होगा। टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के लीक …

Discuss

Be the first to leave a comment.