How to clean smartphone memory (in Hindi) | अपने एंड्राइड फोन की डुप्लीकेट फाइलों को इस तरह डिलीट करें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हम सभी के लिए स्मार्टफोन की मेमोरी हमेशा से ही एक प्रमुख चर्चा का विषय रही है। अनावश्यक एप्प्स और कंटेंट हटा देने के बाद भी निरंतर मेमोरी की खपत हमें लगातार परेशान किये रहती है। इसमें एक बड़ा हिस्सा डुप्लीकेट फाइल्स का होता है, जिनके कारण न सिर्फ मेमोरी अधिक खर्च होती है, बल्कि स्मार्टफोन मैनेजमेंट भी उलझ सकता है जिसके कारण स्मार्टफोन की परफॉरमेंस धीमी हो जाती है।

यह भी पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी S8+ का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट हुआ भारत में लांच, जानिये क्या हैं इस फोन की खूबियां

इसलिए यह आवश्यक है कि इन डुप्लिकेट्स फाइल्स को फोन की मेमोरी से हटाया जाए। यूं तो इसे हटाने के लिए आपको अपनी हार्ड ड्राइव को स्कैन करना होगा जो कि सभी के लिए एक आसान प्रक्रिया नहीं है। इसीलिए हम इस काम के लिए कुछ थर्ड पार्टी एप्स का सहारा लेते हैं। जिनके द्वारा फोन की डुप्लीकेट फाइलों को खोज कर डिलीट करना संभव है। तो आइये जानें कैसे अपने स्मार्टफोन से डुप्लीकेट फाइल्स को रिमूव करें:

यह भी पढ़ें: 10,000 से कम कीमत वाले सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन (अगस्त 2017)

अपने फोन से डुप्लीकेट फाइल्स को हटाने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • Step 1: सर्वप्रथम अपने स्मार्टफोन में ‘Google Play’ एप्प को शुरू करें।

  • Step 2: इसके बाद सर्च बॉक्स में जाकर ‘Search Duplicate File‘ नाम के एप्प को खोजें और इंस्टॉल करें
  • Step 3: इस एप्प को इनस्टॉल करने के बाद लांच करें इस एप लांच होते ही आप के सामने आपके फोन की सभी फाइलें आ जायेंगीं।
  • Step 4: इनमें से डुप्लीकेट फाइल्स को खोजने के लिए आपको सर्च आइकन में डुप्लीकेट फाइल को सर्च करना होगा।

  • Step 5: सर्च समाप्त होने पर आपके फोन की सभी डुप्लीकेट फाइल्स एक अलग समूह में दिखाई देंगी।

  • Step 6: इसके बाद आप फाइल्स को सेलेक्ट कर सकते हैं

  • Step 7: अब ‘Delete Selected Files’ विकल्प पर टैप करके डुप्लीकेट फाइल्स को डिलीट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: आपका स्मार्टफोन हर समय कर रहा है आपकी लोकेशन को ट्रैक, इस तरह करें बचाव

 

Related Articles

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageWhatsApp से कैसे एक ही बारे में सारे अनचाहे फोटो, वीडियो व अन्य मीडिया करें डिलीट

WhatsApp सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं है, बल्कि यूजर्स इसकी सहायता से फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और यहां तक ​​कि जीआईएफ (GIF) और स्टिकर भी साझा करते हैं। हालाँकि, ये सारी मीडिया आपके WhatsApp डाटा स्टोरेज में ही सेव होती रहती है, जिससे स्मार्टफोन इंटरनल मेमोरी भर जाती है और आपका फोन स्लो प्रोसेस करने लगता …

ImageApple ने लांच किया अपना किफायती iPhone SE स्मार्टफोन: A13 बायोनिक चिपसेट और HD Retina डिस्प्ले के साथ

पिछले पूरे साल इस स्मार्टफोन से जुडी लीक्स सामने आने के बाद आज आखिरकार Apple ने अपने किफायती iPhone SE 2 को लांच कर दिया है। फोन में आपको छोटी स्क्रीन के अलावा लेटेस्ट A13 बायोनिक चिपसेट और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। iPhone SE 2 को लेकर एप्पल का कहना …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

ImageMivi One 5G भारत में लॉन्च, 12 हजार में Snapdragon वाला 5G फोन

करीब दस साल से ईयरबड्स और स्पीकर बनाती आ रही हैदराबाद की कंपनी Mivi ने आज भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है। अपने ऑडियो वाले अनुभव को भी कंपनी इस फोन में लेकर आई है, और इसमें ClearTalk नाम का एक फीचर दिया गया है, जो कॉल के दौरान …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products