Realme के इस फ़ोन पर Flipkart सेल में मिल रहा ₹10,000 का डिस्काउंट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme GT Neo 3T भारत में पिछले साल मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च हुआ था। फ़ोन काफी बेहतरीन स्पेसिफिकेशन जैसे AMOLED डिस्प्ले, 256GB तक की स्टोरेज, 80W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आया था। 29,999 रूपए की शुरूआती कीमत पर आये GT Neo 3T को आप Flipkart Big Saving Days 2023 सेल में 19,999 रूपए की शुरूआती कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर एक्सचेंज व बैंक ऑफर भी उपलब्ध हैं।

ये पढ़ें: Realme GT Neo 3T रिव्यु : एक पॉवरफुल मिड-रेंज डिवाइस

भारत में इस स्मार्टफोन के दो मॉडल लॉन्च हुए हैं, जिनमें 6GB+128GB मॉडल की कीमत 29,999 रूपए और 8GB+256GB की 33,999 रूपए थी। लेकिन अब Flipkart Big Saving Days 2023 सेल से ठीक पहले, ये फ़ोन 19,999 और 21,999 रूपए में Flipkart पर उपलब्ध हैं। अब अगर सेल से पहले ही इनकी कीमतें घट गयी हैं, तो आसार हैं कि जब सेल 5 मई, 2023 से शुरू होगी, तो इनकी कीमतों में और गिरावट भी आ सकती है। इन दोनों स्मार्टफोनों पर Flipkart Axis बैंक कार्डों के साथ 5% की छूट भी है और साथ ही अच्छा एक्सचेंज ऑफर भी। यहां आपको ये 19,000 रूपए तक का एक्सचेंज ऑफर दिखायेगा, लेकिन इसमें से आपको कितना मिलता है, ये आपके एक्सचेंज में जाने वाले फ़ोन पर निर्भर करता है। मैंने इस पर Poco F4 को एक्सचेंज ऑफर में लगाकर देखा, तो मुझे 8,400 रूपए के डिस्काउंट के साथ, GT Neo 3T ऑफर में मात्र 11,599 रूपए में मिल रहा है।

Realme GT Neo 3T स्पेसिफिकेशन

Realme GT Neo 3T

Realme GT Neo 3T इस समय Android 13 आधारित Realme UI 4.0 पर चल रहा है। इसमें Snapdragon 870 चिपसेट के साथ 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज है। फ़ोन में 6.62-इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले, AMOLED पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मौजूद है। इसी स्क्रीन पर 16MP का पंच-होल सेल्फी कैमरा भी है।

ये पढ़ें: Realme मई में लॉन्च कर रहा है ये दो नए बजट स्मार्टफोन, क्या आप भी तलाश रहे हैं सस्ते और अच्छे स्मार्टफोन ?

फ़ोन पर पिछली तरफ तीन रियर कैमरा मौजूद हैं, जिनमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल हैं। 5000mAh की बैटरी के साथ ये आपका साथ लम्बे समय तक दे सकता है और साथ में 80W का फ़ास्ट चार्जर भी है, जो इसे लगभग 40 मिनटों में पूरा चार्ज कर देता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageGoogle Pixel 6a Vs Nothing Phone (1) Vs Realme GT Neo 3T: Flipkart सेल में किस पर पर मिल रही है आपको बेस्ट डील

Flipkart Big Billion Days Sale पर बहुत ही आकर्षक स्मार्टफोन डील मिलने वाली हैं। ये सेल कल यानि 23 सितम्बर 2022 से शुरू हो रही है। इस सेल में तीन मिड-रेंज स्मार्टफोनों Google Pixel 6a, Realme GT Neo 3T और Nothing Phone (1) पर काफी आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं और तीनों ही काफी पावरफुल …

Imageमिड-रेंज में Realme GT Neo 3T भारत में लॉन्च, इस तरह 7,000 रूपए तक के डिस्काउंट के साथ खरीदें

realme gt neo 3t

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

Discuss

Be the first to leave a comment.