Boat Rockerz 255 Pro+ नैकबैंड स्टाइल इयरफोन हुए 1,499 रुपए कीमत में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Boat ने आज इंडिया में अपने नए वायरलेस इयरफ़ोनों Boat Rockerz 255 Pro Plus को लांच कर दिया है। यह नए वायरलेस नैकबैंड स्टाइल इयरफोन IPX7 रेटिंग और QUalcomm aptX टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ पेश किये गये है।

Boat Rockerz 255 Pro+ की कीमत और उपलब्धता

Rockerz 255 Pro Plus को मार्किट में 1,499 रुपए में पेश किया गया है। नैकबैंड को आप Boat की आधिकारिक साईट के अलावा फ्लिप्कार्ट और अमेज़न पर खरीद सकते है। इयरफोन को Active Black, Navy Blue और Teal Green ऑप्शन में उपलब्ध है।

 

Boat Rockerz 255 Pro+ के फीचर

यह इयरफोन 10nm ग्राफिन ड्राईवर के साथ आते है जो काफी आकर्षक ऑडियो आउटपुट देते है। यह प्रीमियम मटेरियल के बना हुआ है जो काफी मजबूत लगता है। हैंडसेट इस्तेमाल में काफी आरामदायक है और इसके लिए इनका डिजाईन काफी बेहतर साबित होता है। IPX7 रेटिंग के साथ नए नैकबैंड को आप बारिश में भी इस्तेमाल कर सकते है।

Boat Rockerz 255 Pro+ में aptX ऑडियो टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यहाँ क्रिस्टल क्लियर साउंड के लिए cVc नॉइज़ कैंसलेशन टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट मिलता है। ब्लूटूथ 5.0 के साथ यह स्मार्टफोन से काफी आसानी से कनेक्ट हो जाता है। डिवाइस को आप एंड्राइड और iOS दोनों पर इस्तेमाल कर सकते है।

मल्टी-फंक्शन बटन के साथ कॉल अटेंड करना और म्यूजिक कंट्रोल करना काफी आसान हो जाता है। यह हेडसेट सिरी और गूगल अस्सिस्टेंट के सपोर्ट के साथ आता है।

बैटरी की जहाँ तक बात है Boat Rockerz 255 Pro+ में आपको 300mAh बैटरी का सपोर्ट मिलता है जो ASAP फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है।10 मिनट चार्ज करने पर यह आपको 10 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देने में सक्षम है। चार्जिंग के लिए टाइप C पोर्ट को जगह दी गयी है। फुल चार्ज होने पर ये 40 घंटे का बैकअप दे सकता है।

 

Related Articles

Imagerealme C100i vs Lava Virat V1 5G: ₹15,000 में 4G की बड़ी बैटरी या 5G और दोगुनी स्टोरेज?

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: जहाँ एक तरफ मेमोरी चिप्स की मांग के चलते फोनों की कीमत बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ अब भी ₹15,000 के बजट में आपको 5G फोन मिल रहे हैं। हाल ही में Lava Virat V1 5G लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरूआती कीमत 14,499 रुपए है। इसका …

Image10 बेहतरीन वायरलेस/ब्लूटूथ इयरफोन जो देते है आकर्षक संगीत अनुभव

वायरलेस हैडफ़ोन ने आज के समय में इस कदर लोगो में लोकप्रियता हासिल कर ली है की अब OnePlus 6T जैसे स्मार्टफोन भी ऑडियो जैक से दूरी बना चुके है। वायर युक्त इयरफोन भले ही चार्जिंग की जरुरत और किफायती कीमत पर उपलब्ध होते हो लेकिन वायर का खराब होकर ऑडियो आउटपुट देने बंद करना …

ImageRealme Buds Wireless Pro ANC रिव्यु

Realme ने अपने iOT लांच इवेंट के तहत इंडियन मार्किट में Buds Air Pro और Buds Wireless Pro दो ऑडियो प्रोडक्ट लांच किये थे। Realme Buds Air Pro में आपको TWS स्टाइल एक्सपीरियंस मिलता है जबकि Wireless Pro नैकबैंड इयरफोन है जिसमे आपको किफायती कीमत में बेहतर ऑडियो क्वालिटी देने पर जोर दिया गया है। इस …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

Discuss

Be the first to leave a comment.