Netflix और Amazon Prime जैसी स्ट्रीमिंग एप्लीकेशन आज के समय में काफी लोकप्रिय साबित हो रही है। पूरी दुनिया के साथ-साथ इंडिया में भी शहरी लोग इन् सुविधाओं का काफी इस्तेमाल कर रहे है। यह एप्लीकेशन अपने यूजर को उसकी पसंद के हिसाब से कंटेंट उपलब्ध करवाते है जो इनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण है।
अगर कंटेंट क्वालिटी की बात करे तो HDR या High Dynamic Range एक डिस्प्ले स्टैंडर्ड है जो यह दोनों ही एप्लीकेशन उपलब्ध करवाती है। तो चलिए स्मार्टफोन की सूची देखने से पहले थोडा HDR के बारे में जानते और समझते है।
यह भी पढ़िए: Netflix पर उपलब्ध 75 बेहतरीन शो जो आपको काफी पसंद आयेंगे
HDR10: क्या है इसका मतलब?
इन् डिस्प्ले स्टैंडर्ड की शुरुआत सबसे पहले HDR से हुई थी लेकिन आज के समय में नयी-नयी टर्म HDR10, HDR10+ (सैमसंग), DOLBY विज़न, और HLG (हाइब्रिड लोग गामा) सामने आती रहती है। HDR एक डिस्प्ले एबिलिटी कही जा सकती है जिसका मतलब है की मीडिया कंटेट आपकी स्क्रीन पर कितना बेहतर, साफ़ और चमकदार नज़र आएगा। यह आपके स्मार्टफोन के Wide Gamut कलर डिस्प्ले का पूरी तरह इस्तेमाल करता है।
HDR10 एक ओपन सोर्स फॉर्मेट है जो UHD अलायन्स द्वारा डेवलप्ड किया गया है और अभी के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली टर्म है। अगर आपकी डिवाइस HDR कंटेंट को सपोर्ट करती है तो यह HDR10 भी सपोर्ट करती है। टेक्निकली HDR10 अअभी के लिए 4,000nits की ब्राइटनेस को 10-बिट कलर डेप्थ तक सपोर्ट करती है।
Netflix से फोन पर HDR10 कंटेट कैसे करे स्ट्रीम?
Netflix से HDR स्ट्रीम करने के लिए आपको एप्लीकेशन वर्जन 5.0 चाहिए होता है।
HDR कंटेंट स्ट्रीम करके लिए सबसे जरूरी चीजे:
- फोन जिसमे डॉल्बी विज़न या HDR10 सपोर्ट वाली डिस्प्ले और चिपसेट हो
- 4 स्क्रीन सपोर्ट वाला Netflix प्लान
- लगभग 25Mbps या इस से ज्यादा स्पीड वाला इन्टरनेट कनेक्शन
- स्ट्रीमिंग क्वालिटी को बेस्ट सेलेक्ट करे
यह भी पढ़िए: 30+ Best Wallpapers For Samsung Galaxy S10 Plus, S10 and S10E Punch Hole Display
HDR10 vs. HDR10+ vs. Dolby Vision: क्या है इनमे अलग?
Formats | HDR10 | Dolby Vision | HDR10+ |
अधिकतम ब्राइटनेस | 4,000 nits | 10,000 nits | 4,000 nits |
कलर डेप्थ | 10-बिट | 12-बिट | 10-बिट |
मेटा-डाटा | स्टैटिक | डायनामिक/ फ्रेम-बाय-फ्रेम | डायनामिक/ फ्रेम-बाय-फ्रेम |
लाइसेंस | ओपन-सोर्स | प्रोप्रिएटोरिअल | ओपन-सोर्स |
डॉल्बी विज़न दोनों से ही ज्यादा ब्राइटनेस और कलर डेप्थ के साथ बेहतर दिखाई देता है जो आगे के लिए भी अच्छा है। इसके अलावा डायनामिक मेटा-डाटा तो कोलोरिस्ट और एडिटर द्वारा मूवी स्टूडियो में खुद से बनाया जाता है जबकि HDR10+ में यह अप-स्केल अल्गोरिथम द्वारा बनाया जाता है। Dolby Vision आगे चलकर भी स्टैण्डर्ड को सपोर्ट कर सकता है लेकिन बाकि दोनों काफी हद तक पुराने साबित हो जायेंगे।
डॉल्बी विज़न सपोर्ट वाले फोन में iPhone X, Samsung Galaxy S9+S9+, LG G6, Huawei P20 और P20 Pro भी शामिल है। इसी के साथ अगर कंपनी ने सॉफ्टवेयर पैच रिलीज़ किया है तो HDR मोबाइल डिवाइस भी डॉल्बी विज़न सपोर्ट कर सकती है।
HDR10 सपोर्ट वाली डिवाइस
फ़ोन | रेज़ोलुशन | डिस्प्ले टाइप |
Samsung Galaxy S10/S10 Plus | 1440 x 3040 | Super AMOLED |
Samsung Galaxy S10e | 1080 x 2280 | Super AMOLED |
Samsung Galaxy S9/S9 Plus | 1440 x 2960 | Super AMOLED |
Samsung Galaxy Note 9 | 1440 x 2960 | Super AMOLED |
Samsung Galaxy Note 8 | 1440 x 2960 | Super AMOLED |
Samsung Galaxy Tab S4 | 1600 x 2560 | Super AMOLED |
Samsung Galaxy Tab S3 | 1536 x 2048 | Super AMOLED |
Google Pixel 3 XL | 1440 x 2960 | P-OLED |
Google Pixel 3 | 1080 x 2160 | P-OLED |
Google Pixel 2 XL | 1440 x 2880 | P-OLED |
Google Pixel 2 | 1080 x 1920 | P-OLED |
Google Pixel XL | 1440 x 2560 | AMOLED |
Google Pixel | 1440 x 2560 | AMOLED |
iPhone X/XS | 1125 x 2436 | Super AMOLED |
iPhone XS Max | 1242 x 2688 | Super AMOLED |
iPhone 8 | 750 x 1334 | IPS LCD |
iPhone 8 Plus | 1080 x 1920 | IPS LCD |
Huawei Mate 20 Pro | 1440 x 3120 | AMOLED |
Huawei Mate 20 | 1080 x 2244 | IPS LCD |
Huawei Mate 10/ 10 Pro | 1080 x 2160 | AMOLED |
Huawei P20/ P20 Pro | 1080 x 2244 | IPS LCD |
Honor 10 | 1080 x 2280 | IPS LCD |
LG G8 ThinQ | 1440 x 3120 | IPS LCD |
LG G7/G7 One/Q9 | 1440 x 3120 | IPS LCD |
LG X5 | 720 x 1280 | IPS LCD |
LG V40 | 1440 x 3120 | P-OLED |
LG V35 ThinQ | 1440 x 2880 | OLED |
LG V30 | 1440 x 2880 | OLED |
Razer Phone 1/2 | 1440 x 2560 | IPS LCD |
Sony Xperia XZ3 | 1440 x 2880 | P-OLED |
Sony Xperia XZ2 | 1080 x 2160 | IPS LCD |
Sony Xperia XZ2 Premium | 3840 x 2160 | IPS LCD |
Sony Xperia XZ1 | 1080 x 1920 | IPS LCD |
Sony Xperia XZ Premium | 3840 x 2160 | IPS LCD |
Sony Xperia 1 (2019) | 1644 x 3840 | OLED |