Asus ROG GL503 और GX501 गेमिंग लैपटॉप्स हुए भारत में लांच; जाने कीमत और उपलब्धता

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Asus ने अपने नयी गेमिंग लैपटॉप को Republic of Gamers (ROG) सीरीज के तहत भारत में लांच कर दिया है। ताइवान कंपनी ने 2  लैपटॉप GL503 और GX501 को लेटेस्ट 8th जनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर और NVIDIA’s GTX 10 सीरीज के साथ लांच किया है।

Aenoid Su, बिज़नस डेवलपमेंट मेनेजर, Asus India ने कहा, ” चूंकि उपयोगकर्ता अत्यधिक आकर्षक गेमिंग अनुभव की उम्मीद कर रहे हैं और उन्हें शटर फ्री और स्मूद गेमिंग अनुभव देने के लिए, हम आपको GL503 और GX501, इंटेल 8th जनरेशन संचालित गेमिंग लैपटॉप पेश करते हैं जो आपको सबसे अच्छा गेमिंग अनुभव प्रदान करता है।

यह भी पढ़िए: Nubia ला रहा है Red Devil गेमिंग स्मार्टफोन; GeekBenck पर देखा गया

ASUS ROG Strix Edition GL503GE-EN038T की स्पेसिफिकेशन

यहाँ पर आपको 15.6-इंच की (1920 x 1080 पिक्सेल्स) LED बैकलाइट TN एंटी-ग्लेर डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गयी है। लैपटॉप के साथ RGB फोर-टोन बैकलिट् कीबोर्ड भी दिया गया है। लैपटॉप Nvidia GeForce GTX 1050i ग्राफ़िक्स और 4GB DRR4 VRAM के साथ 8th जनरेशन इंटेल कोर i7 प्रोसेसर दिया गया है।

लैपटॉप में 2x 12V के फैन दिए गये है जो CPU और GPU को अलग-अलग कुलिंग और एंटी-डस्ट थर्मल टनल भी प्रदान करते है। लैपटॉप में दिया गया एंटी-डस्ट कुलिंग सिस्टम गेमिंग अनुभव को और भी बेहतर बनाता है। कनेक्टिविटी के लिए, Asus ROG Strix GL503 में USB 3.1 (टाइप-C) पोर्ट, 3x USB 3.1 पोर्ट, 1x USB 2.0 पोर्ट 1x HDMI 1.4 पोर्ट और एक SD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।

यह भी पढ़िए: Asus ने लांच की Avengers infinity War Edition नोटबुक; 63,999 रुपए से शुरू

ASUS ROG Zenphyrus Edition GX501GI-EI004T की स्पेसिफिकेशन

यहाँ पर आपको 15.6-इंच की FHD IPS (1920 x 1080 पिक्सेल्स) 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गयी है। लैपटॉप Nvidia GeForce GTX 1080 ग्राफ़िक्स और 8GB GDRR5X VRAM के साथ 8th जनरेशन इंटेल कोर i7 प्रोसेसर दिया गया है। लैपटॉप में पॉवर सेविंग मोड भी दिया गया है जिसके द्वारा लैपटॉप की बैटरी 8 घंटे का बैकअप दे सकती है।

डिवाइस में दिया गया एक्टिव एयरोडायनामिक सिस्टम लैपटॉप को ठंडा बनाये रखने में मदद करता है। यूजर 1TB हार्डडिस्क को रन करने के लिए इसकी DDR4 रैम को 24GB तक कस्टमाइज कर सकते है। यहाँ पर आपको Thunderbolt 3 के साथ एक USB टाइप C पोर्ट और HDMI 2.0 G-SYNC के लिए और 4K डिस्प्ले आउटपुट पोर्ट दिया गया है।

 

ASUS ROG Strix GL503 और ROG GX501 की कीमत क्रमशः 1,09,909 रुपए और 2,99,909 रुपए रखी गयी है जो फ्लिपकार्ट, क्रोमा और Asus एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर ऑनलाइन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और 16 मई से इनकी शिपिंग भी शुरू हो जाएगी।

https://www.smartprix.com/bytes/7-best-phones-with-under-display-fingerprint-sensor/

Related Articles

ImageSamsung AI Glasses के प्री-ऑर्डर अमेरिका में शुरू, कीमत तय, पर भारत का क्या

एक नज़र में : AI वियरेबल्स की झलक कई कंपनियां सालों से दिखा रही हैं, इसलिए मैंने बारीक शर्तें पढ़कर ही भरोसा करना सीख लिया है। आखिरकार 12 नवंबर 2026 को Samsung के AI चश्मे (Intelligent Eyewear) की प्रेस रिलीज़ आ गई, जिसे ध्यान से पढ़ना बनता है, खासकर भारत के नज़रिए से। ये पढ़ें: …

Imageमोबाइल गेमर्स के लिए Asus लाया ROG Phone 5s और 5s Pro

Asus ने आज नए गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च किये हैं। आज भारत में ये कंपनी ROG Phone 5S सीरीज़ लेकर आयी है, जिसमें प्रीमियम गेमिंग स्मार्टफोन ROG Phone 5S और ROG Phone 5s Pro पेश किये गए हैं। इन दोनों को ही विश्व स्तर पर पिछले साल लॉन्च किया जा चुका है। हालांकि फोनों की कीमत …

ImageAsus Zephyrus G15 2021 रिव्यु: ROG सीरीज़ की बेहतरीन पेशकश

ASUS ने भारत में Zephyrus G14 (review) जो कि एक बेहतरीन गेमिंग लैपटॉप है और जिसे अपनी कैटेगरी में Smartprix People’s Choice अवार्ड भी मिला था, के सक्सेसर Zephyrus G15 2021 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस साल ROG Zephyrus G सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने 14-इंच और 15-इंच के साइज़ों …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.