Apple ने इसी सप्ताह 12 सितम्बर को iPhone 15 सीरीज़ लॉन्च की है। इसमें चार स्मार्टफोन iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हैं। अब ये चारों मॉडल विश्व भर में प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध है और जल्दी ही इनकी सेल भी शुरू होगी। लेकिन भारत में iPhones बाकी देशों के मुकाबले काफी महेंगे होते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही है, iPhone 15 सीरीज़ के दाम भारत में अन्य देशों के मुकाबले ज़्यादा हैं। हालांकि iPhone 15 और iPhone 15 Plus की कीमतों में पिछले साल के मॉडलों के मुकाबले कुछ ख़ास बढ़ोतरी नहीं है, लेकिन Pro मॉडलों की कीमतें बढ़ गयी हैं।
iPhone 15 Pro Max की कीमतें 1,199 यू.एस. डॉलर (99,350 रुपए) से शुरू हैं, वहीँ भारत में इसकी कीमतें 1,59,900 रुपए से शुरू हैं। कीमत में इतना बड़ा अंतर देखकर लोग भारत में इसे खरीदने को लेकर असमंजस में ज़रूर पद जाते हैं। ऐसे में आप इन देशों के बारे में ज़रूर जान लें, जहां ये iPhones काफी सस्ते में उपलब्ध हैं, और अगर यहां आपके कोई जानकार रहते हैं, तो आप बेहद सस्ते दामों में iPhone 15 सीरीज़ मंगवा सकते हैं।
ये पढ़ें: iPhone 15 सीरीज़ के आते ही, Apple ने बंद किये ये चार iPhones
iPhone 15 & iPhone 15 Plus
देश | iPhone 15 | iPhone 15 Plus |
भारत | 79,900 रुपए | 89,900 रुपए |
यू.एस.ए | 799 डॉलर (लगभग 66,208 रुपए) | 899 डॉलर (लगभग 74,495 रुपए) |
दुबई | AED 3399 (लगभग 76,687 रुपए) | AED 3799 (लगभग 85,712 रुपए) |
चीन | RMB 5999 (लगभग 69,124 रुपए) | RMB 6999 (लगभग 80,646 रुपए) |
वियतनाम | VND 22,999,000 (लगभग 79,047 रुपए) | VND 25,999,000 (लगभग 89,358 रुपए) |
थाईलैंड | ฿32,900 (लगभग 76,472 रुपए) | ฿37,900 (लगभग 88,094 रुपए) |
कीमतों में इतने फर्क का कारण है, देशों में टैक्स में अंतर होना। ऊपर मौजूद टेबल में देखने के बाद, ये तो आप समझ ही गए होंगे कि iPhone 15 और iPhone 15 Plus सबसे सस्ते यू.एस. में ही हैं। भारतीय कीमतों के अनुसार इनमें लगभग 14,000 रुपए का अंतर है। लेकिन यू.एस. में से ये फ़ोन खरीदने का मतलब है कि आपको ये फ़ोन eSIM के साथ ही इस्तेमाल करने होंगे, जबकि भारत में ये फिजिकल सिम कार्ड स्लॉट के साथ ही आते हैं।
ये पढ़ें: iPhone 15 Pro के 5 सबसे बेहतरीन फ़ीचर – क्या भारत में इस कीमत पर बनेगा ये आपकी पसंद
iPhone 15 Pro and iPhone 15 Pro Max
अब अगर Pro मॉडलों की बात करें तो, ये भारत में काफी महंगे हैं और अगर आप बाहर से इन्हें खरीदते हैं, तो आपको लगभग ये 40,000 से 50,000 रुपए तक सस्ते मिल सकते हैं।
देश | iPhone 15 Pro | iPhone 15 Pro Max |
India | 1,34,900 रुपए | Rs. 1,59,900 |
यू.एस.ए. | 999 डॉलर (लगभग 82,781 रुपए) | 1199 डॉलर (लगभग 99,534 रुपए) |
यू.के. | 999 पाउंड (लगभग 1,03,488 रुपए) | 1199 पाउंड (लगभग 1,24,206 रुपए) |
दुबई | AED 4299 (लगभग 96,993 रुपए) | AED 5099 (लगभग 1,15,043 रुपए) |
चीन | RMB 7999 (लगभग 92,169 रुपए) | RMB 9999 (लगभग 1,15,214 रुपए) |
वियतनाम | VND 28,999,000 (लगभग 99,669 रुपए) | VND 34,999,000 (लगभग 1,20,290 रुपए) |
थाईलैंड | ฿41,900 (लगभग 97,392 रुपए) | ฿48,900 (लगभग 1,13, 662 रुपए) |
इन सभी देशों में iPhones की कीमतें देखकर आप देख सकते हैं कि यू.एस.ए, दुबई, चीन जैसे देशों में iPhone भारत के मुकाबले काफी सस्ते हैं। ख़ासतौर से iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max मॉडल।
इन देशों से iPhone 15 के दोनों Pro मॉडलों पर आप लगभग 50,000 रुपए की बचत कर सकते हैं।
नोट : इन सभी देशों में कीमतों में अंतर होने का कारण ख़ासतौर से भारत में iPhone 15 सीरीज़ के महंगे होने के कारण टैक्स, इम्पोर्ट ड्यूटी, कस्टमर या ग्राहक की डिमांड, इत्यादि होते हैं।
ये पढ़ें: 35,000 रूपए में उपलब्ध बेस्ट स्मार्टफोन (Best smartphone under 35000)
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।