Apple ने भारत में लॉन्च किये iPad और iPad Pro 2022 भी भारत में लॉन्च हुए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने कल बिना किसी लॉन्च इवेंट के iPad और iPad Pro 2022 को भी ग्लोबली लॉन्च किया है। कंपनी ने मंगलवार देर रात Apple TV 4K 2022 के साथ ये नए iPad भी लॉन्च किये और भारत में भी ये 26 अक्टूबर 2022 से उपलब्ध हैं। iPad Pro 2022 को दो मॉडलों 11-इंच और 12.9-इंच में लॉन्च किया गया है। अमेरिका में ये 5G mmWave सपोर्ट के साथ भी आएगा, जबकि भारत में ये WiFi only और WiFi+5G sub-6GHz मॉडलों में उपलब्ध होगा। आइये इनके बारे में और जानते हैं।

Apple iPad Pro 2022 की कीमत और उपलब्धता

Apple के नए iPad Pro की कीमतें 81,900 रूपए से शुरू हैं, जबकि iPad (2022) की कीमतें 44,900 रूपए से शुरू होती हैं।

iPad Pro 2022

  • 11-इंच Wi-Fi मॉडल – 81,900 रूपए।
  • 11-इंच Wi-Fi + Cellular मॉडल – 96,000 रूपए।
  • 12.9 इंच Wi-Fi मॉडल – 1,12,900 रूपए।
  • 12.9-इंच Wi-Fi + Cellular मॉडल – 1,27,900 रूपए।

ये कीमतें 11-इंच और 12.9-इंच के बेस स्टोरेज मॉडल 64GB की हैं। इसके अलावा इनमें 128GB, 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज मॉडल भी हैं।

iPad 2022

  • 64GB Wi-Fi मॉडल – 44,900 रूपए
  • 64GB Wi-Fi + Cellular – 59,900 रूपए
  • 256GB Wi-Fi – 59,900 रूपए
  • 256GB Wi-Fi + Cellular – 74,900 रूपए।

Apple iPad Pro (2022) स्पेसिफिकेशन

Apple iPad के Pro मॉडल में लेटेस्ट Apple M2 silicon चिपसेट है, जिसे हाल ही में हमने Macbook Air में देखा था। ये चिपसेट M1 चिप के मुकाबले 15% बेहतर CPU परफॉरमेंस और 10% बेहतर GPU परफॉरमेंस देने में सक्षम है। इसके अलावा इस टैब में 16GB मेमोरी ऑनबोर्ड के साथ 128GB स्टोरेज है। इसके अलावा इसमें आप 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज विकल्प भी उपलब्ध हैं।

iPad Pro 2022 में 11-इंच डिस्प्ले, 1688×2388 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलती है। इसके अलावा दूसरे मॉडल में 12.9-इंच की डिस्प्ले 2048×2732 पिक्सेल के साथ दी गयी है।

इन टैबलेटों में USB टाइप-सी पोर्ट के साथ 20W USB चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है और चार्जर आपको बॉक्स में साथ मिलता है। रियर पैनल पर 12MP का प्राइमरी, 10MP का अल्ट्रा-वाइड और एक 12MP का कैमरा फ्रंट पर मौजूद हैं।

iPad 2022 स्पेसिफिकेशन

iPad 2022 मॉडल में 10.9-इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मौजूद है। साथ ही इसमें Apple का A14 Bionic चिप है।

इसमें 12MP का रियर कैमरा है और 12MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें अपडेटेड चिपसेट के साथ साथ iPadOS 16 सॉफ्टवेयर भी मिलेगा, जिसके साथ यहां ढेरों नए फ़ीचर भी मिलते हैं। इसमें 5G सपोर्ट के साथ Wi‑Fi 6 802.11 ax, साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, USB टाइप-सी पोर्ट सपोर्ट भी है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageदिसंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in December 2026

नवंबर में जिन तीन बड़े फ्लैगशिप फोनों के भारत आने की चर्चा थी, उनमें से दो अब दिसंबर 2026 की तरफ खिसक चुके हैं। Motorola Signature 27 की 9 दिसंबर की तारीख तय हो चुकी है, और Xiaomi 18 Pro भी इसी महीने आ सकता है। वहीँ iQOO 16 का इंतज़ार थोड़ा और लंबा हो …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageApple ने M2 Pro और M2 Max चिपसेट के साथ लॉन्च किये नए MacBook Pro और Mac Mini मॉडल

Apple ने अचानक साल के पहले महीने के साथ ही अपने प्रीमियम और नए MacBook Pro लैपटॉप और Mac Mini डेस्कटॉप को लॉन्च कर दिया है। ये नए लैपटॉप भी 14-इंच और 16-इंच वैरिएंट में आएंगे और देखने में ये बिलकुल 2021 में लॉन्च हुए MacBook जैसे ही हैं, हालांकि इनमें चिपसेट नए और ज़्यादा …

ImageMotorola Signature 27 भारत भी आएगा, साथ में पेश हुए नई वॉच और Bose वाले बड्स

एक नज़र में : Motorola ने धमाकेदार अंदाज़ में फ्लैगशिप सेगमेंट में एंट्री की है। कंपनी ने 5 नवंबर 2026 को अपना टॉप-टियर फ्लैगशिप Signature 27 लॉन्च किया है, जो Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर पर चलता है। लेकिन ये तो सिर्फ आपकी जेब के लिए है, क्योंकि कंपनी ने आपकी कलाई और …

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

Discuss

Be the first to leave a comment.