Jio Cinema को टक्कर देने के लिए Amazon ने लॉन्च किया Prime Lite, Prime से भी सस्ता और लाभदायक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Amazon ने तेज़ी से अपने सब्सक्राइबर्स बढ़ाने के लिए नई और सस्ती सर्विस शुरू की है। Amazon Prime Lite की कीमत रेग्युलर Amazon Prime सब्सक्रिप्शन प्लान से काफी कम है। हालांकि, यूजर को दोनों में ही लगभग एक जैसे ही फायदे मिलने वाले हैं, लेकिन रेग्युलर Prime मेंबरशिप में कुछ खास तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। कहा जा रहा है कि इसको Jio Cinema को टक्कर देने के लिए ही लॉन्च किया गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी प्लैटफॉर्म्स की जंग में यूजर्स को आगे भी कितना फायदा मिलने वाला है।

ये पढ़ेंः 2023 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

999 रुपये में मिल रहा Amazon Prime Lite का प्लान

Amazon Prime Lite के लिए सिर्फ एक तरह का सब्सक्रिप्शन प्लान मौजूद है, जो 999 रुपये की सालाना मेंबरशिप के साथ मिलेगा। अगर इसकी तुलना Amazon Prime से की जाए तो इसमें मासिक और त्रैमासिक सब्सक्रिप्शन वाले प्लान्स नहीं हैं। भारत में Amazon Prime Lite का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को Amazon की वेबसाइट या Android और iOS के ऐप के जरिए लॉगिन करना होगा। यह मेंबरशिप स्टैंडर्ड Prime मेंबरशिप की तुलना में 500 रुपये सस्ती है।

सालाना मेंबरशिप का ही है विकल्प

यूजर्स को इस प्लान में HD कॉन्टेंट और 2 डिवाइस का सपोर्ट भी मिल रहा है। हालांकि, इसमें यूजर्स को विज्ञापन भी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, कंपनी इस मेंबरशिप के साथ अनलिमिटेड एक्सेस दे रही है। कुछ चीजों में Amazon Prime की तुलना में Amazon Prime Lite कुछ फायदों में चूक जाता है। Amazon Prime फ्री इन-गेम कंटेंट, प्राइम रीडिंग और अमेज़न फैमिली ऑफर के साथ आता है। इसमें NO Cost EMI विकल्प भी मिलता है।

ये पढ़ेंः Redmi Pad 2 के स्पेसिफिकेशन लीक, स्नैपड्रैगन 680 SoC के साथ ₹20,000 से कम होगी कीमत!

Related Articles

Imageफोन ही बन जाएगा टीवी – Jio के नए JioTV Pro Pack में मिलेंगे 1000+ लाइव चैनल, जान लीजिए कीमत

रिलायंस Jio ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक पेश किया है, जिसका नाम है JioTV Pro Pack। सिर्फ ₹55 में इस पैक के साथ आपको 1000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल मिलते हैं, और इसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिन की है। मतलब अब बड़ी स्क्रीन के इंतज़ार के बिना आपका फोन ही …

Imageमात्र 999 रूपए में मिलेगी “Amazon Prime Lite” मेम्बरशिप

Amazon, भारतीय यूज़र्स के लिए एक नई सब्सक्रिप्शन सर्विस “Amazon Prime Lite” को लॉन्च करने का प्लान कर रही है। यह नयी सब्सक्रिप्शन सर्विस फ़िलहाल टेस्टिंग के लिए बीटा वर्ज़न पर उपलब्ध है। दिसंबर 2021 में, Amazon ने अपनी Prime की वार्षिक मेम्बरशिप को 999 रुपये से बढ़ाकर 1,499 रूपए कर दिया था। Amazon की …

ImageJio Cinema Premium Subscription: अब Jio यूज़र भी फ्री में नहीं देख सकेंगे Jio Cinema

Jio यूज़र के लिए अभी तक Jio Cinema फ्री था, लेकिन आज Jio Cinema ने अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की घोषणा कर दी है। भारत में Amazon Prime Video और Netflix को टक्कर देने के लिए Jio Cinema का सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करके कंपनी अपना पहला कदम बढ़ा चुकी है। Jio Cinema के इस साल IPL …

ImagePrime यूज़र्स को अब Music के लिए अलग देने पड़ेंगे पैसे? लॉन्च हुआ नया Amazon Music प्लान

अगर आपने Amazon Prime इसलिए लिया था कि शॉपिंग, Prime Video और म्युज़िक सब एक ही मेम्बरशिप में आराम से मिल जाए, तो अब Music वाला अनुभव बदलने जा रहा है। Amazon ने भारत में Amazon Music Unlimited नाम से नया पेड प्लान लॉन्च किया है। नई सुविधा के तौर पर यह बेहतर साउंड क्वॉलिटी …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

Discuss

Be the first to leave a comment.