मात्र 999 रूपए में मिलेगी “Amazon Prime Lite” मेम्बरशिप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Amazon, भारतीय यूज़र्स के लिए एक नई सब्सक्रिप्शन सर्विस “Amazon Prime Lite” को लॉन्च करने का प्लान कर रही है। यह नयी सब्सक्रिप्शन सर्विस फ़िलहाल टेस्टिंग के लिए बीटा वर्ज़न पर उपलब्ध है। दिसंबर 2021 में, Amazon ने अपनी Prime की वार्षिक मेम्बरशिप को 999 रुपये से बढ़ाकर 1,499 रूपए कर दिया था। Amazon की इस नई सब्सक्रिप्शन सर्विस Amazon Prime Lite की वार्षिक मेम्बरशिप को यूज़र्स 999 रुपये में खरीद पाएंगे। Amazon Prime Lite को Amazon Prime की तुलना में कुछ बदलावों के साथ पेश किया जायेगा।

यह भी पढ़े :-लीक हुई OPPO Find X6 की लाइव तस्वीरें: कैसा होगा फोन का लुक? जानिए यहाँ

Amazon Prime और Amazon Prime Lite में अंतर

Prime Lite की मेम्बरशिप प्लान की कीमत 999 रुपये है। लाभ और सेवाओं के मामले में Amazon Prime Lite और Amazon Prime के बीच थोड़ा अंतर होगा। जहाँ Amazon Prime में हमें एक दिन बाद या सेम डे डिलीवरी की सुविधा मिलती है, वहीं Amazon Prime Lite में आपको दो दिन में डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। Amazon Prime की तरह ही Prime Lite में भी यूज़र्स अनलिमिटेड कंटेंट का उपभोग कर पाएंगे। हालांकि, यह कंटेंट एचडी में उपलब्ध नहीं होगा और साथ ही इसमें वीडियो विज्ञापनों के साथ आएगी। Prime Lite में यूज़र्स एक ही समय में दो अलग डिवाइस में इस्तेमाल कर पाएंगे, जिनमें से एक मोबाइल फोन होना चाहिए।

Prime Lite में Amazon Prime की तरह ही लगभग समान लाभ और सेवाएं प्रदान करता है, लेकिन इसमें एक बड़ा अंतर भी है। यूज़र्स नई Prime Lite मेम्बरशिप पर Amazon Prime Music का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इसके अलावा Amazon Prime Lite मेंबर्स को नो-कॉस्ट ईएमआई, फ्री ई-बुक्स या प्राइम गेमिंग जैसी सुविधाएँ भी नहीं मिलेंगी।

Amazon Prime और Amazon Prime Lite मेम्बरशिप प्लान

Amazon ने दिसंबर 2021 में भारत में Prime की वार्षिक मेम्बरशिप कॉस्ट को 50 प्रतिशत बढ़ा कर 999 रुपये से 1499 रूपए कर दिया था। वहीं Amazon Prime की मासिक मेम्बरशिप कॉस्ट 129 रुपये से बढ़कर 179 रुपये हो गयी थी और इसकी तिमाही योजना 329 रुपये से बढ़कर 459 रुपये कर दी गयी थी। अब जल्द ही भारत में शुरू होने वाला Amazon Prime Lite की वार्षिक मेम्बरशिप प्लान की कीमत 999 रूपए होगी।

यह भी पढ़े :-Jio और Airtel दोनों के 2999 रूपए के सालाना टैरिफ प्लान में क्या है अंतर

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

Imageकैसे पाएँ फ्री में Netflix और Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन; जाने पूरी प्रक्रिया

अगर आप ऑनलाइन विडियो स्ट्रीमिंग के शौक़ीन है तो आप निश्चित रूप से Amazon Prime या Netflix का उपयोग करते होंगे। यदि आप सामान्य रूप से Netflix की सदस्यता लेते है तो आपको न्यूनतम 500 रुपए प्रति माह खर्च करने पड़ते है और Amazon Prime अब सिर्फ 129 रुपए प्रति माह पर भी उपलब्ध है। …

Imageजानिये कैसे पाएं Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन 500 रूपए से भी कम में

Amazon ने घोषणा कर दी है कि जल्दी ही Amazon Prime मेम्बरशिप के लिए सब्सक्रिप्शन की कीमतें बढ़ने वाली हैं। आने वाली 14 दिसंबर से Amazon Prime मेम्बरशिप के मासिक, क्वार्टरली और सालाना सब्सक्रिप्शन के डैम बढ़ जायेंगे। तो आप कह सकते हैं कि इस हफ्ते में ही आपको ये सस्ते प्लान मिल सकते हैं, …

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

ImageAmazon Prime Day 2026 की डेट आई सामने, इस बार पहले शुरू होगी सेल, Prime मेम्बरशिप पर भी छूट

Amazon ने भारत में Prime Day 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है, और इस बार ये सेल अपने 10वें एडिशन के साथ आ रही है। मेम्बर्स-ओनली ये सेल 4 जुलाई की रात 12 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक, यानी पूरे 72 घंटे चलेगी। खास बात ये है …

Discuss

Be the first to leave a comment.