Jio Cinema Premium Subscription: अब Jio यूज़र भी फ्री में नहीं देख सकेंगे Jio Cinema

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Jio यूज़र के लिए अभी तक Jio Cinema फ्री था, लेकिन आज Jio Cinema ने अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की घोषणा कर दी है। भारत में Amazon Prime Video और Netflix को टक्कर देने के लिए Jio Cinema का सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करके कंपनी अपना पहला कदम बढ़ा चुकी है। Jio Cinema के इस साल IPL की स्ट्रीमिंग के राइट्स लिए और तभी से इस OTT प्लैटफॉर्म की चर्चा और तेज़ हो गयी, क्योंकि यहां IPL के सभी मैच फ्री में और हाई क्वॉलिटी में देखे जा सकते हैं। हालांकि अब भी इस पर काफी कंटेंट मुफ्त में उपलब्ध है, लेकिन प्रीमियम कंटेंट देखने के लिए आपको Jio Cinema Premium Subscription प्लान लेना होगा।

Jio Cinema Premium Subscription की कीमत 999 रूपए है और ये एक साल का प्लान है। इसके अलावा और कोई प्लान लॉन्च नहीं हुआ है।

Jio Cinema ने हाल ही में Warner Bros. के साथ एक डील साइन की थी, जिसके बाद आज Jio Cinema ने ये कदम उठाया है। अब Jio Cinema पर HBO के शो और Warner के अंतर्गत आने वाली सभी फिल्में या शो Jio Cinema Premium Subscription लेकर देखी जा सकती हैं। इसके अलावा Jio Cinema पर सारा कंटेंट अब भी मुफ्त में उपलब्ध है। कल ही रिलीज़ हुई Vikram Vedha फिल्म हो या Tata IPL के लाइव क्रिकेट मैच, आप अब भी सब मुफ्त में देख सकते हैं।

यानि हॉलीवुड कंटेंट देखने के लिए आपको ये सब्सक्रिप्शन लेना होगा जैसे कि Succession, Game Of Thrones House of the Dragon, Barry, Batman Begins जैसी फिल्में और वेब-सीरीज़ प्रीमियम सब्सक्रिप्शन में ही आएँगी।

HBO के जो शो 31 मार्च के बाद Hotstar से हटा दिए गए थे, उन्हें अब यहां Jio Cinema पर आप सब्सक्रिप्शन लेकर देख सकते हैं। इसके अलावा IPL मैच भी पिछले साल तक Hotstar पर ही आते थे, लेकिन इस साल Viacom18 ने लगभग 23,850 करोड़ देकर IPL के 2023 से 2027 तक के राइट्स खरीद लिए हैं और अब ये क्रिकट मैच Jio Cinema पर ही स्ट्रीम किये जाते हैं।

HBO और Warner के अलावा Jio Cinema और भी प्रोडक्शन हाउस से बात कर रहा है, जिससे प्लैटफॉर्म पर कंटेंट को और बढ़ाया जा सके।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageReliance Jio ने Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ लॉन्च किये नए प्लान – अब फ्री में देख सकेंगे IPL 2022 मैच

भारत में क्रिकेट का बुखार, लोगों के सर चढ़कर बोलता है। और 2022 के IPL (Indian Premier League) शुरू हो भी चुकी है। ऐसे में Reliance Jio ने Hotstar के साथ साझेदारी में नए टैरिफ प्लान लॉन्च किये हैं, जिनमें आप Hotstar का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा और आप मोबाइल, टीवी या अन्य डिवाइसों पर …

ImageJio Cinema अब नहीं रहेगा फ्री: IPL के बाद Jio Cinema पर कंटेंट स्ट्रीमिंग के लिए लगेगा चार्ज

अभी हाल ही में मुकेश अम्बानी की फर्म Jio Studios के साथ Jio स्ट्रीमिंग सर्विस द्वारा 100 फिल्मों व वेब सीरीज़ की घोषणा की गयी। इसमें पहली फिल्म शाहिद कपूर की Bloody Daddy Jio Cinema पर यूज़र्स के लिए जून में रिलीज़ की जाएगी। जहां एक तरफ Jio यूज़र इस खबर से खुश हैं, वहीँ …

ImageJio का ₹200 OTT Pass अब ₹150 के मूवी टिकट डिस्काउंट के साथ: पैसा वसूल है या नहीं?

Jio अपने यूज़र्स को इस बार दोहरा तोहफा दे रहा है, अब Jio OTT Pass के साथ आपको बड़े पर्दे की टिकटों पर भी छूट मिलेगी यानी उसी ₹200 के रिचार्ज में 15 OTT ऐप्स मुफ्त चलेंगे और थिएटर में मूवी देखना भी सस्ता पड़ेगा। ये OTT Pass कुछ समय पहले लॉन्च हो चुका है, …

Imageभारत में ₹1,999 से शुरू हुआ Claude AI, लेकिन एक मामले में ChatGPT अब भी है सस्ता

रुपये में आ गया Claude AI: अब डॉलर या इंटरनेशनल कार्ड की ज़रूरत नहीं AI चैटबॉट Claude बनाने वाली कंपनी Anthropic ने आख़िरकार भारतीय यूज़र्स के लिए रुपये में कीमतें शुरू कर दी हैं। यानी अब Claude का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए आपको डॉलर में पेमेंट करने या इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड ढूंढने की ज़रूरत नहीं …

Discuss

Be the first to leave a comment.