Amazon अब घर बैठे करेगा आपका ब्लड टेस्ट, इन शहरों में सुविधा उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जब भी हमें किसी वजह से हमारा ब्लड टेस्ट करवाना होता है, तो उसके लिए हमें लेबोरेट्री तक जाना पड़ता है, और यदि किसी को घर बुलाना चाहें, तब भी या तो कॉल नहीं लगता है, या वो व्यक्ति उस समय उपलब्ध नहीं होता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए अब Amazon भी मेडिकल सर्विस में उतर गया है, और कंपनी ने घर बैठें बल्ड टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कर दी है। आगे इस Amazon मेडिकल सर्विस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: 9 जुलाई को धूम मचाएंगे Samsung के ये खास फोन्स, प्री बुकिंग पर मिल रहे इतने हजार के फायदें

क्या है नई Amazon मेडिकल सर्विस?

कंपनी ने नई मेडिकल सर्विस शुरू की है, जिसके बाद अब आप घर बैठें अपना बल्ड टेस्ट करवा सकते हैं। इस सर्विस के तहत ब्लड टेस्ट की बुकिंग के बाद Amazon 60 मिनट के अंदर आपके घर पहुंचेगा और  वहीं आपका सैंपल कलेक्ट कर लिया जाएगा, इसके बाद आपको टेस्ट की रिपोर्ट 6 घंटे के अंदर मिल जाएगी।

इस सर्विस को शुरू करने के लिए Amazon ने बेंगलुरु के स्टार्टअप Orange Labs के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने इस स्टार्टअप में दिसंबर 2024 में लगभग 104 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए थे।

इन 6 शहरों में शुरू हुई ये सर्विस

फिलहाल इस नई Amazon मेडिकल सर्विस को , बेंगलुरू, गुरुग्राम, नोएडा, मुंबई और हैदराबाद जैसे 6 बड़े शहरों में शुरू किया गया है, जिसमें 450 पिन कोड्स को शामिल किया गया है। इन पिन कोड्स पर रहने वाले लोग आसानी से घर बैठें अपने फोन से इस सर्विस को बुक कर पाएंगे। यहां पर अच्छे से काम करने के बाद कंपनी इस नई सर्विस को देश के अन्य शहरों में भी शुरू कर सकती है।

दवाईयां भी होगी डिलीवर

Amazon ब्लड टेस्टिंग सुविधा Amazon मेडिकल का ही पार्ट है, जिसके अंदर कमलाने दवाईयां डिलीवर करने की सुविधा भी शुरू करने वाली है, जिसके लिए कंपनी थर्ड पार्टी सेलर की सहायता ले सकती है। इसके अतिरिक्त, आपको ऑनलाइन डॉक्टर कंसल्टेंट की सुविधा भी मिल सकती है।

ये पढ़ें: बिना पता चले किसी का Whatsapp स्टेटस कैसे देखें? दो आसान तरीके

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageथिएटर रिलीज से पहले ही सामने आया Yeh Prem Mol Liya का OTT प्लेटफॉर्म, जानें कब और कहां देखें

एक नज़र में : राजश्री प्रोडक्शंस और सूरज बड़जात्या की Yeh Prem Mol Liya 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन घर बैठे ये कहां दिखेगी, ये पहले ही तय हो गया है। 18 नवंबर को आए इसके ऑफिशियल ट्रेलर को पांच दिन में 4.5 करोड़ से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और इसके थंबनेल …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

ImageBlinkit अब 10 मिनट में घर पहुंचा रहा GTA 6, भारत में आधी रात के लॉन्च से ठीक पहले शुरू हुई डिलीवरी

एक नज़र में : Blinkit ने GTA 6 की डिलीवरी शुरू कर दी है, जो भारत में आज रात 12 बजे PS5 पर खुलेगा। कंपनी के CEO अलबिंदर ढींडसा के अनुसार ये सर्विस अभी 11 शहरों में है। कई इलाकों में ऑर्डर 10 मिनट में पहुंचने की बात भी बताई जा रही है। लेकिन डिब्बा …

ImageWhatsApp पर PF बैलेंस घर बैठे ऐसे देखें, सेवा अटके तो ये 3 तरीके आएंगे काम

एक नज़र में : PF का बैलेंस जानने के लिए अब आपको EPFO की वेबसाइट पर UAN और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि EPFO ने अपनी सेवाएं WhatsApp पर भी शुरू कर दी हैं। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने 1 नवंबर को EPFO के 74वें स्थापना दिवस पर इसे लॉन्च …

Imageथिएटर से उतरी The Vvaan, अब घर बैठे कब देख पाएंगे? OTT प्लेटफॉर्म और ज़रूरी प्लान जानें

एक नज़र में : The Vvaan OTT Release: वन देवी की लोककथा पर बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की The Vvaan का थिएटर वाला सफर खत्म हो गया है। 25 सितंबर को आई ये फिल्म दुनिया भर में ₹92.48 करोड़ कमाकर सिद्धार्थ के करियर की पांचवीं सबसे बड़ी फिल्म बनी, हालांकि एक हफ्ते बाद …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products