1,399* रुपये की कीमत वाला Airtel 4G Smartphone हुआ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आखिरकार Bharti Airtel ने Reliance JioPhone को टक्कर देने के लिए अपना 4G फोन लांच कर दिया है है। भारत के सबसे बड़े दूरसंचार ऑपरेटर ने Karbonn के साथ मिलकर इस फोन को पेश किया है जो कि 4G VoLTE तकनीक से सक्षम है, इस फोन का नाम Karbonn A40 Indian है। ग्राहकों को Airtel 4G Smartphone 2,899 रुपये के अग्रिम भुगतान पर प्राप्त होगा, लेकिन एयरटेल कुछ ऑफर्स के साथ इसे सिर्फ 1,399 रुपये में उपलब्ध करा रहा है। (Read in English)

यह भी पढ़ें: Xolo Era 3X, Era 2V और Era 3 हुए भारत में लांच: जानिये इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में

आप इस तरह Airtel 4G phone को रु1,399 रुपये में प्राप्त कर सकते हैं:

सबसे पहले, आपके 2,899 रुपये का भुगतान करके यह फोन खरीदना होगा, इसके बाद आपको अपने फोन को नियमित आधार पर रीचार्ज कराना होगा। एक बार जब आप सक्रिय रूप से 36 महीने पूरे कर लेंगे तो आपको एयरटेल से 1,500 रुपये रिफंड मिलेंगे। इस धनवापसी के साथ, आपको यह फोन मात्र 1,399 में ही मिल जाएगा।

Airtel 4G phone एक 4 के टच सेंसिंग HD डिस्प्ले के साथ आता है। यह 1.3GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1GB रैम और 8GB स्टोरेज पर संचालित होता है। इसके अलावा यह सभी नेटवर्क-2G / 3G / 4G का सपोर्ट करता है।

Airtel 4G phone और Jio Phone में से कौन सा बेहतर है?

इन दो फोनों के बीच सबसे बड़ा अंतर यह है कि Jio Phone एक फीचर फोन है जो KaiOS पर चलता है जबकि एयरटेल-कार्बन फोन एक एंड्रॉइड-संचालित स्मार्टफोन है। इस एयरटेल स्मार्टफोन के साथ उपयोगकर्ता व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे लोकप्रिय एप्स का इस्तेमाल कर सकता है और टचस्क्रीन का अनुभव भी ले सकता है। हालांकि, Jio Phone में, KaiOS अभी भी शुरुआती चरणों में है, और यूट्यूब, व्हाट्सएप आदि जैसे कई Apps को सपोर्ट नहीं दिया गया है। हालांकि, जिओफोन में अपनी कुछ ऐसी चीजें हैं जैसे कि जियो के एप्स जिओटीवी, जिओसिनेमा, जो निश्चित रूप से इसे उपयोगी बनाते हैं;  इसके अलावा, जिओ एक स्ट्रीमिंग केबल की पेशकश भी कर रहा है जो उपयोगकर्ता को लाइव बॉक्स के साथ Jio Phone को वर्चुअल बॉक्स के साथ जुड़ने की अनुमति भी देगा।

यह भी पढ़ें: AMOLED डिस्प्ले वाला Samsung Galaxy J2 (2017) स्मार्टफोन हुआ भारत में लॉन्च; जानिये कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Related Articles

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

ImageVu Premium 43, 50 और 55-इंच 4K एंड्राइड स्मार्ट टीवी हुए इंडिया में लांच: कीमत सिर्फ 24,999 रुपए से शुरू

CInema TV रेंज को पेश करने के बाद अब Vu ने प्रीमियम 4K TV को भारत में पेश किया है। ये नए टीवी भारत में कंपनी के पहले से मौजूद 4K TV रेंज और Vu प्रीमियम टीवी लाइनअप में भी अपनी जगह लेंगे। नए टीवी को लॉन्च करते हुए कंपनी की साईओ और फाउंडर देविता …

ImageAirtel दे रहा है पोस्टपेड प्लान्स के साथ 3 महीने का Netflix सब्सक्रिप्शन एकदम मुफ्त

एयरटेल ने अगस्त में घोषणा की थी कि कंपनी चुनिंदा पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान्स पर ग्राहकों को फ्री नेटफ्लिक्स का ऑफर देगी। हालांकि कंपनी ने इन प्लान्स के कीमत की घोषणा नहीं की थी। कुछ हफ्ते पहले, एयरटेल ने नेटफ्लिक्स के साथ अपनी पार्टनशिप की घोषणा की थी। पार्टनरशिप के तहत, एयरटेल ब्रॉडबैंड और पोस्टपेड …

Imagerealme C100i vs Lava Virat V1 5G: ₹15,000 में 4G की बड़ी बैटरी या 5G और दोगुनी स्टोरेज?

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: जहाँ एक तरफ मेमोरी चिप्स की मांग के चलते फोनों की कीमत बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ अब भी ₹15,000 के बजट में आपको 5G फोन मिल रहे हैं। हाल ही में Lava Virat V1 5G लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरूआती कीमत 14,499 रुपए है। इसका …

Imageभारत में ₹1,999 से शुरू हुआ Claude AI, लेकिन एक मामले में ChatGPT अब भी है सस्ता

रुपये में आ गया Claude AI: अब डॉलर या इंटरनेशनल कार्ड की ज़रूरत नहीं AI चैटबॉट Claude बनाने वाली कंपनी Anthropic ने आख़िरकार भारतीय यूज़र्स के लिए रुपये में कीमतें शुरू कर दी हैं। यानी अब Claude का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए आपको डॉलर में पेमेंट करने या इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड ढूंढने की ज़रूरत नहीं …

Discuss

Be the first to leave a comment.