Farhan Akhtar की वापसी धमाकेदार: 120 Bahadur Teaser ने दिया रोंगटे खड़े कर देने वाला एहसास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Farhan Akhtar की बहुप्रतीक्षित फिल्म 120 Bahadur teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है। इसके रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त तहलका मच गया है। ये फिल्म 1962 की Battle of Rezang La पर आधारित है, जहां 120 भारतीय जवानों ने हज़ारों चीनी सैनिकों के सामने जान की बाज़ी लगाकर मातृभूमि की रक्षा की थी। आइये जानते हैं आखिर टीज़र में ऐसा क्या है, जो लोगों ने इसे वायरल बना दिया।

ये पढ़ें: Saiyaara’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, OTT पर आने वाली हैं Aneet Padda – जानिए क्यों लिया ये फैसला

120 Bahadur Teaser में क्या दिखाया गया है?

Teaser की शुरुआत होती है एक दमदार डायलॉग से – “हम पीछे नहीं हटेंगे”, जो इस पूरे वीडियो की जान बन चुका है। बर्फीले युद्धक्षेत्र, सन्नाटा, और आंखों में देशभक्ति की आग, इस छोटे से टीज़र के हर फ्रेम में जज़्बात झलकते हैं। इसके बाद एक और जबरदस्त डायलॉग है – “Yये वर्दी सिर्फ हिम्मत नहीं, बलिदान भी मांगती है”, जो सैनिकों के बलिदान को सलाम करता है। फरहान अख्तर की आवाज़ में ये डायलॉग लोगों को दीवाना बना रहे हैं। आप इस टीज़र को नीचे देख सकते हैं।

120 Bahadur Teaser आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। फैंस ने इसे “full goosebumps experience” बताया और Farhan Akhtar की commanding presence की खूब तारीफ की। लोगों ने विज़ुअल्स को भी “big screen worthy” कहा और बेहद गंभीर युद्ध के सीन को हाईलाइट किया।

Farhan Akhtar की वापसी और अन्य किरदार

120 Bahadur movie फरहान अख्तर की Toofan (2021) फिल्म के बाद बड़े परदे पर वापसी है, जहां वो परम वीर चक्र विजेता Major Shaitan Singh Bhati का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन Razneesh “Razy” Ghai ने किया है और इसे Farhan Akhtar और Ritesh Sidhwani (Excel Entertainment) और Amit Chandrra (Trigger Happy Studios) ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

ये पढ़ें: Court Kacheri OTT Release: जब बाप की विरासत बन जाए बेटे की सबसे बड़ी मुसीबत – क्या Param Mathur उठाएगा ज़िम्मेदारी?

120 Bahadur movie कब होगी रिलीज़ ?

फिल्म की शूटिंग Ladakh, Rajasthan और Mumbai में की गई है और इसे बड़े स्तर पर फिल्माया गया है। इस फिल्म को 21 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की तैयारी है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

ImageMivi One 5G भारत में लॉन्च, 12 हजार में Snapdragon वाला 5G फोन

करीब दस साल से ईयरबड्स और स्पीकर बनाती आ रही हैदराबाद की कंपनी Mivi ने आज भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है। अपने ऑडियो वाले अनुभव को भी कंपनी इस फोन में लेकर आई है, और इसमें ClearTalk नाम का एक फीचर दिया गया है, जो कॉल के दौरान …

Discuss

Be the first to leave a comment.