Court Kacheri OTT Release: जब बाप की विरासत बन जाए बेटे की सबसे बड़ी मुसीबत – क्या Param Mathur उठाएगा ज़िम्मेदारी?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Court Kacheri OTT Release को लेकर चर्चाएं तेज़ हो रही हैं, और इसकी वजह है, इसकी कहानी। जब एक मशहूर वकील का बेटा न चाहने पर भी उसके नक्शे-कदम पर चलने को मजबूर हो और अदालत सिर्फ इंसाफ नहीं, कॉमेडी और राजनीति का अखाड़ा बन जाए, तो सोचिये कहानी में कितना ड्रामा होगा। Court Kacheri ऐसी ही एक courtroom-based legal drama है जो सिस्टम की खामियों, नैतिक उलझनों और पिता-पुत्र की टकरार को कॉमेडी और नैतिक प्रश्नों के साथ पेश करता है।

इस वेब सीरीज़ में Ashish Verma निभा रहे हैं Param Mathur का किरदार, जो एक ऐसा नौजवान जिसे विरासत में मिली है वकालत, लेकिन उसका सफर नैतिकता के नाम पर समझौतों और न्याय और ताकत के बीच की जंग से भरा है। इस सीरीज़ में उनके साथ नज़र आएंगे Pawan Malhotra, जो कहानी में उनके पिता की भूमिका निभा रहे हैं।

ये पढ़ें: सच्ची कहानियों पर बनी ये Netflix Movies सब कुछ बदल देंगी – #4 ने इतिहास रचा था

Court Kacheri OTT Release Date की बात करें तो ये सीरीज़ 13 अगस्त 2025 से SonyLIV पर स्ट्रीम होगी। शो को देखने के लिए आपके पास SonyLIV का एक्टिव सब्सक्रिप्शन होना ज़रूरी है। ट्रेलर के बाद से ही इस वेब सीरीज़ को लेकर दर्शकों में काफ़ी उत्सुकता बनी हुई है, खासकर इसके कोर्टरूम के व्यंग्य और राजनीति-न्याय वाले प्लॉट के चलते।

कोर्टरूम ड्रामा जहां व्यंग्य और भावनाएं मिलती हैं

इस legal drama web series में कहानी में अदालत की गंभीरता के साथ-साथ हल्का-फुल्का हास्य और तंज़ का अनोखा तालमेल देखने को मिलता है, जो इसे सिर्फ एक गंभीर शो ही नहीं, बल्कि एक मनोरंजन से भरपूर कोर्टरूम कॉमेडी बनाता है। Court Kacheri एक ऐसी सीरीज़ है जिसे आप पूरे परिवार के साथ मज़े से देख सकते हैं। इसमें हल्की-फुल्की सामाजिक बातें भी हैं और थोड़े इमोशनल पल भी।

Court Kacheri streaming 13 August 2025 से शुरू होगी, सिर्फ SonyLIV पर।

ये पढ़ें: Kingdom OTT Release: Vijay Deverakonda की फिल्म इस OTT प्लैटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम, जानें कब आएगी

Court Kacheri OTT Release: कलाकार, तकनीकी टीम और पर्दे के पीछे की झलक

इस वेब सीरीज़ का निर्देशन किया है Ruchir Arun ने और इसकी cinematography संभाली है Rounak Ameriya और Aniruddha Patankar ने। इसमें Anshul Takkar ने संगीत दिया है। स्टारकास्ट में Puneet Batra, Anandeshwar Dwivedi, Priyansha Bharadwaj, और Sumali Khaniwale शामिल हैं।

अगर आप “best Indian courtroom web series”, या “comedy legal drama” जैसे कंटेंट की तलाश कर रहे हैं, तो Court Kacheri आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageJune 2026 OTT Release – जून 2026 में OTT पर रिलीज़ होने वाली सबसे बड़ी फिल्में और वेब सीरीज़

नया महीना आ गया है और इसके साथ OTT पर फिर से धमाका होने वाला है। अगर आप भी हर वीकेंड यही सोचते रह जाते हैं कि “नया क्या देखें”, तो June 2026 आपके लिए भर भर के कंटेंट लेकर आ रहा है। इस महीने कुछ फिल्में आपको क्राइम की अंधेरी दुनिया की सैर करवाएंगी, …

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

ImageAi+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: तेज़ चिप या दो साल के अपडेट, 16 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Ai+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: Ai+ ने अपने नए Ai+ Nova 2 Power 5G की बिक्री Flipkart पर शुरू कर दी है, और इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। 17 हज़ार से नीचे के इस सेगमेंट में कंपनी ने यहाँ MediaTek Dimensity 7100 दिया है, जिसमें चार बड़े …

Discuss

Be the first to leave a comment.