Saiyaara’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, OTT पर आने वाली हैं Aneet Padda – जानिए क्यों लिया ये फैसला

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Aneet Padda और Ahaan Panday की फिल्म ‘Saiyaara’ ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। इस रोमांटिक ड्रामा ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कब्ज़ा कर लिया है, बल्कि इससे दो नए सितारे भी रातों-रात स्टार बन गए हैं। Ahaan Panday को लोगों ने एक अगले बड़े स्टार के रूप में अपना लिया है, लेकिन वहीँ Aneet Padda की नैचुरल एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने काफी सराहा है। Mohit Suri के निर्देशन में बनी इस फिल्म में Aneet की परफॉर्मेंस इसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है।

ये पढ़ें: Top Ranked Hindi-dubbed south Indian movies जो आपको ज़रूर देखनी चाहिए – OTT पर उपलब्ध

अब जब Aneet को जनरेशन-Z ने नई स्टार मान ही लिया है, तो लोग उनसे जुड़ी हर खबर में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। और सबसे दिलचस्प खबर ये सामने आई है कि Aneet बहुत जल्द एक OTT वेब सीरीज़ ‘Nyaya’ में नज़र आने वाली हैं, जिसमें वो एक बार फिर अपनी दमदार अदाकारी से सभी को चौंकाने को तैयार हैं। उनके फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं है कि वो बड़े पर्दे के बाद अब डिजिटल स्क्रीन पर भी उन्हें देखने वाले हैं।

‘Nyaya’, Aneet का अगला प्रोजेक्ट है जिसे Nitya Mehra और उनके पति Karan Kapadia ने निर्देशित किया है। इस कोर्टरूम ड्रामा में अनीत पांडे का साथ देंगी प्रचलित अभिनेत्री Fatima Sana Sheikh। अगर आप सोच रहे हैं कि इतनी बड़ी फिल्म ने बाद OTT पर क्यों? तो आपको बता दें कि इस वेब-सीरीज़ की शूटिंग Saiyaara से पहले ही हो चुकी थी, लेकिन रिलीज़ शेड्यूल में फेरबदल के चलते Saiyaara पहले रिलीज़ हो गई। यानि ये वेब सीरीज़ किसी करियर शिफ्ट का संकेत नहीं है, बल्कि पहले से बनी एक पेशकश है, जिसे अब रिलीज़ किया जायेगा।

ये पढ़ें: Saiyaara ट्रेलर ने किया इमोशनल ? तो OTT पर देखें इसके जैसी वो 5 फिल्में, जिनमें इश्क़ है, दर्द है और म्यूज़िक का जादू है

Aneet Padda OTT web series को लेकर इंडस्ट्री के एक ट्रेड एक्सपर्ट ने कहा कि “Aneet को YRF द्वारा एक बिग स्क्रीन हीरोइन के रूप में तैयार किया गया है। Nyaya उनकी पहले की गई मेहनत है, जो अब सामने आ रही है। इसका उनके सिनेमाई भविष्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा।”

फिलहाल, ‘Saiyaara’ ने 326 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पार कर लिया है और Aneet Padda ने खुद को बतौर स्टार स्थापित कर दिया है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

ImagePOCO X8 Pro पर 6 हज़ार की कटौती, Flipkart Big Billion Days के दाम आए सामने

POCO ने Flipkart की Big Billion Days सेल के लिए अपने फोनों की कीमतें बता दी हैं। कंपनी ने पहले लाइव रिवील का टीज़र दिया था, और उसके बाद सेल प्राइस वाले पोस्टर जारी कर दिए। इनमें X8 Pro सीरीज़, X8 सीरीज़, M8 Power, M8x और C-सीरीज़ के फोन शामिल हैं। अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर …

ImageSaiyaara से पहले ये 10 फिल्में बनीं डेब्यू सुपरस्टार्स का टर्निंग पॉइंट – OTT पर कहां देख सकते हैं, जानिए

Saiyaara movie इस समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म बन चुकी है। Mohit Suri के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म से Ahaan Pandey (अहान पांडे) और Aneet Padda) अनीत पड्डा फ़िल्मी दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं। एडवांस बुकिंग का ₹4.41 करोड़ तक पहुंचना दर्शाता है कि Saiyaara movie tickets को लेकर फैंस …

ImageGame of Thrones के बाद अब Realme का स्पेशल Harry Potter एडिशन भारत आने की तैयारी में

realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition के बाद realme एक और बड़ी सीरीज़ के साथ जुड़ने वाला है, क्योंकि Flipkart पर कंपनी का जो नया टीज़र लाइव हुआ है वो सीधे realme Harry Potter Edition फोन की तरफ इशारा करता है। लेकिन इस बार फोन नया नहीं होगा। टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के लीक …

Discuss

Be the first to leave a comment.