YouTube Music लाया Play all का नया फीचर, एक क्लिक में सुनें सभी गाने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

YouTube Music खोलने पर नज़र आने वाले गानों के समूह को सुनने के लिए उन्हें मैन्युअली एक-एक करके अब कतार में जोड़ना नहीं पड़ेगा क्योंकि गूगल के स्वामित्व वाला YouTube इसमें Play all का विकल्प ले आया है। YouTube Music अब Home feed पर कुछ चयनित गानों के समूह को आसानी से Play all की अनुमति दे रहा है। वैसे, इसमें दो तरह के मुख्य समूह होते हैं। पहला Albums और Playlists का समूह होता है। दूसरे समूह में लगभग 20 गानों की सूची होती है, जिसमें चार-चार गानों की लिस्ट दिखाई देती है और उन्हें देखने के लिए आपको एक बार स्वाइप करने की जरूरत पड़ती है।

ये पढ़ें: अब WhatsApp पर HD Quality में शेयर करें तस्वीरें, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

Quick Picks, Trending Songs, Covers व Remixes, सुने गए Shorts और दूसरे मिलते-जुलते समूह में अब सूची के ऊपर-दाहिने कोने पर Play all बटन आ गया है, जिससे आप उन सभी गानों को एक कतार में जोड़ सकते हैं। इससे पहले, किसी गाने को टैप करने से उस अकेले ट्रैक के आधार पर एक रेडियो सत्र शुरू हो जाता था। अगर आपके कई पसंदीदा विकल्प होते थे तो आपको हरेक को अपने क्यू में मैन्युअली जोड़ना पड़ता था। जैसा कि Quick Picks में अक्सर होता है।

यह एक उपयुक्त और सुविधाजनक तरीका है। यह प्लेलिस्ट कार्ड के समान गानों को दिखाने वाली टॉप गानों की सूचियों और क्विक एक्शन (प्ले, रेडियो और सेव) से मिलता-जुलता है। हालांकि, 30 मिनट से ज्यादा लंबे गानों के Long listening समूह को इससे बाहर रखा गया है।

ये पढ़ें: Realme GT 5 के 24GB रैम और 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की पुष्टि, जल्द होगा लॉन्च

Play all की यह सुविधा Android, iOS और web पर शुरू हो गई है। इसी दौरान, हाल ही में घोषित Samples feed की लोकप्रियता भी लगातार बढ़ती जा रही है। इस नए फीचर में यूज़र को उनकी पसंद के नए म्यूजिक तक पहुंचने के लिए शॉर्ट फॉर्म के वीडियो सेगमेंट की एक फीड होगी। यह पर्सनलाइज्ड फीड यूट्यूब म्यूजिक लाइब्रेरी पर आधारित होगी। इसमें पुराने के साथ उभरते नए कलाकारों के गानों की झलक होगी। YouTube Music का जिन्होंने Premium सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है, उन्हें चार टैब बॉटम पर दिखेंगे, लेकिन जिन्होंने सब्सक्रिप्शन लिया है, उनके पास पांच चीजें होंगी, जो थोड़ी और सपष्टता लाएगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageGTA 6 PC Download का लिंक दिखे तो रुकिए, लैपटॉप पर अभी खेलने का बस एक असली तरीका

एक नज़र में : Rockstar के बड़े गेम पहले कंसोल पर आते हैं, और PC की बारी बाद में आती है। GTA 5 को PC तक पहुंचने में 19 महीने लगे थे। अब GTA 6 भी सिर्फ PS5 और Xbox पर है, और GTA 6 PC की तारीख तय नहीं है। इसी बीच ‘PC Download’ …

ImageGoogle Play Music एप जल्द ही होगी बंद: कंपनी ने की पुष्टि

Google Graveyard, एक ऐसी वेबसाइट है जो गूगल द्वारा समाप्त की गयी सर्विस को ट्रैक करता है। इसी के अनुसारयह टेक कंपनी पिछले सालों में लगभग 100 से ज्यादा एप्प, सर्विस और हार्डवेयर लाइनअप को बंद कर चुकी है और इस क्रम में अगला नंबर है Google Play Music का। सर्विस को बंद करने …

ImageSpotify के बाद YouTube Music और YouTube Premium भी हुए इंडिया में लांच; 129 प्रति माह से प्लान शुरू

Spotify स्ट्रीमिंग ने हाल ही में इंडियन म्यूजिक स्ट्रीमिंग मार्किट में एंट्री की है जिसको काफी ज्यदा लोकप्रियता हासिल हो गयी है।इसके के साथ अब गूगल ने भी अपनी YouTube Music सर्विस को इंडिया में लांच कर दी है। एड और एड-फ्री दोनों विकल्प के साथ पेश की गयी यह सर्विस आप आसानी से …

ImageInstagram का नया AI फीचर पकड़ेगा आपकी असली उम्र, गलती हुई तो ऐसे करें ठीक

एक नज़र में : Instagram पर अब आपकी उम्र सिर्फ वो जन्मतिथि तय नहीं करेगी जो आपने अकाउंट बनाते वक्त डाली थी, क्योंकि Meta ने 9 नवंबर को अपनी AI एज-एस्टिमेशन तकनीक (Instagram AI Age Detection) दुनियाभर में लागू कर दी है। ये तकनीक टीनएजर जैसे दिखने वाले अकाउंट ढूंढकर उन्हें अपने आप Teen Account …

ImageJio लाया सबसे सस्ता एक दिन वाला अनलिमिटेड 5G पैक, अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ

एक नज़र में : Reliance Jio ने ₹15 का एक नया डेटा ऐड-ऑन पैक (Jio Data Add-on Pack) उतारा है, जिससे आपको 24 घंटे तक अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। आम डेटा बूस्टर में डेटा की एक तय लिमिट होती है, लेकिन इस पैक की पूरी वैलिडिटी में आप बिना लिमिट के 5G चला सकते हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.