Home अफवाहे/लीक्स Xiaomi ला सकता है 3 जुलाई को एक नयी डिवाइस; हो सकती...

Xiaomi ला सकता है 3 जुलाई को एक नयी डिवाइस; हो सकती है Mi Max 3

0

शाओमी ने अभी हाल ही में अपने Redmi 6 Pro और Mi Pad 4 को लांच किया है। यह डिवाइस इस हफ्ते से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएँगी। शाओमी कुछ दिनों में एक नयी डिवाइस को लांच कर सकती है और TENAA की लिस्टिंग के अनुसार यह डिवाइस Mi Max 3 हो सकती है जो बड़ी स्क्रीन के साथ किफायती प्राइस रेंज में लांच की जा सकती है।

ithome.com से प्राप्त एक जानकारी के अनुसार, शाओमी के वौइस असिस्टेंट Xiao AI के अनुसार कंपनी 3 जुलाई को एक इवेंट का आयोजन कर रही है जहाँ पर एक नयी डिवाइस लांच कर सकती है। उम्मीद है की यह डिवाइस Mi Max 3 हो सकती है।

 

इमेज क्रेडिट : ithome.com

यह भी पढ़िए: Samsung के पहले एंड्राइड गो स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन हुई लीक

Xiaomi Mi Max 3 के फीचर (आपेक्षित)

ताज़ा लीक हुई जानकरी के अनुसार Mi Max 3 में आपको 6.99-इंच की 18:9 रेश्यो वाली बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है। यहाँ पर आपको Mi 8 SE की तरह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट दिया जा सकता है जिसके साथ 4GB/6GB रैम का विकल्प उपलब्ध होगा। इंटरनल स्टोरेज के बारे में लीक में कुछ जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन हम उम्मीद करते है की यहाँ पर 64GB/128GB स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है।

यह भी पढ़िए: Redmi 6 Pro तथा Mi Pad 4 हुए किफायती कीमत के साथ लांच

फोटोग्राफी के लिए, पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जायेगा जिसके 20MP का प्राइमरी सेंसर होगा। सेकेंडरी सेंसर के बारे में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। बड़ी स्क्रीन के साथ अच्छा बैकअप देने के लिए डिवाइस में क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट वाली 5,500mAh बैटरी दी जा सकती है। लीक के अनुसार यह डिवाइस एंड्राइड ओरियो आधारित MIUI 10 पर रन करेगी।

अन्य फीचर में आपको वायरलेस चार्जिंग, फेस अनलॉक के साथ आईरिस स्कैनर की सुविधा भी दी जा सकती है।

Xiaomi Mi Max 3 की कीमत और उपलब्धता

अभी डिवाइस की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन Mi Max 2 की कीमत को देखते हुए हम उम्मीद कर सकते है की यह डिवाइस 16 से 18 हजार रुपए के बीच में लांच की जा सकती है। उपरोक्त जानकारी लीक/अफवाहे के माध्यम से सामने आई है तो इनमे बदलाव से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version