Xiaomi Redmi Y2 होगा 7 जून को इंडिया में लांच; होगा अमेज़न एक्सक्लूसिव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी ने आपनी आगामी डिवाइस Redmi Y2 को अमेज़न इंडिया पर ल्बिकरी पर उपलब्ध कराने का फैसला किया है। यह डिवाइस 7 जून को लांच की जाएगी। कंपनी Redmi Y2 को सेल्फी-केन्द्रित फोन के रूप में लांच करेगी।

दूसरी तरफ Amazon India के लिस्ट पेज के सोर्स कोड में फोन को Redmi E6 नाम से दिखाया गया है लेकिन हम यहाँ साफ़ कर दे की Redmi S2, Y2, या E6 तीनो एक ही डिवाइस है।

Redmi Y2/E6 के सभी स्पेसिफिकेशन पिछले महीने चीन में लांच किये गये Redmi S2 के ही समान है।

Xiaomi Redmi Y2 के मुख्य आकर्षण:
  • किफायती कीमत
  • सेल्फी कैमरा , ड्यूल रियर कैमरा 
  • फिंगरप्रिंट सेंसर

यह भी पढ़िए: Oppo Find X हो सकता है इस महीने लांच; कंपनी ने किया सुनिश्चित

Xiaomi Redmi Y2 के फीचर

Redmi Y2 में आपको 5.99-इंच फुल-विज़न 18:9 रेश्यो डिस्प्ले और 2.0GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। Redmi Y2 में आपको नवीनतम एंड्राइड ओरियो 8.1 आधारित MIUI 9 ऑपरेटिंग सिस्टम तथा 3,080mAh की बैटरी दी गयी है।

यह भी पढ़िए: Samsung Galaxy J6 रिव्यु : जाने क्या है इसकी खूबियाँ और कमियाँ

फोटोग्राफी के लिए, Redmi Y2 में आपको 12MP+5MP सेंसर के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है।जिसमे आपको LED फ़्लैश, f/2.2 अपर्चर लें और EIS की सुविधा दी गयी है।सामने की तरफ 16MP का AI आधिरत ब्यूटी फीचर और सॉफ्ट-LED फ़्लैश के साथ सेल्फी कैमरा दिया गया है।

अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करे तो Redmi Y2 में ड्यूल -सिम स्लॉट, 4G VoLTE सपोर्ट, WiFi, ब्लूटूथ 5, माइक्रो USB 2.0, फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर और डेडिकेटेड हैडफ़ोन जैक दिया गया है।

Xiaomi Redmi Y2 की कीमत और उपलब्धता

अभी Redmi Y2 की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। बजट स्मार्टफोन होने के कारण हम उम्मीद करते है की डिवाइस की कीमत लगभग 10,000 रुपए रखी जा सकती है। यह डिवाइस आपको रोज गोल्ड, शैम्पेन गोल्ड और प्लैटिनम स्लिवर कलर विकल्प में उपलब्ध होगा।

Xiaomi Redmi Y2 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Xiaomi Redmi Y2
डिस्प्ले 5.99-इंच HD+ डिस्प्ले, 1440 x 720 पिक्सेल्स, 18:9 स्क्रीन रेश्यो, 2.5D कर्वड ग्लास, 450 nits ब्राइटनेस
प्रोसेसर 2.0GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 ओक्टा-कोर, Adreno 506 GPU
रैम 3GB/4GB
आंतरिक स्टोरेज 32GB/64GB (जिसको 256GB तक बढ़ा सकते है)
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित MIUI 9
प्राथमिक कैमरा 12MP + 5MP, LED फ़्लैश, PDAF, FHD रिकॉर्डिंग
सेकेंडरी कैमरा 16MP सॉफ्ट LED के साथ, AI ब्यूटी फीचर
माप और भार 160.73 × 77.26 × 8.1mm ; 170g
बैटरी 3080mAh
अन्य ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, NFC, 3.5mm audio jack
कीमत अभी घोषित नहीं

 

 

 

 

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Xiaomi 18 सीरीज़ तय समय से पहले आ रही है भारत में

Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ को लेकर अपनी पुरानी रणनीति बदलने जा रही है। हमारे सोर्स टिपस्टर योगेश ब्रार (Yogesh Brar) के अनुसार, कंपनी बहुप्रतीक्षित Xiaomi 18 सीरीज़ का ग्लोबल और भारतीय लॉन्च तय शेड्यूल से पहले करने की तैयारी में है। इसका सीधा मतलब है कि इस बार नई Xiaomi फ्लैगशिप के लिए आपको …

ImageRedmi Note 9T होगा 8 जनवरी को इंडिया में लांच, किफायती कीमत में मिलेगी 5G कनेक्टिविटी

काफी अफवाहों के बाद आज शाओमी ने अपने लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन को इंडिया में लांच करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने इंडिया में 8 जनवरी को एक नए 5G फोन को लांच करने के लिए मीडिया इनविटेशन रोल आउट कर चुकी है। अगर रिपोर्ट्स की माने तो ये फोन Redmi Note 9T हो सकता …

ImageRedmi का गेमिंग स्मार्टफोन होगा अप्रैल महीने में लांच, जाने क्या होगा ख़ास

Redmi ने आज अपने नए अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन को इस महीने के अंत में लांच करने की घोषणा कर दी है। फ़ोन पहले चाइना में लांच किया जायेगा। तो यह डिवाइस शाओमी के सब ब्रांड रेडमी के तहत लांच होगा जो शाओमी के गेमिंग डिपार्टमेंट के खालीपन को भी भरेगा। डिवाइस को लांच करने की …

Imageपावरबैंक जैसी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Note 17 सीरीज़ चीन में लॉन्च, इंडिया लॉन्च कब?

Redmi ने आज चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, और इस बार पूरी चर्चा इसकी 7-इंच स्क्रीन की है। यह Redmi का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है, और कंपनी के अनुसार इस कीमत में इतनी बड़ी स्क्रीन देने वाला यह इकलौता फोन है। Redmi Note 17 सीरीज़ …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

Discuss

Be the first to leave a comment.