Home न्यूज़ Xiaomi Redmi Pad 5G की स्पेसिफिकेशन और कीमत हुई लीक: जल्द हो...

Xiaomi Redmi Pad 5G की स्पेसिफिकेशन और कीमत हुई लीक: जल्द हो सकता है लांच

0

चीनी स्मार्टफोन मेकर शाओमी ने हमेशा ही सिर्फ एक स्मार्टफोन कंपनी तक सीमित ना रहते हुए नयी टेक डिवाइसों को लांच करती रहती है। एक लेटेस्ट लीक के अनुसार कंपनी जल्द ही एक टेबलेट Redmi Pad 5G के नाम से पेश करने वाली है।

लीक हुए पोस्टर से यह साथ होता है की 27 अप्रैल को ये डिवाइस लांच की जा सकती है। अभी के लिए इस डिवाइस के लांच से जुडी कोई जानकरी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है। Redmi Pad 5G को उम्मीद के अनुसार Xiaomi Mi 10 Lite Youth Edition और MIUI 12 के साथ लांच किया जा सकता है।

साल 2018 में कंपनी ने Mi Pad4 को भी लांच किया हटा और अब लगभग 2 साल के अंतराल के बाद कंपनी इसके अपग्रेड वरिएन्त को लांच करने का मन बना रही है। एप्पल पैड और गैलेक्सी टैब इस समय मार्किट में सबसे ज्यादा लोकप्रिय साबित होते आये है पर लगता है शाओमी अब फिर से इनको टक्कर देने का मन बना रही है।

Redmi Pad 5G के फीचर और कीमत

पोस्टर देखने पर Redmi Pad 5G के कुछ स्पेसिफिकेशन भी साफ़ हो जाते है। यह टेबलेट लीक जानकारी के अनुसार स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट और ड्यूल मोड 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ मार्किट में पेश किया जायेगा। डिवाइस में आपको 30W फ़ास्ट चार्जिंग तो मिलेगा लेकिन बैटरी कैपेसिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

स्क्रीन साइज़ भी यहाँ पर नहीं बताया गया है लेकिन उम्मीद है की इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट हो सकता है। डिस्प्ले के चारों तरफ बेज़ेल भी काफी पतले देखने को मिलते है। ऊपर की तरफ आपको सेल्फी कैमरा भी मिलता है। इसके अलावा पीछे की तरफ की इमेज को देखने को नहीं मिलती है लेकिन यहाँ 48MP का AI कैमरा तथा क्वैड-स्पीकर सपोर्ट भी दिया जा सकता है। सॉफ्टवेयर के तौर पर MIUI OS भी दिया जायेगा।

Redmi Pad 5G मार्किट में शायद से 1999 युआन की कीमत में पेश किया जा सकता है।कोनर विकल्प की जहाँ तक बात है तो यह ब्लैक, वाइट और स्लिवर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Xiaomi Mi 10 Youth Edition इंडिया में 31 मार्च को लांच किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसके लांच को टाल दिया गया। इसके अलावा अभी के लिए इ-कॉमर्स साईट पर भी मोबाइल की बिक्री पर रोक है तो यह बिह लांच टाले जाने का कारण है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version