जुलाई के पहले हफ्ते में भारतीय बाज़ार में उतारा जा सकता है Redmi 12

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कई सारे लीक और अफवाहों के बाद Xiaomi ने हाल ही में थाइलैंड में अपना नया Redmi 12 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसके बाद से उम्मीद लगाई जा रही थी कि जल्द ही भारत में भी इसे लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में Xiaomiui की नई रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च की जानकारी सामने आई है। इसमें बताया गया है कि Xiaomi जुलाई के पहले हफ्ते में Redmi 12 को लॉन्च कर सकता है।

ये भी पढ़ें : OPPO Reno 10, Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार

रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत Redmi 12C से अधिक होगी और यह मौजूदा डिवाइस की तुलना में थोड़ा बेहतर होगा। Xiaomiui ने आधिकारिक MIUI सर्वर में Redmi 12 के भारतीय फर्मवेयर को भी देखा है। रिपोर्ट से पता चलता है कि फोन का बिल्ड नंबर V14.0.2.0.TMXINXM होगा। फर्मवेयर में ‘IN’ दर्शाता है कि सॉफ्टवेयर भारतीय बाज़ार के लिए बना है। अन्य बाज़ारों के लिए ‘IN’ को ‘EU’ व अन्य कोड से परिवर्तित कर दिया जाएगा।

देखा जाए तो कंपनी Redmi Note 12 सीरीज़ ब्रांडिंग में कई स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। इसके अलावा, Xiaomi इसके सक्सेसर Redmi Note 13 सीरीज़ पर भी काम कर रहा है, जो दिसंबर या जनवरी 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में आगामी डिवाइस में से एक को IMEI डेटाबेस में देखा गया था।

Xiaomi Redmi 12

Xiaomi Redmi 12 के स्पेसिफिकेशन

Xiaomi ने Redmi 12 के 8GB+128GB वाले बेस वैरिएंट की कीमत थाइलैंड में 5,299 TBH (करीब 12,530 रुपये) रखी थी। कंपनी ने 4GB रैम और 128GB स्टोरेज और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले अन्य वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि Redmi 12 के 4GB+128GB बेस वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी जा सकती है। इसमें 6.79-इंच की डिस्प्ले के साथ Full HD+ रेजॉल्यूशन मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया गया है, जो 50MP के मेन लेंस और 5000mAh की बैट्री के साथ आता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। Redmi 12 Android 13 पर आधारित MIUI 14 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल बैंड वाईफाई, 4G LTE, ब्लूटूथ, GPS और USB टाइप-सी पोर्ट मिलता है।

ये भी पढ़ें : Realme Narzo 60 और Realme Narzo 60 Pro भारत में 6 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे

Redmi 12 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर व 120-डिग्री FOV के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP मैक्रो सेंसर मिलता है। फ्रंट कैमरे में f/2.1 अपर्चर के साथ 8MP सेंसर है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageiQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

iQOO Z11 अपनी कीमत में MediaTek Dimensity 7500 Turbo के साथ आने वाला पहला फोन है, और कंपनी को इस पर गर्व होना समझ में आता है। वेपर चैंबर कूलिंग, सिमेट्रिकल ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और iQOO 15 से लिए गए कुछ फ्लैगशिप-जैसे AI फीचर के दम पर, कागज़ पर ये फोन साफ तौर पर अपने …

ImageRedmi 9i होगा एक और किफायती स्मार्टफोन के तौर में इंडिया में लांच, जाने फीचर और प्राइस

Xiaomi भारत में एक और सस्ता स्मार्टफोन रेडमी 9i लाने जा रही है जिसकी लॉन्चिंग 15 सितंबर को होगी। लॉन्चिंग डेट की घोषणा कंपनी ने अपने टि्वटर अकाउंट के जरिए की है। Redmi 9 सीरीज में कंपनी पहले ही भारत में तीन स्मार्टफोन Redmi 9, Redmi 9A, Redmi 9 Prime लॉन्च कर चुकी है। 📢 Entertaℹ️nment & excℹ️tement …

ImageRedmi G गेमिंग लैपटॉप होगा 14 अगस्त को लांच

Redmi G गेमिंग लैपटॉप 14 अगस्त को शाओमी द्वारा चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने नए लैपटॉप लॉन्च की जानकारी अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो अकाउंट पर दी है। Redmi Gरेडमी ब्रांड का पहला गेमिंग लैपटॉप है, हालांकि इसके अलावा कंपनी की RedmiBook लाइनअप मार्किट में पहले से ही उपलब्ध है। तो …

Imageनई Bajaj Pulsar 125: 12 अगस्त के लॉन्च से पहले शोरूम में दिखी 125 बता रही है क्या-क्या बदलेगा

नयी Bajaj Pulsar 125 आधिकारिक लॉन्च से पहले ही डीलरशिप तक पहुंच गई है, और तस्वीरों से साफ है कि ये कोई फेसलिफ्ट नहीं है। कंपनी ने 30 जुलाई को पहला टीज़र जारी करते हुए लॉन्च के लिए 12 अगस्त की तारीख तय कर दी है। ऊपर से पहचान वही Pulsar वाली है, त्रिकोणीय हेडलाइट …

ImageRedmi 17 सीरीज़ सितंबर में भारत में होगी लॉन्च, Xiaomi का दिसंबर तक का पूरा लॉन्च शेड्यूल लीक

एक नज़र में: Redmi Note 17 को भारत में आए पाँच ही दिन हुए हैं और इसकी पहली सेल 12 अगस्त से शुरू होनी है। ठीक इसी बीच टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर Xiaomi और Redmi का अगला भारतीय शेड्यूल पोस्ट कर दिया है, जिसमें सितंबर से दिसंबर के बीच तीन अलग-अलग लॉन्च दर्ज …

Discuss

Be the first to leave a comment.