Xiaomi का Flip गेम: MIX Flip से Galaxy Z Flip 6 को मात देने की तैयारी, क्या आप तैयार हैं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi MIX Flip, कंपनी का पहला फोल्डेबल फ़ोन है जो जुलाई में ही चीन में लॉन्च हुआ है, लेकिन अब कंपनी ने इसके ग्लोबल लॉन्च की तैयारी कर ली है। अभी तक इसके ग्लोबल लॉन्च की केवल अफवाहें थीं, लेकिन अब कंपनी के फाउंडर ने खुद इस बात पर अपनी मोहर लगाई है। Xiaomi का ये पहला फ्लिप फ़ोन जल्दी ही विश्व के अन्य बाज़ारों में Galaxy Z Flip 6 को कड़ी टक्कर देता नज़र आएगा।

Xiaomi के फाउंडर और सीईओ ली जून (Lei Jun) ने ट्विटर (अब X ) पर इस बात की पुष्टि करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि Xiaomi Mix Flip इसी महीने, यानि सितम्बर में विश्व स्तर पर लॉन्च होगा। हालांकि सितम्बर ख़त्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन कंपनी ने इसके लॉन्च की अभी कोई निश्चित तारीख़ नहीं दी है। वहीँ ये सभी संभव है कि कंपनी इसके बारे में अगले सप्ताह Xiaomi 14T सीरीज़ के लॉन्च के समय और जानकारी दे।

ये पढ़ेंIntel Core Ultra 9 CPU के साथ आने वाले लैपटॉप

Xiaomi MIX Flip सितम्बर में ही ग्लोबली लॉन्च

Xiaomi सीईओ ली जुन (Lei Jun) ने X अकाउंट पर साफ़ साफ़ बताया है कि ये फ़ोन सितम्बर में अन्य बाज़ारों में भी आएगा, हालांकि इसका इशारा उन्होंने तभी दे दिया था, जब जुलाई में उन्हेओन फैंस से पूछा था कि वो इस नए Flip को अपने बाज़ारों में देखना चाहते हैं या नहीं।

ये पढ़ें: Mediatek Dimensity 7300 के साथ आने वाले मोबाइल फ़ोन

Xiaomi Mix Flip स्पेसिफिकेशन

Xiaomi MIX Flip, जो कि कंपनी का पहला फोल्डेबल फ़ोन है, में सबसे ख़ास है 4-इंच की कवर डिस्प्ले, जो आपको Galaxy Z Flip 6 में भी नहीं मिलती। वहीँ इसकी मुख्य स्क्रीन 6.86-इंच है, जो 1.5K रेज़ॉल्यूशन, LTPO पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आएगी। इसकी 4-इंच की कवर स्क्रीन में भी 1.5K रेज़ॉल्यूशन और LTPO पैनल है। कंपनी का ये पहला फ्लिप फ़ोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसमें 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज है।

MIX Flip में ड्यूल रियर सेंसर हैं, जिनमें 50MP प्राइमरी सेंसर और 50MP का ही टेलीफ़ोटो सेंसर मौजूद है और मुख्य स्क्रीन पर इसमें 32MP का पंच – होल सेल्फी कैमरा है। Android 14 आधारित HyperOS के साथ आने वाले इस फ़ोन में 4,780mAh की बैटरी, 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है।  

Xiaomi MIX Flip

MIX Flip की कीमतें

Xiaomi MIX Flip चीन में 6,499 युआन (लगभग 77,000 रुपए) की कीमत पर उपलब्ध है। हालांकि अन्य बाज़ारों को लेकर कंपनी ने कुछ नहीं कहा है, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार यूरोप में इसकी कीमत 1,299 यूरो (लगभग 1,21,000 रुपए) हो सकती है और फिलीपींस में इसे 64,999 PHP (लगभग 97,900 रुपए) की कीमत पर ख़रीदा जा सकेगा। ऐसे में आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि भारत में इसकी कीमत लगभग 1,00,000 रुपए तक होगी। इस कीमत के साथ ये फ़ोन Galaxy Z Flip 6 और Motorola Razr 50 Ultra की मुश्किलें बढ़ा देगा।  

ये पढ़ें : एक्सक्लूसिव: OxygenOS 15 में होगा iOS जैसा नया लुक और शानदार फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

Imageइस कारण से Xiaomi 13 Ultra के लॉन्च में हो सकती है देरी

Xiaomi ने हाल ही में Xiaomi 13 फ्लैगशिप सीरीज़ को लॉन्च किया है और अगले महीने कंपनी इसे MWC 2023 में विश्व स्तर पर भी लेकर आने वालो है। लेकिन इस सीरीज़ में एक Xiaomi 13 और 13 Pro के अलावा एक और स्मार्टफोन के आने की खबर काफी समय से आ रही है, जो …

ImageXiaomi का 2023 का रोडमैप सामने आया, मार्च से पहले लॉन्च हो सकते हैं ये सभी डिवाइस

Xiaomi 13 Pro सीरीज़ को कंपनी ने दिसंबर 2022 में ही चीन में लॉन्च किया है। अब इस साल के पहले ही महीने में भारत में Redmi Note 12 सीरीज़ को उतारा गया है। लेकिन अब खबर ये है कि Xiaomi यहां रुकने वाली नहीं है और मार्च 2023 तक कंपनी कई नए प्रोडक्ट विश्व …

ImageGalaxy Z Fold 8 (Wide) पहली बार हाथ में दिखा, Samsung बदल सकता है Fold का डिजाइन

Samsung Fold phones को लेकर एक शिकायत लंबे समय से रही है कि बंद होने पर वो पतले लगते हैं और खुलने पर स्क्रीन हर काम के लिए उतनी नेचुरल नहीं लगती। अब Galaxy Z Fold 8 (जिसे पहले Wide का नाम दिया जा रहा था) की नई लीक इसी कमी को ठीक करने की …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा लीक: क्या इस बार बिना क्रीज़ वाला फोल्डेबल देखने को मिलेगा?

Samsung के अगले फोल्डेबल फोनों को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं, और अब Galaxy Z Fold 8 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है, यानि पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 की तरह ही इसकी टाइमलाइन देखने …

Discuss

Be the first to leave a comment.