Xiaomi Mi Reader 6-इंच HD E-ink डिस्प्ले और USB टाइप-C के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Mi Reader शाओमी द्वारा पेश की गयी उनकी नयी डिवाइस है। यह एक इ-बुक रीडर है जिसको कंपनी ने अपने क्राउड-फंडिंग पोर्टल के तहत पेश किया है जिसकी सेल 20 नवम्बर से चीन में शुरू हो जाएगी। साफ़ तौर पर Mi Reader को Kindle को टक्कर देने के लिए लांच किया गया है। Kindle इस समय का बेस्ट इ-बुक रीडर कहा जा सकता है तो देखते है शाओमी की ये नयी डिवाइस में क्या ख़ास है:

Xiaomi Mi Reader फीचर

Xiaomi Mi Reader launched

शाओमी के इ-बुक रीडर में HD इ-इंक डिस्प्ले 221PPI रेज़ोलुशन के साथ दी गयी है। E-ink यहाँ पर रीडर को बेहतर वाइड व्यू एंगल देने के अलावा बैटरी की खपत को भी कम करता है। LED रीडिंग लाइटिंग में 24 ब्राइटनेस लेवल देखने को मिलते है जो आँखों के लिए काफी अच्छी बात है। ब्राइटनेस लेवल के साथ आपको बेहतर रीडिंग एक्सपीरियंस मिलता है ख़ासकर रात के समय।

Xiaomi Mi Reader launched

इसमें आप आराम से 5,000 बुक स्टोर कर सकते है जिसमे TXT, EPUB, PDF जैसे फाइल फॉर्मेट का सपोर्ट दिया गया है। इसपर आप MS Office फाइल ओपन कर सकते है। अगर आपने इसपर WeChat या Xiaomi अकाउंट से लॉग इन किया है तो फाइल्स रियल-टाइम क्लाउड बेस्ड लाइब्रेरी को भी सपोर्ट करेंगी। इन सबसे अलावा यहाँ फॉण्ट साइज़ और कंट्रास्ट  में एडजस्ट करने का भी विकल्प दिया गया है।

Xiaomi Mi eBook reader goes official

हार्डवेयर की बात करे तो इसमें क्वैड-कोर Allwinner B300 प्रोसेसर के साथ 16GB स्टोरेज तथा 1GB रैम का सपोर्ट दिया गया है। सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरियो दिया है। डिवाइस का वजन 178 ग्राम है जिसमे 1,800mAh की बैटरी दी गयी है। चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट तथा ब्लूटूथ 4.0 का सपोर्ट मिलता है।

Xiaomi Mi Reader की कीमत और उपलब्धता

Xiaomi Mi Reader with 6-Inch HD E-Ink Display and USB-C goes official

Mi Reader को 579 युआन की कीमत में क्राउडफंडिंग के लिए चीन में उपलब्ध करवाया गया है। एक बार अपना लक्ष्य पूरा करने के बाद यह 599 युआन की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अभी के लिए इसकी ओपन सेल को लेकर कोई जानकरी सामने नहीं आई है पर शिपमेंट 18 दिसम्बर से शुरू हो जायेंगे।

Related Articles

Imageसरकार ने किया बिल पास, दुकान पर ₹2,000 से ऊपर UPI किया, तो चार्ज किसकी जेब से जाएगा

लोकसभा ने गुरुवार को वो संशोधन पास कर दिया है, जो UPI और दूसरे डिजिटल पेमेंट पर शुल्क (UPI MDR Charge) लगाने का रास्ता खोलता है। ये कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 का हिस्सा है, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को सदन में लाई थीं। हंगामे के बीच विधेयक बिना किसी चर्चा …

ImageMi 10 5G का टीजर पेज हुए Amazon India पर लाइव, जाने प्री-आर्डर ऑफर

Mi 10 5G के लांच से एक दिन पहले शाओमी के इ-कॉमर्स पार्टनर Amazon पर इसकी माइक्रो साईट को लाइव कर दिया गया है। इस पेज के तहत आप डिवाइस को प्री-बुक कर सकते है। बुकिंग के अलावा यहाँ पर डिवाइस के कुछ आकर्षक फीचरों को भी शेयर किया गया है। ऑनलाइन प्लेटफार्म पर यह डिवाइस …

ImageXiaomi Redmi Pad 5G की स्पेसिफिकेशन और कीमत हुई लीक: जल्द हो सकता है लांच

चीनी स्मार्टफोन मेकर शाओमी ने हमेशा ही सिर्फ एक स्मार्टफोन कंपनी तक सीमित ना रहते हुए नयी टेक डिवाइसों को लांच करती रहती है। एक लेटेस्ट लीक के अनुसार कंपनी जल्द ही एक टेबलेट Redmi Pad 5G के नाम से पेश करने वाली है। लीक हुए पोस्टर से यह साथ होता है की 27 अप्रैल …

ImageiQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Z10 Lite का सक्सेसर है, और ज़्यादातर किफायती फोनों की तरह इसकी पूरी कहानी भी एक ही चीज़ के इर्द-गिर्द घूमती है, वो है बैटरी। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो …

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

Discuss

Be the first to leave a comment.