Mi 10 5G का टीजर पेज हुए Amazon India पर लाइव, जाने प्री-आर्डर ऑफर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Mi 10 5G के लांच से एक दिन पहले शाओमी के इ-कॉमर्स पार्टनर Amazon पर इसकी माइक्रो साईट को लाइव कर दिया गया है। इस पेज के तहत आप डिवाइस को प्री-बुक कर सकते है। बुकिंग के अलावा यहाँ पर डिवाइस के कुछ आकर्षक फीचरों को भी शेयर किया गया है। ऑनलाइन प्लेटफार्म पर यह डिवाइस अमेज़न के अलावा शाओमी की आधिकारिक साईट mi.com पर भी यह बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

Amazon की माइक्रोसाईट के अनुसार फोन को प्रे-बुक करने पर डिवाइस के साथ आपको 2,499 रुपए का Mi Wireless Power Bank फ्री में दिया जायेगा। मार्च महीने में शाओमी ने Qi-सर्टिफाइड Mi Wireless Power Bank को इंडिया में लांच किया था। यह पॉवरबैंक 10,000mah की कैपेसिटी के अलावा 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Xiaomi Mi 10 के फीचर

शाओमी मी 10 की बात पहले करें तो यह स्मार्टफोन 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67–इंच की FHD+ पंच-होल कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की ​स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा शाओमी ने फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को भी शामिल किया है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 10 आधारित MIUI 11 पर काम करता है। वहीं बेहतर परफॉरमेंस के लिए Xiaomi Mi 10 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है। गौरतलब है कि यह चिपसेट 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।

Xiaomi Mi 10 Pro to launch on 27 march globally

फोटोग्राफी सेगमेंट की बात करें तो Xiaomi Mi 10 के बैक पैनल पर चार रियर कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं जिनमें 108MP का प्राइमरी ISOCELL Bright HMX सेंसर शामिल है। इसके साथ ही यह फोन f/2.4 अपर्चर वाला 13MP का वाइड एंगल लेंस और दो f/2.4 अपर्चर वाले 2MP के कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Xiaomi Mi10 को 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,780एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है।

Mi 10 5G की क्या होगी कीमत

ख़ैर अभी पेज पर डिवाइस की कीमत से जुडी कोई जानकारी शेयर नहीं की गयी है लेकिन शाओमी ने चीन में डिवाइस को CNY 3999 युआन की कीमत में पेश किया था। उम्मीद है की GST के बड़ी दरों और रुपए – डॉलर की कीमत अनुपात के चलते डिवाइस को चीनी मार्किट से ज्याद अकी कीमत में पेश किया जा सकता है। वैसे भी साल 2016 में Mi5 के लांच के बाद यह कंपनी की इंडिया में पहले फ्लैगशिप डिवाइस है।

Related Articles

ImageBlastoise और Jumpluff क्यों पोस्ट कर रहा है Nothing? टीज़र के पीछे छुपे हैं दो डिवाइस

Nothing Pokemon Teaser: Nothing ने अपने ग्लोबल और इंडिया, दोनों X अकाउंट से पिक्सल-आर्ट वाली रहस्यमयी Pokémon तस्वीरें पोस्ट की हैं, और इन्हीं टीज़र ने नए प्रोडक्ट्स को लेकर अटकलें तेज़ कर दी हैं। फैंस अब इन्हें डिकोड करने में जुटे हैं कि आखिर पर्दे के पीछे तैयार क्या हो रहा है। पहली तस्वीर Blastoise …

ImageRedmi K40 हो सकता है जल्द ही लांच, 3C सर्टिफिकेशन साईट पर हुआ लिस्ट

शाओमी भी लगता है अपने नये स्मार्टफोन को लांच करने के लिए तैयार है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी Redmi K40 को पेश कर सकती है। डिवाइस को चीन की 3C सर्टिफिकेशन साईट पर देखा गया है। तो उम्मीद है की यह फोन जल्द ही मार्किट में भी देखने को मिल …

ImageXiaomi Mi TV 4A Horizon Edition इंडिया में लांच, प्राइस एंड स्पेसिफिकेशन

Xiaomi ने आज इंडियन मार्किट में अपने Mi Tv 4A Horizon Edition को लांच कर दिया है। नए स्मार्टटीवी को 40 इंच की स्क्रीन साइज़ के साथ पेश किया है। टीवी में आपको 5,000 से भी ज्यादा एप्लीकेशनों वाले Google Play Store के सपोर्ट के साथ एंड्राइड सॉफ्टवेयर दिया गया है। TV में आपको ख़ास …

ImageSamsung का नया Monster फोन भारत आ रहा है: Galaxy M47 5G का टीज़र Amazon पर लाइव, जानें खास बातें

Samsung Galaxy M47 5G भारत में जल्द दस्तक देने वाला है, और कंपनी ने इसकी पहली झलक Amazon पर दिखा दी है। टीज़र पेज पर M-सीरीज़ का वही जाना-पहचाना “Next Level Monster” टैगलाइन लौट आया है, यानी कंपनी का अगला बजट 5G फोन अब बस कुछ ही दिन दूर है। सबसे पहले नज़र जाती है …

ImageOnePlus N सीरीज़ इस समय भारत में हो सकती है लॉन्च, Amazon पर टीज़र पेज लाइव

जैसे हमने आपको पहले अपनी एक्सक्लूसिव स्टोरी में बता दिया था, अब OnePlus ने भी अब साफ़ इशारा कर दिया है कि उसकी N Series भारत आ रही है। कंपनी ने Amazon India पर एक टीज़र पेज लाइव किया है, जिस पर लिखा है – “Stay tuned. Something NEW is coming soon”, और साथ में …

Discuss

Be the first to leave a comment.