Home Uncategorized Xiaomi Mi Max 3 Pro के स्पेसिफिकेशन आये सामने; स्नैपड्रैगन 710, 6GB...

Xiaomi Mi Max 3 Pro के स्पेसिफिकेशन आये सामने; स्नैपड्रैगन 710, 6GB रैम होगी खासियत

0

हाल ही में TENAA पर Xiaomi Mi Max 3 से जुडी जानकारी लीक हुई थी। जानकारी के अनुसार डिवाइस में आपको 1.8Ghz ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। TENAA की लिस्टिंग से पहले साफ़ हो चूका है की यह डिवाइस 3 वरिएन्त में पेश की जा सकती है लेकिन आज ताज़ा प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी Mi Max 3 का एक बेहतर वर्जन Mi Max 3 Pro भी लांच कर सकती है जिसमे आपको स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट दी जा सकती है।

यह भी पढ़िए: Samsung Galaxy Note 9 को मिला FCC सर्टिफिकेट, होगा बेहतर S Pen सपोर्ट के साथ लांच

Xiaomi Mi Max 3 Pro से जुडी जानकरी (लीक)

Weibo पर लीक हुई इमेज के अनुसार, Mi Max 3 Pro में आपको सामने की तरफ 6.9-इंच की 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो युक्त डिस्प्ले दी जा सकती है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है। यह डिवाइस एंड्राइड ओरियो आधारित MIUI 10 पर रन करते हुए मिल सकती है।

यह भी पढ़िए: Moto Z3 Play हो सकता हैं जुलाई के पहले सप्ताह में लांच

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर आपको ड्यूल रियर कैमरा दिया जायेगा जिसमे उपयुक्त कैमरा सेंसर के बारे में कोई जानकारी अभी नहीं दी गयी है। लेकिन इमेज के अनुसार यहाँ पर दिया गया प्राइमरी कैमरा सोनी द्वारा दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा फोन में आपको 5,400mAh की बड़ी बैटरी भी दी जा सकती है। यह डिवाइस आपको ब्लैक और गोल्ड दो कलर विकल्प में उपलब्ध हो सकती है।

Xiaomi Mi Mix 3 Pro की उपलब्धता

डिवाइस के बारे में अभी यह जानकारियाँ सर्टिफिकेशन साईट के माध्यम से सामने आई है कोई आधिकारिक सोर्स इनकी पुष्टि नहीं करता है इसलिए इनमे बदलाव से इंकार नहीं किया जा सकता है। कंपनी अपनी आगामी डिवाइस जुलाई महीने में लांच कर सकती है। अधिक जानकरी के लिए बने रहिये हमारे साथ!!

(सोर्स)

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version