Samsung Galaxy Note 9 को मिला FCC सर्टिफिकेट, होगा बेहतर S Pen सपोर्ट के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Galaxy S9 और S9+ को लांच करने के बाद कंपनी ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को काफी बेहतर बना दिया है लेकिन कंपनी अब वापस अपने नोट-सीरीज डिवाइस पर ध्यान दे रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Galaxy Note 9 पर काम कर रही है जो शायद से अगस्त 9 को न्यूयॉर्क में लांच किया जा सकता है।

लेकिंन ताज़ा लीक के अनुसार सैमसंग की इस आगामी डिवाइस को उम्मीद से पहले ही FCC सर्टिफिकेट मिल गया है जो यह दर्शाता है की शायद से यह डिवाइस जल्द ही लांच की जा सकती है। डिवाइस के साथ S Pen में भी इस बार कुछ बहुत ही बेहतरीन अपडेट दिए जा सकते है।

यह भी पढ़िए: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 1000 से जुडी जानकारी आई सामने; होगा नोटबुक्स में इस्तेमाल

Samsung Galaxy Note 9 के फीचर(लीक)

डिवाइस सेव जुड़े CAD रेंडर पहले ही नइन्टरनेट पर लीक हो चुके है जिस से यह तो साफ़ हो जाता है की यह अपने पिछले साथी से डिजाईन के मामले में भी थोडा अलग और बेहतर होगा। पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर को भी नयी जगह दी गयी है। इसके अलावा डिवाइस के साथ आने वाली S Pen के बारे में यह सामने आया की यहाँ पर S Pen में ‘रिमोट फीचर’ दिए जा सकते है जो काफी आकर्षक अपडेट साबित हो सकता है।

यह भी पढ़िए: Xiaomi ला सकता है 3 जुलाई को एक नयी डिवाइस; हो सकती है Mi Max 3

यहाँ पर GSMArena के अनुसार, डिवाइस के दो मॉडल पेश किये जा सकते है जिसमे SM-N960F एक इंटरनेशनल वरिएन्त तथा SM-N960U US वरिएन्त के रूप में पेश किये जा सकते है। FCC सर्टिफिकेशन में आपको LTE बैंड्स के अलावा Wi-Fi, ब्लूटूथ, NFC, और MST की सुविधा दिए जाने की भी सम्भावना दिखाई गयी है।

पहले प्राप्त लीक के अनुसार फोन में आपको 6.4-इंच की AMOLED डिस्प्ले Exynos 9810 चिपसेट, 4,000mAh बैटरी के अलावा 6GB/8GB रैम और 64GB/128GB/256GB स्टोरेज के विकल्प दिए जा सकते है। फोटोग्राफी के लिए, 12MP +12MP सेंसर कॉम्बिनेशन वाला ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन से जुडी स्पेसिफिकेशन कितनी सच साबित होती है यह तो डिवाइस के आधिकारिक लांच के समय ही साफ़ हो पायेगा तो अधिक जानकारी के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

Related Articles

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImageSamsung Galaxy A51 की गीकबेंच लिस्टिंग से स्पेसिफिकेशन आई सामने: एंड्राइड 10 के साथ होगा लांच

सैमसंग ने इसी साल की शुरुआत में Galaxy A50 को इंडिया में लांच किया था जिसमे आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। कंपनी ने इसी को और बेहतर बनाते हुए अगस्त महीने में Galaxy A50s को भी लांच कर दिया। इसके बाद आज सामने आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग जल्द ही …

Imageशाओमी के अपकमिंग 10 स्मार्टफोन जो होंगे साल 2019 में लांच

शाओमी ने 2010 में अपनी शुरुआत एक ऐसी सॉफ्टवेयर कंपनी के रूप में की थी जो एंड्राइड आधारित MIUI कस्टम ROM को बढ़ावा देती थी और 1 साल बाद ही कंपनी ने Xiaomi Mi 1 स्मार्टफोन को लांच कर दिया था। अगले कुछ सालो में कंपनी ने रफ़्तार पकड़ी और चीन में काफी बेतार मार्किट …

ImageSamsung Galaxy Z Fold8 हैंड्स-ऑन रिव्यू: Fold को मिला एक नया आकार

Samsung ने वो कर दिखाया है जो उसने Galaxy फोल्डेबल्स के सात साल के सफर में कभी नहीं किया था, यानी एक ऐसा बुक-स्टाइल फोन लॉन्च किया है जो अब बुक-स्टाइल जैसा दिखता ही नहीं। लंदन में हुए Unpacked इवेंट में कंपनी ने तीन नए फोल्डेबल पेश किए, Galaxy Z Fold8 Ultra (हैंड्स-ऑन रिव्यू पढ़ें), …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Discuss

Be the first to leave a comment.