Home न्यू लांच Xiaomi Mi Air Purifer 3 हुआ इंडिया में लांच: कीमत सिर्फ 9,999...

Xiaomi Mi Air Purifer 3 हुआ इंडिया में लांच: कीमत सिर्फ 9,999 रुपए

0

दिवाली के बाद जिस तरह से दिल्ली और उसके आस-पास के इलाके में प्रदूषण के स्तर में बढोतरी है वो पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है। इसको देखते हुए शाओमी ने आज इंडियन मार्किट में Mi Air Purifier 3 को पेश कर दिया है। इसमें आपको लेज़र सेंसर, 360-डिग्री ट्रिपल लेयर फिल्ट्रेशन, OLED डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में एयर क्वालिटी इंडिकेटर दिए जाने के साथ अलेक्सा और गूगल अस्सिस्टेंट का सपोर्ट भी आता है।

यह भी पढ़िए: Mi CC9 Pro हुआ Mi Watch और Mi TV के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Mi Air Purifier 3 के फीचर

डिजाईन की बात करे तो यह Mi के अन्य पुरिफिएर जैसा ही है। मुख्य रूप से एक वाइट कलर के ब्लाक पर आपको छोटी सी OLED डिस्प्ले दी गयी है। डिस्प्ले में pm2.5 लेवल, WiFi कनेक्शन और कुछ एक्स्ट्रा मोड भी देखने को मिलते है। इसमें स्लीप, ऑटो, फेवरेट, लो, मध्यम और हाई लेवल मोड शामिल है। स्क्रीन ब्राइटनेस एम्बिएंट लाइट के हिसाब से एडजस्ट होती रहती है।

यहाँ दिए गये एयर इंडिकेटर ग्रीन, ऑरेंज और रेड कलर के दिए गये है जिसमे हर कलर एक लेवल दर्शाता है:

  • Green – PM2.5<75mg/μ3
  • Orange – 75<150mg/μ3
  • Red – >150mg/μ3

इसमें हाई प्रिसिशन लेज़र सेंसर भी दिया है जो 0.3μ तक के पार्टिकल को भी डिटेक्ट कर लेता है और pm लेवल को दिखता है।

Mi Air Purufier 3 में आपको 360-डिग्री सिलेंडर शेप ट्रिपल लेयर फिल्टर दिया है जो प्री-फ़िल्टर, HEPA फ़िल्टर और कार्बन फ़िल्टर से मिलकर बना है। कंपनी के दावे के अनुसार यह 99.7% pm2.5 पार्टिकल, टॉक्सिक वेस्ट, और गैस को साफ़ करता है।

आपको डिवाइस को आसानी से Mi Home App या Alexa और Google Assistant की मदद से कण्ट्रोल कर सकते है।

Mi Air Purifier 3 की कीमत और उपलब्धता

Xiaomi Air Purifier 3 अभी के लिए Mi.com पर उपलब्ध है और जल्द ही यह Amazon, और Flipkart पर उपलब्ध होगा। डिवाइस को 9,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया है जिसके फ्लिटर को Mi.com से 9999 रुपए में खरीद सकते है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version