Mi CC9 Pro हुआ Mi Watch और Mi TV के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी ने हाल ही में चीन और उसके बाद इंडियन मार्किट में अपने 64MP कैमरा फोन Redmi Note 8 Pro को लांच किया था जिसके बाद आज फिर एक बार कंपनी ने अपने पहले 108MP कैमरा सेंसर वाली Mi CC9 Pro को भी लांच कर दिया है। फोन में आपको क्वैड कैमरा सेटअप के अलावा, स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज जैसे हाई-एंड फीचर दिए गये है।

CC9 Pro के लांच के साथ इवेंट में Mi TV 5 Pro और शाओमी की पहली Mi Watch भी देखने को मिलती है तो चलिए नज़र डालते है इन तीनो ही डिवाइसों के फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: Xiaomi Redmi Note 8 Pro रिव्यु

Mi TV 5 Pro, Mi Watch और Mi CC9 Pro की कीमत

सबसे पहले बाद करते है शाओमी के पहले 108MP कैमरा फोन Mi CC9 Pro के बारे में:

यहाँ पर डिवाइस को मिडनाइट ब्लैक, Aurora Green और Snow Aurora कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वरिएन्त की कीमत 2799 युआन, और 8GB + 128GB वरिएत्न की कीमत 3099 युआन रखी गयी है। CC9 Pro के टॉप वरिएन्त (8GB+256GB) के लिए आपको 3499 युआन खर्च करने होंगे

Mi TV 5 सीरीज के मॉडल की कीमत है:

  • 55-इंच Mi TV 5: 2999 युआन
  • 66-इंच Mi TV 5: 3999 युआन
  • 75-इंच MI TV 5: 7499 युआन
  • 55-इंच Mi TV 5 Pro: 3699 युआन
  • 66-इंच Mi TV 5 Pro: 4999 युआन
  • 75-इंच MI TV 5 Pro: 9999 युआन

Mi Watch को भी दो अलग-अलग मॉडल में पेश किया गया है। यानि की आपको बेस वरिएन्त के लिए 1299 युआन तथा टॉप वरिएन्त के लिए 1999 युआन खर्च करने होंगे।

Mi Watch के फीचर

शाओमी काफी दिनों से अपनी पहली स्मार्ट वाच को लांच करने को लेकर चर्चा में बनी हुई थी और आज मार्किट में इसको पेश कर दिया है। Watch को 2 वरिएत्न में पेश किया है जिनके डिजाईन काफी हद्द तक Apple Watch जैसी ही दिखाई देती है। सामने की तरफ आपको 1.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले 326PPI के साथ दी गयी है जो आसानी से आउटडोर में इस्तेमाल की जा सकती है।

Mi Smart Watch launched

Mi Watch में आपको लगभग सभी फिटनेस फीचर देखने को मिलते है जिसे रनिंग, जॉगिंग, स्विमिंग, आदि।इसके आलावा आप कॉल रिसीव/रिजेक्ट कर सकते है, मैसेज पढ़ सकते है। इसी के साथ यहाँ म्यूजिक कण्ट्रोल, GPS, Wi-Fi और NFC जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन भी मिलते है।

MI TV 5 Pro के फीचर

शाओमी ने आज इवेंट में सबसे पहले अपने Mi TV 5 Pro सीरीज को 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच के 3 अलग-अलग साइज़ में पेश किया है। यहाँ Quantam Dot 4K QLED पैनल का इस्तेमाल किया है जो Mi TV 4 सीरीज से लगभग 47.1% छोटे फ्रेम के साथ मेटल बॉडी में पेश किया गया है।

इसके आपको Amologic T972 12nm चिप के साथ 8K प्लेबैक सपोर्ट के अलावा MEMC मोशन टेक्नोलॉजी और HDR10+ का सपोर्ट भी दिया गया है। ये टीवी एंड्राइड आधारित Patchwall सॉफ्टवेयर पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए यहाँ WiFi 802.11 ac, ब्लूटूथ, 3x HDMI, 2x USB और S/PDIF, ईथरनेट का सपोर्ट दिया है। TV 5 Pro में 8W के 2 स्पीकर DTS ऑडियो और डॉल्बी ऑडियो के साथ पेश किया है।

Mi CC9 Pro के फीचर

शाओमी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको पीछे की तरफ पेंटा कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 20MP अल्ट्रा वाइड सेंसर, 5MP टेलीफ़ोटो लेंस के साथ 12MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर भी दिए गये है। कैमरा सेटअप यहाँ पर 10x हाइब्रिड ज़ूम, 5x ऑप्टिकल ज़ूम का भी सपोर्ट देता है। सामने की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा AI फीचर सपोर्ट के साथ आता है।

सामने आपको 6.47-इंच की कर्व OLED डिस्प्ले FHD+ रेज़ोलुशन के साथ दी गयी है जिसके ऊपर डॉट नौच भी देखाई देता है। चिपसेट की जहाँ तक बात है इसमें स्नैपड्रैगन 730G ओक्टा-कोर चिपसेट 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के ऑप्शन के साथ दी गयी है।

Xiaomi CC9 Pro एंड्राइड पाई आधारित MIUI 11 पर रन करती हुई मिलती है जो जल्द ही एंड्राइड 10 पर अपग्रेड हो जाएगी। इसके अलावा यहाँ NFC सपोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Hi-Res रेडियो, LED लाइट जैसे फीचर भी देखने मिलते है। डिवाइस को पॉवर करने के लिए 5,260mAh की बड़ी बैटरी 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Xiaomi Mi CC9 Pro की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Xiaomi Mi CC9 Pro
डिस्प्ले 6.39-इंच sAMOLED HD+, गोरिल्ला ग्लास 5
प्रोसेसर 2.2GHz ओक्टा-कोर SD730G, Adreno 616
रैम 6GB/8GB
स्टोरेज 64GB/128GB, microSD, 256GB तक बढ़ा सकते है
बैटरी 5,260mAh, 30W फ़ास्ट चार्जर
फ्रंट कैमरा 32MP, f/2.0
रियर कैमरा 108MP (f/1.9) +20MP (f/2.2) +12MP (f/2.4) +5MP + 2MP
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित MIUI 11

Related Articles

ImageOnePlus 16T की तैयारी शुरू: नए फोन में मिलेगा 2nm वाला Snapdragon, जानें कब होगी एंट्री

OnePlus 15T को बाज़ार में आए अभी कुछ ही हफ़्ते बीते हैं, और कंपनी की अगली कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप की चर्चा भी शुरू हो गई है। जाने-माने टिप्स्टर Digital Chat Station की मानें तो OnePlus अंदरूनी तौर पर एक नए छोटे फ्लैगशिप पर काम कर रही है, जिसे OnePlus 16T कहा जा रहा है। फिलहाल जो …

ImageMi Note 10 हुआ स्नैपड्रैगन 730G और 108MP कैमरा सेटअप के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

शाओमी ने हाल ही में चीन और उसके बाद इंडियन मार्किट में अपने 64MP कैमरा फोन Redmi Note 8 Pro को लांच किया था जिसके बाद आज फिर एक बार कंपनी ने अपने पहले 108MP कैमरा सेंसर वाली Mi Note 10 को भी लांच कर दिया है। पहला फोन इसलिए क्योकि यह Mi CC9 Pro …

ImageXiaomi Mi CC9 होगा 108MP प्राइमरी सेंसर और स्नैपड्रैगन 730G के साथ लांच

शाओमी ने जुलाई महीने में चीन के मार्किट में Xiaomi Mi CC9, CC9e को लांच किया था जिसमे 48MP ट्रिपल कैमरा और स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट दी गयी थी। अब कुछ खबरें ऐसी भी सामने आ रही है की कल यानि की 24 अक्टूबर को चीन में CC9 का प्रो वरिएन्त यानि Xioami Mi CC9 Pro …

ImageVivo T5 Pro रिव्यू: 9020mAh बैटरी और 5000 निट्स स्क्रीन, फिर भी एक कमी खटकती है

vivo की T-सीरीज़ अब तक परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के बीच संतुलन बनाने के लिए जानी जाती रही है। पिछले साल का T4 Pro उसी फॉर्मूले का मज़बूत उदाहरण था, जो Snapdragon 7 Gen 4, 50MP 3x पेरिस्कोप ज़ूम और 6,500mAh बैटरी के साथ, अपनी कीमत पर बेहद संतुलित फोन साबित हुआ। vivo T5 Pro …

ImageInfinix GT 50 Pro लॉन्च: ट्रिगर बटन और RGB डिज़ाइन वाला गेमिंग फोन, 6500mAh बैटरी के साथ कीमत चौंकाएगी

Infinix ने अपना नया Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो खास तौर पर गेमिंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अगर आप अपने फोन में सिर्फ कैमरा और बैटरी नहीं, बल्कि कंसोल जैसा गेमिंग एक्सपीरियंस, ट्रिगर बटन और यूनिक डिज़ाइन चाहते हैं, तो यह फोन आपकी लिस्ट में …

Discuss

Be the first to leave a comment.