Home न्यूज़ Xiaomi Mi A2 सर्टिफिकेशन साईट पर देखा गया; हो सकता है 19:9...

Xiaomi Mi A2 सर्टिफिकेशन साईट पर देखा गया; हो सकता है 19:9 डिस्प्ले और एंड्राइड 8.1 ओरियो के साथ लांच

0

शाओमी जल्द ही अपनी एक नयी डिवाइस Mi A2 Lite को लांच कर सकती है। डिवाइस का नाम सिंगापुर की कम्युनिकेशन अथॉरिटी ने सुनिश्चित किया है जहाँ पर यह डिवाइस M1805D1SG मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड की गयी है। यहाँ जरूरी बात यह है की कुछ दिन पहले यही मॉडल नंबर वाली डिवाइस FCC और TENAA वेबसाइट पर Xiaomi M1805D1SC, M1805D1SE, और M1805D1ST के साथ देखा गया था। (Read in English)

Mi A2 Lite शायद से Mi 6X का कोई री-ब्रांड वर्जन नहीं होगा। अभी तक फोन की कोई स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आई है लेकिन Mi A2 की सम्भावना को नकारा नहीं जा सकता।

यह भी पढ़िए: iPhone X जैसे Notch-डिस्प्ले वाले 10 बेहतरीन मोबाइल फ़ोन

Xiaomi Mi A2 Lite के फीचर और कीमत (आपेक्षित)

लीक हुई इमेज के अनुसार Mi A2 Lite में आपको iPhone X जैसा नौच डिस्प्ले, तथा रेड्मी नोट 5 प्रो जैसा डिजाईन दिया जा सकता है। पीछे की तरफ Mi A2 Lite में ड्यूल कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया हैv

अफवाहों और लीक्स से अनुसार, Mi A2 Lite में आपको 5.84-इंच की FHD+ डिस्प्ले दी जाएगी जिसमे आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 और 2.5D ग्लास दिया जा सकता है। हैंडसेट में आपको 2GHz ओक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2GB/3GB/4GB रैम और 16GB/32GB/64GB स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है।

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi 8 बनाम OnePlus 6; कौन सी डिवाइस है बेहतर किफायती-प्रीमियम फोन?

Mi A2 Lite में रियर साइड पर LED फ़्लैश के साथ 12MP का कैमरा सेंसर तथा सामने की तरफ 5MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। यह डिवाइस एंड्राइड ओरियो आधारित MIUI OS पर रन करेगी जिसमे आपको 4000mAh की बड़ी बैटरी भी दी जा सकती है।

Mi A2 Lite से जुडी अफवाहों के अनुसार, हैंडसेट की माप 149.33×71.68×8.75mm तथा वजन 178 ग्राम सकता है। कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5, और GPS + GLONASS दिए गये है।

अभी Mi A2 Lite की कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फोन के ब्लैक, गोल्ड,वाइट, ब्लू, रेड, पिंक, ग्रे और सिल्वर कलर विकल्प में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Xiaomi Mi A2 Lite के स्पेसिफिकेशन (आपेक्षित)

मॉडल Xiaomi Mi A2 Lite
डिस्प्ले 5.84-इच FHD+ (2160 x 1080), 19:9 डिस्प्ले, 2.5D कर्वड ग्लास डिस्प्ले
प्रोसेसर 2GHz ओक्टा-कोर
रैम 2GB/3GB/4GB
आंतरिक स्टोरेज 16GB/32GB/64GB,
सॉफ्टवेयर  एंड्राइड ओरियो 8.1 आधारित MIUI OS
प्राथमिक कैमरा 12MP, LED फ़्लैश के साथ
सेकेंडरी कैमरा 5MP
बैटरी 4,000mAh
माप 149.33×71.68×8.75mm
अन्य 4G VoLTE, Wifi, ब्लूटूथ, GPS+GLONASS, फिंगरप्रिंट सेंसर, USB टाइप-C, फिंगरप्रिंट सेंसर, इन्फ्रारेड सेंसर
प्राइस  अभी घोषित नहीं

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version