Xiaomi Mi A2 की स्पेसिफिकेशन आई सामने; हो सकता है जुलाई के अंत तक लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी इस साल की शुरुआत से ही स्मार्टफोन में मार्किट के हर सेगमेंट में बेहतरीन फ़ोनों को लांच कर रही है चाहे वह Redmi Note 5 Pro हो, Redmi 6 हो या Mi 8 SE। अब आज एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें यह डिवाइस एक स्विस रिटेलर digitec.ch पर देखी गयी है जहाँ इसके लगभग सभी स्पेसिफिकेशन और लांच डेट बताई गयी है।

यह भी पढ़िए: LG X5 (2018) हुआ 4500mAh और एंड्राइड ओरियो के साथ लांच

यह डिवाइस चीन में पेश की गयी Mi 6X से काफी मिलती जुलती है और हार्डवेयर के मामले में भी कुछ ज्यादा अंतर नहीं है। फोन में आपको ड्यूल कैमरा, नवीनतम एंड्राइड ओरियो से अलावा 6GB / 128GB स्टोरेज की सुविधा भी दी जा सकती है।

Xiaomi A2 के स्पेसिफिकेशन (लीक)

रिटेलर द्वारा लीक हुई इमेज से अनुसार शाओमी की यह नयी डिवाइस आपको एंड्राइड वन प्रोग्राम के साथ मिलेगी। डिवाइस में सामने की तरफ आपको 5.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले 18:9 रेश्यो के साथ पेश की जा सकती है। जिसमे प्रोसेसर के तौर पर 2.20GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दी जा सकती है। स्विस ऑनलाइन स्टोर के अनुसार ये डिवाइस 4GB/6GB रैम तथा 32GB/64GB/128GB स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध हो सकती है।

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi Max 3 को मिला 3C सर्टिफिकेशन; हो सकता है जल्द ही लांच

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 12MP + 20MP का ड्यूल रियर कैमरा तथा सामने की तरफ 20MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। लिस्टिंग के अनुसार यहाँ पर पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर, टाइप C चार्जिंग पोर्ट, तथा क्विक चार्ज सपोर्टेड 3010mAh की बैटरी दी जा सकती है। वैसे ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन हम उम्मीद करते है की यह स्टॉक एंड्राइड ओरियो के साथ पेश की जाएगी।

Xiaomi A2 की कीमत और उपलब्धता

स्विस रिटेलर की लिस्टिंग के अनुसार, Mi A2 के 32GB स्टोरेज वरिएन्त की कीमत 289 यूरो (लगभग 22,800 रुपए) तथा 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के लिए 329 यूरो (लगभग 26,000 रुपए) कीमत तय की जा सकती है। डिवाइस का टॉप वरिएन्त आपको 369 यूरो यानि की लगभग 29,100 रुपए की कीमत में उपलब्ध हो सकता है। लेकिन हम उम्मीद करते है की शाओमी आपनी इस डिवाइस कोइंडिया में एक अलग प्राइस टैग के साथ लांच करेगा। लिस्टिंग में फोन की सेल डेट 8 अगस्त बताई गयी है तो अनुमान यही है की जुलाई महीने के अंत तक यह डिवाइस ग्लोबली लांच की जा सकती है।

यह भी पढ़िए: Apple iOS 12 बीटा: कैसे करे अपने फोन को iOS 12 बीटा में अपडेट

Related Articles

Imageथिएटर से उतरी The Vvaan, अब घर बैठे कब देख पाएंगे? OTT प्लेटफॉर्म और ज़रूरी प्लान जानें

एक नज़र में : The Vvaan OTT Release: वन देवी की लोककथा पर बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की The Vvaan का थिएटर वाला सफर खत्म हो गया है। 25 सितंबर को आई ये फिल्म दुनिया भर में ₹92.48 करोड़ कमाकर सिद्धार्थ के करियर की पांचवीं सबसे बड़ी फिल्म बनी, हालांकि एक हफ्ते बाद …

ImageXiaomi Redmi Go की स्पेसिफिकेशन आई सामने; हो सकता है 5000 रुपए से भी कम में लांच

शाओमी भारतीय बाज़ार में एक लोकप्रिय ब्रांड साबित होता है और अब कंपनी एंट्री लेवल मार्किट में अपनी नयी डिवाइस Redmi Go को जल्द ही लांच करने के लिए पूरी तरह तैयारी कर चुकी है। यहाँ ख़ास बात होगी डिवाइस में दिया एंड्राइड गो सॉफ्टवेयर और इसकी कीमत। आज कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट के …

ImageSamsung Galaxy A51 की गीकबेंच लिस्टिंग से स्पेसिफिकेशन आई सामने: एंड्राइड 10 के साथ होगा लांच

सैमसंग ने इसी साल की शुरुआत में Galaxy A50 को इंडिया में लांच किया था जिसमे आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। कंपनी ने इसी को और बेहतर बनाते हुए अगस्त महीने में Galaxy A50s को भी लांच कर दिया। इसके बाद आज सामने आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग जल्द ही …

ImageExclusive: OPPO Reno 17 इस बार बिना Pro मॉडल के हो सकता है लॉन्च

एक नज़र में : स्लीक डिज़ाइन और पोर्ट्रेट पर फोकस करने वाले कैमरों की वजह से OPPO की Reno सीरीज़ हमेशा से फैंस की पसंदीदा रही है। जुलाई 2026 में Reno 16 के लॉन्च के बाद अब इसके अगले मॉडल को लेकर हमारे पास कुछ एक्सक्लूसिव जानकारी आई है। भरोसेमंद इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश बरार ने …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.