Xiaomi Mi 7 इमेज हुए ऑनलाइन लीक: डिस्प्ले नौच और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप की हुई पुष्टि

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी फ्लैगशिप फोन Mi 7 23 मई को लांच होने वाला है लेकिन लांच से पहले आज फोन की कुछ तस्वीरे सामने आई है जो फोन के डिजाईन के बारे में  काफी कुछ साफ़ कर देती है। चीनी सोशल नेटवर्किंग Weibo के द्वारा यह लीक सामने आई है जहाँ पर एक यूजर ने आगामी स्मार्टफोन की इमेज को साझा किया है। (Read in English)

यह भी पढ़िए: Lenovo का नया फुल-व्यू डिस्प्ले युक्त फोन हो सकता है 14 जून को लांच

Xiaomi Mi 7 या iPhone X?

काफी समय से शाओमी के जुडी जानकारी सामने आ रही थी की Mi 7 में डिस्प्ले-Notch दिया जा सकता है और ताज़ा प्राप्त इमेज से यह सुनिश्चित हो जाता है। इमेज में ही देखा जाता है की सामने की तरफ फुल-व्यू डिस्प्ले 19:9 स्क्रीन रेश्यो के साथ दिया जायेगा। स्क्रीन पर जो नौच दिया जायेगा वह आकार में iPhone X में दिए Notch से थोडा सा बड़ा है।

इस ताज़ा ली से हमे फोन के पीछे की तरफ की भी झलक मिलती है. इमेज में 2 फोन दिखाए गये है जिनमे एक Mi 7 है और एक शाओमी द्वारा लांच किया गया Mi Mix 2s है। पीछे की तरफ दोनों ही फ़ोनों में वर्टीकल-ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. दोनों फोन में जो अंतर है वो ये है की Mi 7 में आपको थोडा घुमावदार बैक और गोल किनारे दिए गये है।

यह भी पढ़िए: Samsung S9 Lite हो सकता है 21 मई को लांच; प्रेस रेंडर हुए लीक

Xiaomi Mi 7 के फीचर

Mi 7 के रेंडर के अलावा एक इमेज में आपको फोन के ‘about’ सेक्शन की फोटो भी दिखाई गयी है जिसके द्ववारा फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आ गये है। इमेज में आप फोन का नाम ‘Dipper” देख सकते है जो Mi 7 के लिए कोडनेम रखा गया था। फ़ोनों में दिखाया गया है की यह डिवाइस आपको MIUI 9.8.5.2-आधारित एंड्राइड ओरियो 8.1 के साथ-साथ 2.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट और 6GB रैम / 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

Mi 7 में सामने की तरफ 5.8-इंच की FHD+ डिस्प्ले के साथ रियर साइड 16MP का ड्यूल कैमरा सेंसर भी दिया जा सकता है। फोन में दी गयी 4,000mAh की बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह डिवाइस 23 मई को लांच हो जाएगी तब आपके सामने फोन की सुनिश्चित इमेज और स्पेसिफिकेशन आ जायेंगे इसलिए आधिक जानकारी के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

Related Articles

ImageJio Prime की वापसी, और ₹300 में मिल रही है आगे की रिचार्ज बढ़ोतरी से सुरक्षा

एक नज़र में: Reliance Jio ने Jio Prime को फिर से लौटा दिया है। एक बार ₹300 का शुल्क देकर मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड यूज़र्स आज के रिचार्ज दाम 5 सितंबर 2027 तक लॉक करा सकते हैं। इसकी मेंबरशिप 20 अगस्त से ली जा सकेगी, और MyJio ऐप पर इसके बैनर अभी से दिखने लगे …

Image27W के टर्बो चार्जर के साथ Moto G7 Plus की फोटो हुई लीक; जाने क्या होगी खासियत

Lenovo के स्वमित्व वाली कंपनी Motorola अगले महीने अपनी नयी Moto G7-सीरीज को जल्द ही लांच करने वाली है। हमेशा की तरह डिवाइस के लांच होने से पहले उसकी इमेज सामने आने लग गयी है और हाल ही में Moto G7 Plus की लाइव-इमेज सामने आई है जिसपर लगे स्टीकर से यह साफ़ हो जाता …

ImageXiaomi Mi 10 Pro 5G की लाइव इमेज हुई लीक: क्वैड कैमरा सेटअप और पंच-होल डिस्प्ले के साथ हो सकता है लांच

Xioami चीन में अपनी Mi 10 सीरीज को लांच करने को लेकर चर्चा में बना हुआ है। काफी रिपोर्ट्स में यह चीज सामने आ रही है की कंपनी Mi 10 सीरीज के तहत MI 10 और Mi 10 Pro, ये दो स्मार्टफोन को लांच कर सकती है। पिछले हफ्ते ही एक लीक पोस्टर के अनुसार …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

ImageOnePlus की फ्लैगशिप वाली स्मूदनेस अब बाकी फोन्स में भी – Nord 7 और 16R में 185Hz डिस्प्ले की तैयारी

OnePlus अपने सबसे स्मूद डिस्प्ले को अब सिर्फ़ महँगे फ्लैगशिप तक सीमित नहीं रखना चाहता। एक नई लीक के अनुसार कंपनी अपने अपकमिंग OnePlus 16R और OnePlus Nord 7 में भी 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दे सकती है। यही वो पैनल है, जो इसके अगले फ्लैगशिप OnePlus 16 में आने की चर्चा है। ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.