Samsung S9 Lite / S8 Lite हो सकता है 21 मई को लांच; प्रेस रेंडर हुए लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हर साल सैमसंग के स्मार्टफोन लांच होने के साथ ही उनके मिनी या लाइट वर्जन आने की चर्चा शुरू हो जाती है। लेकिन लगता है इस साल हमको यह डिवाइस देखने को जरुर मिलेगी। Weibo पर देखे गये ताज़ा लीक्स में सैमसंग की आगामी डिवाइस Samsung Galaxy S9 Lite को देखा जा सकता है तथा यही पर फोन की लांच डेट 21 मई दी गयी है। (Read in English)

आगामी Samsung Galaxy S9 Lite को Burgundy Red और Black कलर विकल्प में दिखाया गया है। फोन में रियर साइड पर कैमरा सेटअप के बायीं तरफ आपको फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है जैसे गैलेक्सी S8 में पिछले साल दिए गये थे। गैलेक्सी S9 में इसको कैमरा सेटअप के ठीक नीचे दिया गया था।

यहाँ पर कैमरा के साथ दिए फ़्लैश सेटअप में भी बदलाव किया गया है। इमेज में साफ़ देखा जा सकता है की ड्यूल-टोन फ़्लैश के स्थान पर सिंगल LED फ़्लैश और लेज़र AF मॉडुल दिया गया है।

गैलेक्सी S9 लाइट / S8 Lite अभी कुछ दिन पहले ही Tenna सर्टिफिकेशन साईट पर देखे गये थे और आज नयी लीक हुई इमेज Tenna लिस्टिंग से काफी मेल खाती है।

TENNA के अनुसार, फोन में आपको 1080 x 2220 पिक्सेल डिस्प्ले (18.5:9) दिया जा सकता है। यह डिवाइस ओक्टा-कोर चिपसेट के साथ 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प देगी और एंड्राइड ओरियो आधारित सॉफ्टवेयर पर रन करेगी।

अन्य सुविधाओ में, आईरिस स्कैनर, 16MP रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा, 4G LTE सपोर्ट और 3000mAh बैटरी दी जा सकती है।

Samsung Galaxy S9 Lite के स्पेसिफिकेशन (अफवाह)

मॉडल Samsung Galaxy S9 Lite
डिस्प्ले 5.7-इंच  (2220 x 1080 pixels) AMOLED डिस्प्ले
प्रोसेसर 2.2GHz ओक्टा-कोर
रैम 4GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB इंटरनल स्टोरेज, 128GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर  एंड्राइड 8.1 ओरियो
प्राइमरी कैमरा 16MP रियर कैमरा
सेकेंडरी कैमरा 8MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा
बैटरी 3000mAh बिल्ट-इन बैटरी, फ़ास्ट चार्जिंग
अन्य हाइब्रिड ड्यूल सिम, 4G LTE, WiFi, ब्लूटूथ 5, GPS, USB टाइप-C, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक
माप 148.9 × 68.1 × 8.0mm; वजन: 155g
लांच डेट 21 मई

 

Related Articles

Imageदिसंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in December 2026

नवंबर में जिन तीन बड़े फ्लैगशिप फोनों के भारत आने की चर्चा थी, उनमें से दो अब दिसंबर 2026 की तरफ खिसक चुके हैं। Motorola Signature 27 की 9 दिसंबर की तारीख तय हो चुकी है, और Xiaomi 18 Pro भी इसी महीने आ सकता है। वहीँ iQOO 16 का इंतज़ार थोड़ा और लंबा हो …

ImageSamsung Galaxy A11 हो सकता है ट्रिपल कैमरा और 4,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच

साल 2020 की शुरुआत में ही सैमसंग ने Galaxy Note 10 Lite और S10 Lite को लांच करके इंडियन मार्किट को लेकर साफ़ कर दिया है की इस साल कंपनी प्राइस और स्पेसिफिकेशन कॉम्बिनेशन पर काफी ज्यादा ध्यान देने वाली है।Samsung इस साल अपनी Galaxy A सीरीज़ के अंदर कई नए फोन्स पेश करने …

ImageSamsung Galaxy Note 10 Lite हो सकता है Exynos 9810 चिपसेट के साथ 2020 में लांच

Samsung Galaxy Note 10 Lite अगले साल जल्द ही लांच किया जा सकता है। साफ़ तौर पर ये Galaxy Note 10 का एक किफायती वर्जन होगा। हाल ही में यह डिवाइस SM-N770F मॉडल नंबर के साथ इन्टरनेट पर लीक हुआ है। मॉडल नंबर के अलावा यहाँ पर डिवाइस से जुडी कुछ खास जानकरी भी सामने …

ImageiQOO Z12 Lite और Vivo T6 Lite जल्द आएंगे भारत, प्रोसेसर तेज़ लेकिन चार्जिंग हो सकती है धीमी

एक नज़र में : iQOO Z12 Lite और Vivo T6 Lite को Bluetooth SIG का सर्टिफिकेशन मिल गया है, और ये दोनों फोन जल्द भारत आ सकते हैं। T6 Lite का मॉडल नंबर V2647 इससे पहले भारत की BIS वेबसाइट पर भी दिख चुका है। यानी Z12 Lite के लीक हुए स्पेसिफिकेशन आपको T6 Lite …

ImageiQOO 16R भारत आने को तैयार, 15R जितनी स्क्रीन में मिल सकती है 10,000mAh तक की बैटरी

एक नज़र में : iQOO 15R का सक्सेसर iQOO 16R भारत आने की तैयारी में है, और 11 नवंबर को इसे BIS सर्टिफिकेशन मिल गया है। लीक में iQOO Neo 12 को इसका आधार बताया गया था, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार ये चीन में आने वाले iQOO Z12 Turbo का भारतीय वर्ज़न हो सकता है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.