Samsung Galaxy A11 हो सकता है ट्रिपल कैमरा और 4,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

साल 2020 की शुरुआत में ही सैमसंग ने Galaxy Note 10 Lite और S10 Lite को लांच करके इंडियन मार्किट को लेकर साफ़ कर दिया है की इस साल कंपनी प्राइस और स्पेसिफिकेशन कॉम्बिनेशन पर काफी ज्यादा ध्यान देने वाली है।  Samsung इस साल अपनी Galaxy A सीरीज़ के अंदर कई नए फोन्स पेश करने की योजना बना रही है। इन्हीं फोन्स में से एक Galaxy A11 भी होगा। तो चलिए Galaxy A11 से जुडी जानकरी पर नज़र डालते है:

यह भी पढ़िए: Samsung Galaxy S10 Lite हुआ sAMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 855 और 48MP ट्रिपल कैमरा के…

Galaxy A11 से जुडी लीक जानकरी

हैंडसेट को कुछ दिनों पहले गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। वहीं, अब गैलेक्सी ए11 को FCC पर देखा गया है। FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई हैं। लिस्टिंग के अनुसार Samsung Galaxy A11 में पीछे की तरफ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जायेगा। फोन में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी बैक-पैनल पर दिया जाएगा। लिस्टिंग में सामने आया है कि फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000mAh की बैटरी होगी।

हालांकि, सर्टिफिकेशन साइट पर इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि फोन में फास्ट चार्जिंग होगी या नहीं। इसके अलावा फोन में वॉल्यूम बटन और पावर बटन डिवाइस के राइट साइड में होंगे। वहीं, सिम ट्रे लेफ्ट साइड में दी जाएगी। Samsung Galaxy A11 एंडरॉयड 10 पर रन करेगा।

galaxy a11 specs

बता दें कि बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर Samsung Galaxy A11 को कुछ समय पहले देखा गया था। साइट पर यह डिवाइस SM-A115G मॉडल नंबर के साथ लिस्ट की गयी थी। अगर बात करें गीकबेंच लिस्टिंग की तो डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 2GB रैम होगी।

इसके अलावा एक दूसरी रिपोर्ट में सामने आया था कि Samsung अपने Galaxy M20 और Galaxy M40 के अपग्रेड वर्जन Galaxy M21 और Galaxy M41 स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें से M21 में Exynos 9609 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम और डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा।

अभी यह जानकरी किसी आधिकारिक सोर्स से सामने नहीं आई है तो लांच होने तक डिवाइस की स्पेसिफिकेशन में बदलाव की उम्मीद से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: दमदार बैटरी व मैगनेट चार्जिंग या ZEISS का ज़ूम कैमरा, कौन सा है आपके लिए बेहतर?

Motorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: Motorola ने 15 जुलाई को अपना Edge 70 Max भारत में लॉन्च किया है, जो कंपनी के अब तक के सबसे दमदार बैटरी-और-डिस्प्ले वाले फोनों में से एक है, और इस सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें Qi2.2 मैगनेट वाली वायरलेस चार्जिंग मिलती है। दूसरी तरफ Vivo का …

ImageSamsung Galaxy S10 के मॉडल और कैमरा स्पेसिफिकेशन से जुडी जानकरी हुई लीक, आ सकता है 12 GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ

Samung हमेशा से ही अपनी फ्लैगशिप Galaxy S-सीरीज को लेकर चर्चा में रहती है जिसमे आपको नवीनतम चिपसेट के साथ बेहतरीन कैमरा स्पेसिफिकेशन देखने को मिलती है। सैमसंग द्वारा Galaxy S9/S9+ के लांच के बाद से ही S10 से जुडी काफी अफवाहे और जानकारी सामने आनी शुरू हो गयी थी। अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार यहाँ …

ImageSamsung Galaxy S10 का प्री-आर्डर होगा 21 फरवरी से शुरू; मिलेगा 5G सपोर्ट और ट्रिपल कैमरा सेटअप

जैसे-जैसे सैमसंग के नवीनतम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S10 सीरीज के लांच का समय नजदीक आ रहा है उसी के साथ-साथ डिवाइसों से जुड़े लीक्स/रिपोर्ट सामने आ रहे है। डिवाइस के स्पेसिफिकेशन और डिजाईन के बाद अब डिवाइस के प्री-आर्डर से जुडी जानकारी भी सामने आई है जहाँ पर यह साफ़ हुआ है की Samsung Galaxy …

ImageOnePlus N6 Vs Galaxy M47 5G: शानदार AMOLED डिस्प्ले व कैमरा या 8000mAh की दमदार बैटरी, क्या चुनेंगे आप?

OnePlus N6 vs Galaxy M47 5G: इस हफ्ते भारत में दो फोन ऐसे आए हैं जो सीधे आमने-सामने खड़े हैं। कीमत लगभग बराबर है, सेल भी एक ही दिन यानी 4 जुलाई से शुरू है। Samsung का Galaxy M47 5G ₹24,999 (कूपन के साथ करीब ₹22,999) में मिलता है, और OnePlus N6 ₹22,999 से शुरू …

ImageOPPO Reno16 भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर 3D प्लैनेट डिज़ाइन, साथ में 6700mAh बैटरी और ट्रिपल 50MP कैमरा

OPPO ने आज भारत में अपना नया OPPO Reno16 लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी की Reno16 सीरीज़ का टॉप वेरिएंट है। ₹61,999 से शुरू होने वाले इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, ट्रिपल 50MP रियर कैमरा, 6.32-इंच का कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले और 80W चार्जिंग वाली 6,700mAh बैटरी दी गई है। इस बार …

Discuss

Be the first to leave a comment.