Home अफवाहे/लीक्स Xiaomi Mi 6X Tenaa पर देखा गया; भारत में हो सकता है...

Xiaomi Mi 6X Tenaa पर देखा गया; भारत में हो सकता है Mi A2 नाम से लांच

0

एक नयी शाओमी डिवाइस Mi 6X को हाल ही में Tenaa पर देखा गया है। इस आगामी नए स्मार्टफोन में Mi A1 की तरह फुल-मेटल बैक, ड्यूल रियर कैमरा के साथ लांच किया जा सकता है बस कैमरे सेटअप की जगह में थोडा बदलाव किया गया है। (Read in English)

यह भी पढ़िए: Vivo V9 या Oppo F7 कौन है बेहतर सेल्फी फ़ोन?

हम शाओमी द्वारा आगामी लांच करने वाली डिवाइस के बारे में सुनते रहते है। लेकिन Tenaa की इस इनफार्मेशन में अगर थोडा भी विश्वास करे तो Mi 6X, Mi 5X का अपग्रेड वर्जन हो सकता है जो भारत में Mi A1 नाम से लांच किया गया था। तो हम आशा कर सकते है की यह शाओमी के Mi A2 की पहले झलक साबित हो सकती है।

Xiaomi Mi 6X के फीचर (लीक्स के अनुसार)

इसी दौरान, ‘Mi 6X’ अभी कुछ दिन पहले चीनी सर्टिफिकेशन साईट पर M1804D2SE मॉडल नंबर पर देखा गया था जिसमे 5.99-इंच डिस्प्ले दिखा गया है। हम इमेज में देख कर यह नहीं बोल सकते की डिस्प्ले कितने आस्पेक्ट रेश्यो या नौच-डिस्प्ले होगा या नहीं होगा। लेकिन हम उम्मीद कर सकते है की शाओमी अपने सभी आगामी फ़ोनों  18:9 रेश्यो पैनल ही देगा। फ्रंट कैमरा और इयरपीएस का ऊपर की तरफ होना यह बताता है की फोन में हल्का बेज़ेल भी दिया जायेगा।

पीछे की तरफ देखे तो Mi Mix 6X में आपको पीछे की तरफ ड्यूल-कैमरा सेटअप दिया जा सकता है और रियर साइड ही बीच में फिंगरप्रिंट सेंसर भी।

यह भी पढ़िए: Nokia 1 Android Go Edition हुआ भारत में लांच; जाने कीमत और उपलब्धता

यहाँ हम कह सकते है की यह रेड्मी नोट 5 प्रो के किफायती वर्जन की तरह ही देखा जा सकेगा। लेकिन यहाँ एक ध्यान देने वाली बात यह है की फोन में दिए गये 2 U-ऐन्टेना ऊपर और नीचे की तरफ दिए गये है वो Mi 5X/ Mi A1 से काफी मिलते है और बैक भी फुल-मेटल फिनिश के साथ दी जा सकती है।

फिलहाल, Mi 6X के बारे में इतना तो पता चला है की डिवाइस में 2,910mAh बैटरी और 158.88 × 75.54 × 7.3 mm माप दी जा सकती है। इमेज में लिखे एंड्राइड से यह साफ़ नहीं है की यह एंड्राइड वन वर्जन होगा या नहीं।

अभी तक डिवाइस के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन और लांच डेट के बारे में आधिक जानकारी प्राप्त नहीं है इसलिए किसी भी अन्य जानकारी के लिए बने रहिये!!!

Vivo V9 Review in Hindi | विवो V9 का रिव्यु हिंदी में: जाने क्या है खूबियाँ और कमियाँ

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version