Xiaomi India का वेब-पेमेंट पेज सुरक्षित नहीं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में, वनप्लस के असुरक्षित पेमेंट पेज की वजह से लगभग 40,000 से अधिक ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड का डाटा चोरी हो गया था जो काफी चौकाने वाली घटना थी। अब लगता है शाओमी इसका अलग शिकार बन सकती है, क्योकि शाओमी का भी वेब पेमेंट पेज भी सुरक्षित नहीं है।(Read in English)

यह मुद्दा सबसे पहले एक Reddit यूजर द्वारा रिपोर्ट किया गया। हमने रिपोर्ट में किये गए दावे की सच्चाई को खुद से भी चैक किया है जो अंत में सच साबित हुई है। भले ही यह पेज आपको गेटवे के लिए “100% सिक्योरिटी गारंटी” देता है लेकिन जिस पेज पर आप अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स भरते है वो पेज सिक्योर नहीं है। जैसा आप नीचे देख भी सकते है।

क्रोम और फायरफॉक्स दोनों ब्राउज़र का कहना है की “यह पेज सुरक्षित नहीं है और यूजर को किसी भी तरह का संवेदनशील डाटा पेज पर सबमिट नहीं करना चाहिए जैसे क्रेडिट कार्ड डिटेल्स, पासवर्ड आदि। तथा किसी भी तरह की परमिशन देने से बचना चाहिए।

अब यह मुद्दा हाइलाइट कर दिया गया है, शाओमी इंडिया को जल्द ही इसे ठीक करना चाहिए। इस बीच, आपको अपने क्रेडिट कार्ड और वेब भुगतान पेज के माध्यम से बैंकिंग विवरण दर्ज करने से बचना चाहिए। इसके बदले आप वॉलेट भुगतान विकल्प का विकल्प चुन सकते हैं और Paytm और MobiKwik द्वारा भुगतान कर सकते हैं। वास्तव में, यदि आप किसी वेबसाइट से खरीदते समय निश्चित नहीं हैं, तो यह हमेशा सलाह दी जाती है कि आप भुगतान करने के लिए लिंक किए गए वॉलेट का उपयोग करें।

यह भी पढ़े:Samsung Galaxy Tab S4 हो सकता है जल्द ही लांच: स्नैपड्रगन 835 की उम्मीद

गूगल क्रोम द्वारा जुलाई में ही शुरू किया गया था की वह हर वेबसाइट के बारे में बताएगा जिसके HTTPS का उपयोग सुरक्षित नहीं करती है और यह उन वेबसाइट के अधिकारी को अपने एन्क्रिप्टेड और सिक्योरिटी पेज को बदलने के लिए सूचना देगा।  जो आपके डाटा को सुरक्षित करने में काफी सहयोग करेगी और किसी भी तरह की जासूसी से आपको बचाएगी।

गूगल दावा करता है की क्रोम-OS और Mac पर 80% क्रोम-ट्रैफीक तथा विंडो पर 70% क्रोम-ट्रैफिक अब HTTPS एन्क्रिप्शन द्वारा सुरक्षित है। एंड्राइड पर यह आंकड़े 68% तक ही पहुंच पाता है जिसमे थोड़ा बेहतर होने की उम्मीद है।

आगामी 2018 में 15,000 रुपए से कम कीमत में 7 बेहतरीन स्मार्टफोन

 

 

 

Related Articles

Imageबाइक लेनी है? अक्टूबर में सबसे ज़्यादा बिकीं ये 10 बाइक, जानें आपके लिए कौन सी सही

एक नज़र में : Best Selling Bikes October 2026: अक्टूबर 2026 में भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक एक बार फिर Hero Splendor रही, जिसकी 4,15,144 यूनिट बिकीं। यानी इस महीने देश में जितनी मोटरसाइकिलें बिकीं, उनमें से हर 10 में से करीब 3 Splendor थीं। लेकिन टॉप 10 के निचले हिस्से में इस …

ImageAmazon ने भी शुरू की Pay Later सर्विस: जाने कैसे करे इस सुविधा का इस्तेमाल

Amazon ने साल 2018 में अपनी Amazon Pay सीरीज को पेश किया था इसके बाद से आपको Pay से जुड़े काफी ऑफर भी मिलने लगे थे। अब कंपनी ने इस पेमेंट सपोर्ट को और आगे बढ़ाते हुए Amazon Pay Later सीरीज को भी लाइव करने का निर्णय लिया है जो सीधे तौर पर Flipkart Pay …

ImagePoco M2 Pro होगा जल्द ही लांच: शाओमी की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

पिछले साल से ही पोको के शाओमी से अलग होने के बाद से ही उम्मीद लगाई जा रही है की कंपनी जल्द ही Poco F2 को लांच करेगी। लेकिन Poco X2 को लांच करने के बाद कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को टीज़ कर रही थी। उम्मीद थी यह Poco F2 होगा लेकिन हाल ही में …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImageAirtel का 1+1 फ्री रिचार्ज ऑफर: सबको नहीं मिलेगा, ऐसे चेक करें आपके नंबर पर है या नहीं

एक नज़र में : Airtel अपने ₹349 और ₹399 वाले प्रीपेड प्लान पर ‘1+1 Recharge Free’ ऑफर (Airtel Free Recharge Offer) दे रही है, जिसमें एक रिचार्ज के साथ उसी प्लान का दूसरा रिचार्ज मुफ्त मिलेगा। यानी 28 दिन वाला प्लान आपके नंबर पर 56 दिन चलेगा। लेकिन ये ऑफर हर नंबर पर नहीं है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.