Samsung Galaxy Tab S4 हो सकता है जल्द ही लांच: स्नैपड्रगन 835 की उम्मीद

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

MWC 2018 में सैमसंग द्वारा अपने फ्लैगशिप फ़ोन गैलेक्सी S9 और S9+ पेश किये जायेंगे लेकिन ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार सैमसंग अपने गैलक्सी टैब S3 के अपग्रेडेड वर्ज़न S4 पर भी काम कर रहा है। गीकबेंच पर एक सैमसंग डिवाइस SM-T835 को लिस्ट में देखा गया है अगर हम पिछले पैटर्न को माने तो ये नए सैमसंग गैलेक्सी टैब S4 के संकेत हो सकते है। अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है कि वास्तव में गैलेक्सी टैब S4 ही है लेकिन हमें याद है कि S3 एलटीई मॉडल को SM-T825 के रूप में टैग किया गया था।

सैमसंग गैलक्सी S4 के स्पेसिफिकेशन (आपेक्षित)

Samsung SM-T835’s की GFXBench पर उपस्थित लिस्ट के अनुसार, यह 10.5-इंच की सुपर अमोलेड डिस्प्ले से लैस हो सकता है जिसका स्क्रीन रेसोलुशन 2560x 1600 पिक्सेल्स होगा। सॉफ्टवेयर परफॉरमेंस के लिए एड्रेनो 540 के साथ, 2.3GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रगन 835 प्रोसेसर दिया जा सकता है। टैब आपको 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के विकल्प के साथ उपलब्ध हो सकता है।

यह भी पढ़े: Asus Zenfone 5 की iPhone X से प्रेरित Notch के साथ इमेज लीक

फोटोग्राफी के लिए, टैब में आपको रियर में 12MP का कैमरा और सेल्फी के लिए आपको 8MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया जा सकता है। अगर लिस्टिंग पर विश्वास करे तो यह टैब नवीनतम एंड्राइड ओरेओ पर रन करेगा जो इसके अभी तक का सबसे पॉवरफुल टेबलेट बना देगा।

Samsung Galaxy Tab S4 की उपलब्धता

यहाँ विशेष रूप से मोबाइल डिवाइस को एलटीई मॉडल कहा जाता है लेकिन हमें पता है कि केवल वाईफ़ाई मॉडल भी तैयार होगा। उपलब्धता और मूल्य के बारे में अभी किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं हैं लेकिन हम मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में इसके पेश होने की उम्मीद लगाए हुए हैं। यदि MWC 2018 में पेश नहीं होता तो मार्च या अप्रैल महीने में लांच होने की संभवना लगा सकते है।

MWC 2018 से जुडी सभी अपडेट के लिए जुड़े रहे।

Nokia 2, Nokia 3 Now Available For Effective Price of Rs 4,999 and Rs 7,999

Related Articles

ImageVinFast के 3 Electric Scooter 2027 में आएंगे भारत, चार्ज की जगह बदल सकेंगे बैटरी

एक नज़र में : कारों के बाद अब VinFast भारत में 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर (VinFast Electric Scooter India) लाने जा रही है, और कंपनी के अनुसार ये 2027 में आएंगे। ये तीनों Vietnam के Evo, Kyo और Kinet पर बने होंगे, जिनमें सबसे सस्ता Evo वहां करीब ₹68,000 का है। लेकिन भारत आने से पहले …

ImageSamsung Galaxy Tab A7 Lite हुआ बड़ी डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

साउथ कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग की ओर से एक नया मिडरेंज टैबलेट Galaxy Tab A7 Lite और प्रीमियम टेबलेट Galaxy S7 FE लॉन्च कर दिया गया है। दोनों ही टेबलेट में आपको बड़ी डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी देखने को मिलती है। तो चलिए टेबलेट के फीचर और कीमत पर नज़र डालते है: Samsung …

ImageSamsung Galaxy Unpacked Event की हुई घोषण 28 अप्रैल को उठेगा एक नए प्रोडक्ट पर से पर्दा

आज सैमसंग ने अपने अपकमिंग Galaxy Unpacked इवेंट को लेकर घोषणा कर दी है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से 28 अप्रैल को लांच इवेंट आयोजित करने वाली है। यह इवेंट आप सैमसंग के यूट्यूब चैनल पर फ्री में में देख सकते है। अभी के लिए कंपनी ने लांच इवेंट में पेश होने वाली डिवाइसों के …

ImageSamsung Galaxy Tab S4 जल्द हो सकता है लांच; Wi-Fi सर्टिफिकेशन साईट से मिले संकेत

Samsung Galaxy Tab S4 से जुडी खबरे काफी दिनों से सामने आ रही है और अब यह काफी हद तक साफ़ हो गया है की यह कंपनी द्वारा जल्द ही लांच किया जा सकता है। थोड़े दिन पहले बेंचमार्क साईट पर डिवाइस से जुडी कुछ जानकारी लीक हुई थी जिसके अनुसार डिवाइस में 10.5-इंच डिस्प्ले …

ImageSamusng Galaxy Tab S4 को मिला FCC सर्टिफिकेट; जल्द हो सकता है लांच

सैमसंग की एक नयी डिवाइस Samusng Galaxy Note 9 को कल ही FCC सर्टिफिकेट मिला था जो कंपनी का नया फ्लैगशिप फोन साबित हो सकता है। वही अब Samsung Galaxy Tab S4 को भी FCC सर्टिफिकेशन साईट पर देखा गया है जो यह बताता है की कंपनी इस डिवाइस को जल्द लांच कर सकती है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.