Flipkart और Amazon की 23 सितम्बर से शुरू होने वाली सेल में कई स्मार्टफोनों पर अब तक के सबसे बेहतर ऑफर या डिस्काउंट मिलेंगे और इनमें से कुछ स्मार्टफोन जानी-मानी ब्रैंड Xiaomi के भी हैं। दोनों ऑनलाइन रिटेलर Xiaomi के फोनों पर 17,500 तक के ऑफर दे रहे हैं, हालांकि ये उस निर्भर करता है कि आप कौन-सा फ़ोन ले रहे हैं। इन कंपनियों की तरफ से सेल में Xiaomi के स्मार्टफोनों पर जो ऑफर मिलने वाले हैं, वो सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में Xiaomi 12 जैसे फ्लैगशिप रेंज के स्मार्टफोन से Redmi 11 और Redmi Note 10 तक के किफ़ायती स्मार्टफोन शामिल हैं।
अगर आप भी Xiaomi का नया फ़ोन आकर्षक कीमतों पर खरीदकर अपने कुछ पैसे बचाना चाहते हैं, तो आपको यहां सेल में डिस्काउंट के साथ उपलब्ध स्मार्टफोनों की पूरी लिस्ट मिलेगी। साथ ही इन पर आकर्षक बैंक ऑफर भी उपलब्ध हैं।
Flipkart Big Billion Days सेल में Xiaomi और Redmi स्मार्टफोनों पर ऑफर
अपने ग्राहकों को आकर्षक दामों पर प्रोडक्ट उपलब्ध कराने के लिए Flipkart ने ICICI और Axis बैंकों के साथ साझेदारी की है। इन बैंकों के क्रेडिट या डेबिट कार्डों के साथ आपको इन सभी स्मार्टफोनों की खरीद पर अतिरिक्त 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। Flipkart पर सेल के दौरान डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होने वाले Redmi या Xiaomi स्मार्टफोनों की पूरी लिस्ट सामने आ चुकी है, साथ ही इनकी सेल के दौरान जो कीमतें होंगी, उसकी जानकारी भी आप यहां देख सकते हैं।
Xiaomi स्मार्टफोन | असल कीमत | सेल के दौरान कीमतें |
Xiaomi 11i Hypercharge | ₹26,999 | ₹19,999 |
Xiaomi 11i 5G | ₹24,999 | ₹18,999 |
Redmi Note 11 SE | ₹12,999 | ₹11,249 |
Redmi 10 Prime | ₹13,499 | ₹12,149 |
Redmi Note 10T 5G | ₹12,999 | ₹11,699 |
Redmi 10 | ₹10,999 | ₹9,499 |
Redmi 9i Sport | ₹7,999 | ₹6,999 |

सबसे अच्छा ऑफर यहां Xiaomi 11i Hypercharge पर है, जो कि 120W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन था। इसमें MediaTek Dimensity 920 चिपसेट और 108MP प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इस फ़ोन पर सेल में आपको 5000 रूपए का फ्लैट डिस्काउंट मिलता है। साथ ही ICICI और Axis बैंकों के कार्डों के साथ अतिरिक्त 10% का ऑफ भी है।
Amazon Great Indian Festival सेल में Xiaomi और Redmi स्मार्टफोनों पर ऑफर
Xiaomi के कई बेहतरीन स्मार्टफोन Amazon Great Indian Festival सेल में भी उपलब्ध होंगे। इन पर भी अच्छी डील आएँगी, जिनमें से कुछ के ऑफर सामने आये हैं और बाकी कंपनी सेल के दौरान ही घोषणा कर सकती है। सबसे आकर्षक ऑफर प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 12 Pro पर है, जिसे आप 17,500 रूपए के डिस्काउंट के साथ मात्र 45,499 रूपए में 23 सितम्बर से (प्राइम मेम्बरों के लिए 22 सितम्बर से) खरीद सकते हैं। फिलहाल इस स्मार्टफोन की कीमत 62,999 रूपए है।

Amazon Great Indian Festival सेल में Xiaomi स्मार्टफोनों पर ऑफर की लिस्ट आप यहां देख सकते हैं।
Xiaomi स्मार्टफोनों | रेगुलर कीमतें | सेल के दौरान कीमतें |
Xiaomi 12 Pro | ₹62,999 | ₹45,499 |
Xiaomi 11T Pro 5G Hyperphone | ₹34,999 | ₹28,999 |
Xiaomi 11 Lite NE 5G | ₹25,999 | ₹19,749 |
Redmi K50i 5G | ₹25,999 | ₹19,999 |
Redmi Note 11 Pro + 5G | ₹19,999 | ₹16,999 |
Redmi 11 Prime 5G | ₹12,999 | ₹11,749 |
Redmi Note 11 | ₹12,999 | ₹10,799 |
Redmi 10 Prime | ₹9,999 | ₹9,450 |
Redmi 10A | ₹9,499 | ₹7,469 |
Redmi 9 Activ | ₹8,099 | ₹7,499 |
Redmi A1 | ₹6,499 | ₹5,850 |
Flipkart की तरह Amazon ने भी यहां SBI बैंक के साथ पार्टनरशिप की है और इसके क्रेडिट या डेबिट कार्ड के साथ कोई भी फ़ोन खरीदने पर आपको 10% का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर, नो कॉस्ट EMI विकल्प, कम कीमत पर बढ़ी हुई वारंटी, स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी इन सेल्स का हिस्सा हैं।