Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 भारत में लॉन्च, Leica कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने पिछले हफ्ते इन्हें MWC 2026 में ग्लोबली पेश किया था और अब इन्हें भारतीय बाज़ार में उतारा गया है।

इस लॉन्च के साथ Xiaomi और Leica की साझेदारी को भी नया स्तर मिला है। कंपनी ने बताया कि अब दोनों कंपनियां “Strategic Co-creation Model” के तहत काम करेंगी, जिसमें Leica की ऑप्टिकल तकनीक और Xiaomi की मोबाइल इंजीनियरिंग को साथ मिलाकर बेहतर मोबाइल फोटोग्राफी अनुभव देने की कोशिश की जाएगी।

नई Xiaomi 17 Series का फोकस खास तौर पर कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी पर रखा गया है। Xiaomi 17 Ultra में जहां 1-इंच Leica कैमरा और 200MP टेलीफोटो लेंस मिलता है, वहीं Xiaomi 17 को एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के रूप में पेश किया गया है।

Xiaomi 17 Ultra की कीमत और उपलब्धता

Xiaomi 17 Ultra भारत में 16GB + 512GB वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत ₹1,39,999 रखी गई है। इसके साथ कंपनी ने Xiaomi Photography Kit Pro भी पेश किया है जिसकी कीमत ₹19,999 है।

फोन काले और सफेद रंगों में उपलब्ध होगा और इसकी अर्ली बर्ड सेल 13 मार्च से Amazon, mi.com और Xiaomi स्टोर्स पर शुरू होगी।

Xiaomi 17 की कीमत भारत में ₹89,999 (12GB + 256GB) और ₹99,999 (12GB + 512GB) रखी गई है। Early bird ऑफर में 512GB मॉडल को 256GB की कीमत पर खरीदा जा सकता है, जिससे ₹10,000 की बचत होगी।

लॉन्च ऑफर

  • 13 से 17 मार्च के बीच खरीदने पर Photography Kit Pro मुफ्त
  • SBI Credit Card पर ₹10,000 तक का डिस्काउंट

Xiaomi 17 Ultra स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 17 Ultra में 6.9-इंच का 2K LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है जो 1-120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन का डिजाइन भी खास है, क्योंकि यह Ultra सीरीज़ का पहला फ्लैट डिस्प्ले मॉडल है और इसकी मोटाई सिर्फ 8.29mm है।

कैमरा इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है। इसमें Leica के साथ मिलकर बनाया गया ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलता है जिसमें 50MP 1-इंच मुख्य कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 200MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। यह कैमरा सिस्टम 75-100mm ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है और Leica APO सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 16GB LPDDR5X RAM के साथ जोड़ा गया है। फोन में नया 3D Dual-Channel IceLoop कूलिंग सिस्टम भी मिलता है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh बैटरी दी गई है जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

फोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, IP68 रेटिंग, Dolby Atmos स्पीकर्स और सैटेलाइट कम्युनिकेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।


Xiaomi 17 स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 17 को कंपनी ने एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया है। इसमें 6.3-इंच का 1.5K OLED LTPO डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

फोन में भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है और यह 12GB LPDDR5X RAM के साथ आता है। स्टोरेज के लिए इसमें 256GB और 512GB विकल्प उपलब्ध हैं।

फोटोग्राफी के लिए इसमें Leica Summilux लेंस के साथ ट्रिपल 50MP कैमरा सिस्टम मिलता है, जिसमें 50MP मुख्य कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। सेल्फी के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन में 6330mAh बैटरी दी गई है जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले वाला नया फ्लैगशिप फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे दमदार फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्ड है और पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है। इसमें 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

Discuss

Be the first to leave a comment.