गीकबेंच पर लिस्ट हुआ Xiaomi 13 Lite, लॉन्च से पहले सामने आए स्पेक्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi 26 फरवरी को Xiaomi 13 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। आगामी Xiaomi 13 श्रृंखला में Xiaomi 13 5G, Xiaomi 13 Pro और Xiaomi 13 Lite नाम से तीन डिवाइस शामिल होने की संभावना है। आधिकारिक लॉन्च से पहले, कई सर्टिफिकेशन और बेंचमार्क लिस्टिंग के माध्यम से इन डिवाइस के स्पेक्स और फीचरों का पता लगता रहता है। ऐसे ही Xiaomi 13 Lite को NBTC सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया था और अब हाल ही में फोन को अब Geekbench पर स्पॉट किया गया है। बेंचमार्क लिस्टिंग लॉन्च से पहले डिवाइस के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि करती है।

यह भी पढ़े :-Xiaomi MIUI 14: इन शानदार फीचर्स के साथ 27 फरवरी को लॉन्च होगा Xiaomi का नया UI

Xiaomi 13 Lite गीकबेंच लिस्टिंग

Geekbench द्वारा बताए गए विवरण के अनुसार, आगामी Xiaomi 13 Lite का मॉडल नंबर 2210129SG है। डिवाइस Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा। डिवाइस 8GB रैम से लैस होगा। सॉफ़्टवेयर के लिए, हैंडसेट संभावित रूप से MIUI 13 के साथ एंड्रॉइड 12 पर रन करेगा। Geekbench परीक्षण के परिणाम में, फोन क्रमशः सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में 793 और 2,938 अंक हासिल करने में सफल रहा।

Xiaomi 13 Lite स्पेक्स (संभावित)

कुछ दिनों पहले इस डिवाइस को एक जर्मन रिटेलर ने लिस्ट किया था, जिससे हैंडसेट के पूरे स्पेसिफिकेशन का पता चला था। पिछले लीक के अनुसार, आगामी Xiaomi 13 Lite 6.55-इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च हो सकता है। फोन का पिक्सल रेज़ॉल्यूशन 1080 × 2400 होगा। फोन में 402 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी और डॉल्बी विजन सपोर्ट होगा। डिवाइस Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा। हैंडसेट में 128GB की इंटरनल स्टोरेज और 8GB की रैम होगी।

फोन के कैमरा की बात करे तो, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। कैमरा मॉड्यूल में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP सेंसर और 2MP का लेंस शामिल होगा। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो-कॉलिंग सपोर्ट के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा होगा। हैंडसेट में 4500mAh की बैटरी यूनिट पैक करने की संभावना है जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट डुअल-सिम सपोर्ट, 5G, वाईफाई 802.11ए/बी/जी, ब्लूटूथ वी5.2, एनएफसी और जीपीएस जैसी कई सुविधाएं पेश करेगा।

हैंडसेट की कीमत भी हाल ही में लीक हुई थी। हालिया लीक के अनुसार, डिवाइस की कीमत EUR 499 (लगभग 44,000 रुपये) हो सकती है।

यह भी पढ़े :-Jio Mart सेल : iPhone 14 Plus समेत इन सभी प्रोडक्ट्स पर मिल रही है भारी छूट

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुई Xiaomi 13 Lite फोन की डिज़ाइन, फोन में मिलेगा ड्यूल सेल्फी कैमरा

Xiaomi वैश्विक बाजार में अपने Xiaomi 13 सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Xiaomi 13 लाइनअप, जिसमें Xiaomi 13 Lite, Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro मॉडल शामिल हैं, की घोषणा आगामी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2023 के दौरान की जाएगी। लॉन्च से पहले Xiaomi 13 Lite को एक जर्मन …

ImageXiaomi का 2023 का रोडमैप सामने आया, मार्च से पहले लॉन्च हो सकते हैं ये सभी डिवाइस

Xiaomi 13 Pro सीरीज़ को कंपनी ने दिसंबर 2022 में ही चीन में लॉन्च किया है। अब इस साल के पहले ही महीने में भारत में Redmi Note 12 सीरीज़ को उतारा गया है। लेकिन अब खबर ये है कि Xiaomi यहां रुकने वाली नहीं है और मार्च 2023 तक कंपनी कई नए प्रोडक्ट विश्व …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.