Home Uncategorized WhatsApp UPI Payment सर्विस बीटा उपयोगकर्ता के लिए उपलब्ध; पब्लिक रोल-आउट जल्द...

WhatsApp UPI Payment सर्विस बीटा उपयोगकर्ता के लिए उपलब्ध; पब्लिक रोल-आउट जल्द ही होगा शुरू

0

व्हाट्सप्प का पेमेंट फीचर काफी दिनों से सुखियो में है। कंपनी ने पिछले महीने जनवरी में कहा था की वे जल्द ही व्हाट्सप्प में पेमेंट की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सप्प पेमेंट ऑप्शन फरवरी में यूजर्स के लिए लाइव कर दिया जायेगा। यह अभी टेस्टिंग के अंतिम चरण में है।(Read in English)

एक बैंक अधिकारी ने बताया है की पेमेंट को भी टेक्स्ट मेसेज भेजने जितना सरल बनाने के लिए काफी परतो में एन्क्रिप्शन की जरुरत पड़ेगी ताकि यूजर का पैसा सुरक्षित रहे।

व्हाट्सप्प द्वारा कैसे होगा पेमेंट

यह भी पढ़े:जल्द ही Amazon Prime Music App India होगी लॉन्च

जब आप चैट के अंदर मेनू पर टैप करेंगे तो आपको वहाँ नया पेमेंट विकल्प दिखाई देगा जब आप उसपर क्लिक करेंगे तो आपको बैंको की लिस्ट दिखाई देगी जिसमे आप अपना बैंक चुन कर उसके अकाउंट को लिंक कर सकते है। इसमें सिक्योरिटी के लिए UPI पिन भी बनाने को कहा जायेगा।

यहाँ पर ध्यान देने योग्य बात यह है की पैसे भेजने वाले और रिसीव करने वाले दोनों की यूजर की व्हाट्सप्प UPI पेमेंट ऑप्शन को अनेबल करना आवश्यक होगा तभी पैसे का लेन-देन हो पायेगा।

व्हाट्सप्प UPI पेमेंट का भारत में प्रभाव

व्हाट्सप्प फ़िलहाल भारत के कुछ लोकप्रिय बैंको के साथ मिलकर UPI बेस्ड पेमेंट सर्विस पर काम कर रहा है जिसके लिए कंपनी ने एक्सिस बैंक, HDFC बैंक और SBI से साझेदारी की है।

भारत में व्हाट्सप्प यूजर की संख्या 20 करोड़ से ज्यादा है अगर व्हाट्सप्प पेमेंट सर्विस, जितना कंपनी बता रही है अगर उतना ही आसान रहता है तो ये भारत में डिजिटल UPI बेस्ड पेमेंट के लिए एक बड़ा कदम होगा। व्हाट्सप्प को पिछले साल जुलाई में UPI बेस्ड पेमेंट के लिए अनुमति मिल गयी थी।

व्हाट्सऐप की इस सर्विस की कड़ी टक्कर गूगल के तेज ऐप, फोन पे, हाइक और भीम जैसे ऐप से होगी।

28 Latest WhatsApp Hidden Features, Tips, and Tricks To Know In 2018

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version